उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा यूपी स्कॉलरशिप को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि अभी पिछले साल तक राज्य सरकार विद्यार्थियों को फरवरी से लेकर मार्च के महीने में छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करती थी।
परंतु इस साल राज्य सरकार के द्वारा 4,00,000 विद्यार्थियों को 24 सितंबर को स्कॉलरशिप वितरित की जाएगी। ऐसे में हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह छात्रवृत्ति दीपावली का उपहार है। तो विद्यार्थी स्कॉलरशिप का लाभ लेकर अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और वित्तीय तंगी का सामना भी नहीं करेंगे।
यदि आपको यूपी स्कॉलरशिप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी चाहिए तो इसमें हमारा आज का यह लेख मदद कर सकता है। आज आपको हम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली इस छात्रवृत्ति की सारी अहम जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ में हम आपको यह भी बताएंगे कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना के लिए स्कॉलरशिप को लेकर क्या फैसला जारी किया गया है।
यूपी स्कालरशिप 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से अपने राज्य के विद्यार्थियों के लिए काफी बड़ा निर्णय लिया गया है। दरअसल यूपी सरकार ने यह फैसला लिया है कि इस वर्ष विद्यार्थियों को समय से पहले ही छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
इस तरह से हम आपको यहां बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले चार लाख से भी अधिक विद्यार्थियों को 24 सितंबर वाले दिन राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा स्कॉलरशिप का पैसा जारी किया जाएगा। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि इस योजना को सफलतापूर्वक चलाने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग कल्याण व समाज कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मिलकर काम किया जा रहा है।
यहां पर आपको हम एक विशेष जानकारी यह भी बताते चलें कि अब से पहले काफी सालों से यूपी सरकार विद्यार्थियों को फरवरी से मार्च के माह तक छात्रवृत्ति का लाभ आवंटित करती थी। पर इस बार सभी छात्रों को यह छात्रवृत्ति 6 माह पहले ही उपलब्ध कराई जा रही है।
UP Scholarship 2025 Overview
| विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग |
| पोस्ट का नाम | यूपी स्कालरशिप |
| राज्य | उत्तरप्रदेश |
| श्रेणियाँ | GEN, OBC, SC, ST |
| राशि | ₹13,500 |
| योग्यता | प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक |
| लाभार्थी | 70 लाख से अधिक छात्र |
| वितरित तिथि | 24 सितंबर 2025 |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarship.up.gov.in |
यूपी स्कालरशिप का लक्ष्य
यूपी छात्रवृत्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सरकार का लक्ष्य है कि इस साल ज्यादा से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा। यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि साल 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग, एससी व एसटी श्रेणी के 59 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की थी।
तो इस साल ऐसी संभावना दिखाई दे रही है कि यह संख्या अब 70 लाख से भी ज्यादा हो सकती है। इस प्रकार से हम आपको यहां बताते चलें कि इस कड़ी में अब राज्य सरकार के द्वारा सितंबर के महीने में चार लाख छात्र और छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
यूपी स्कालरशिप के तहत दीपावली का उपहार
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने इस बारे में जानकारी दी है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ बड़े बदलाव के साथ दिया जा रहा है। इस तरह से यह एक ऐतिहासिक बदलाव है जिसके लिए मुख्यमंत्री ने काफी प्रयास किए हैं।
इस तरह से राज्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पिछले वर्ष तक उत्तर प्रदेश की सरकार फरवरी और मार्च में विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ प्रदान करती थी परंतु अब नवरात्रि के समय यानी सितंबर के महीने में यह लाभ दिया जा रहा है। देखा जाए तो उत्तर प्रदेश की सरकार अपने सभी राज्य के विद्यार्थियों को दीपावली का उपहार प्रदान कर रही है।
यूपी स्कॉलरशिप के लिए सीएम योगी का मार्गदर्शक
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने यह भी जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को समय से पहले छात्रवृत्ति का लाभ देना है। इस सबके लिए लगातार राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है।
इस प्रकार से योगी जी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा मिलकर छात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस वजह से अब इस साल 2025 में सभी छात्र और छात्राओं को नवरात्रि जैसे बड़े त्यौहार के मौके पर स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
FAQs
यूपी स्कॉलरशिप के तहत कब लाभ मिलेगा?
इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी छात्रों को 24 सितंबर को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
कितने छात्रों को यूपी स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा?
यूपी के चार लाख छात्रों को इस स्कॉलरशिप के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा।
विद्यार्थियों को कौन से महीने में छात्रवृत्ति आवंटित की जाती थी?
अब से पूर्व विद्यार्थियों को फरवरी मार्च के माह में राज्य सरकार द्वारा स्कॉलरशिप का लाभ प्रदान किया जाता था।


