Voter Id Card Apply Online: घर बैठे वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए फॉर्म भरना शुरू

देश के उन सभी नागरिकों के लिए वोटर आईडी कार्ड बनवाना जरूरी है जिनकी उम्र 18 साल तक हो चुकी है। यह दस्तावेज इसलिए बनवाना आवश्यक होता है क्योंकि इसका प्रयोग चुनाव के समय किया जाता है। इसलिए अगर आपको वोट देना है तो आप अपने वोटर आईडी कार्ड के बिना ऐसा नहीं कर सकते।

इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को सरलता पूर्वक पहचाना जा सकता है। हम आपको बता दें कि अगर आपने वोटर आईडी कार्ड यानी पहचान प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो आप ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले केवल ऑफलाइन प्रक्रिया ही थी परंतु अब ऐसा नहीं है।

तो ऐसे में अगर आपकी उम्र वोटर आईडी कार्ड बनवाने लायक हो चुकी है तो आप अपना आवेदन ऑनलाइन दे सकते हैं। इसके लिए आपको कौन-कौन से पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा और दस्तावेज जमा करने होंगे हम यह भी आपको बताएंगे। साथ में आपको पहचान पत्र बनवाने की ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया को भी विस्तार पूर्वक बताएंगे।

वोटर आईडी कार्ड अप्लाई ऑनलाइन

वोटर आईडी कार्ड को हमारी सरकार ने उन सभी लोगों के लिए जरूरी किया है जिनकी उम्र 18 साल तक हो चुकी है। दरअसल जब चुनाव होते हैं तो उस समय देश के नागरिकों को अपना वोट देना आवश्यक होता है। इस प्रकार से यहां आपको हम बता दें कि वोट डालने के लिए आपके पास मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी है।

तो ऐसे में हम आपको बताते चलें कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी को वोट डालने का अधिकार होता है। इस प्रकार से आपको अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के बाद ही चुनाव में वोट डालने की भागीदारी को सुरक्षित करने का अवसर मिलता है।

लेकिन पहले वोटर आईडी कार्ड के लिए आम जनता को ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। इसका यह नुकसान होता था कि लोगों का कीमती समय काफी ज्यादा खराब होता था और लंबी-लंबी लाइनों में भी खड़ा होना पड़ता था। लेकिन अब आप अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं।

Voter Id Card Apply Online Overview

विभाग का नामभारत निर्वाचन आयोग 
दस्तावेज का नामवोटर आईडी कार्ड
दस्तावेज का प्रकारपहचान पत्र
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
फायदाचुनाव के समय अपना वोट देना
उपयोगितापासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/

वोटर आईडी कार्ड के फायदे

देश के आम नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड को बनवाने के जो लाभ प्राप्त होते हैं इनका विवरण हमने नीचे दिया है-

  • वोटर आईडी कार्ड बनवाकर आप चुनाव के समय अपना वोट दे सकते हैं।
  • मतदाता पहचान पत्र से चुनाव में जो धोखाधड़ी होती है इसे काफी अधिक कम किया जा सकता है।
  • जो व्यक्ति अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा लेते हैं तो इन्हें सरलता के साथ पहचाना जा सकता है।
  • यदि आप चाहते हैं कि आपको सरकारी योजनाओ का लाभ मिले तो तब आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।
  • आप अपने वोटर आईडी के माध्यम से कई प्रकार के सरकारी दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैन कार्ड इत्यादि बनवा सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड के लिए पात्रता मानदंड

वोटर आईडी कार्ड देश के जो भी व्यक्ति बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद ही मतदाता पहचान पत्र मिलता है-

  • केवल वही व्यक्ति अपना आवेदन दे सकते हैं जो भारत के मूल निवासी हैं।
  • मतदाता पहचान पत्र को बनवाने के लिए जरूरी है कि आवेदक की उम्र 18 साल तक या इससे अधिक हो।
  • वोटर आईडी कार्ड के लिए आपको सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने जरूरी होते हैं।

वोटर आईडी कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

मतदाता पहचान पत्र के लिए आपको जिन अहम दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इनका विवरण हमने नीचे दिया है-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

यदि आपको वोटर आईडी कार्ड जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जो प्रक्रिया अपनानी है इसका विवरण हमने निम्नलिखित पूरा बताया है-

  • सर्वप्रथम आपको वोटर आईडी कार्ड के आवेदन हेतु चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना है।
  • अब यहां पर आपको मतदाता पहचान पत्र के लिए होम पेज पर जाकर पंजीकरण वाला विकल्प क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके समक्ष एक बिल्कुल नया पेज आएगा जिसमें आपको सारी पूछी गई जानकारी को भरना है।
  • वोटर आईडी कार्ड के फॉर्म को भरने के बाद फिर आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से अपलोड करना है। ‌
  • अब यहां पर आपको सबमिट करने वाले बटन को क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपका आवेदन जमा हो जाएगा और आपको एक पंजीकरण नंबर मिलेगा।
  • आपको पंजीकरण संख्या को सुरक्षित रख लेना है ताकि आप अपने मतदाता पहचान पत्र की आवेदन की स्थिति को बाद में चेक कर पाएं।

FAQs

वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं?

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर आप वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड को बनवाने हेतु न्यूनतम उम्र क्या है?

मतदाता पहचान पत्र को बनवाने की न्यूनतम उम्र 18 साल है।

क्या मैं बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट डाल सकता हूं?

जी नहीं आप बिना वोटर आईडी कार्ड के चुनाव के समय वोट डाल नहीं सकते।

Leave a Comment

Join Telegram