Teacher Vacancy 2025: शिक्षक के पदों पर निकली सीधी भर्ती, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

शिक्षक बनने की तलाश में जो उम्मीदवार किसी नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे अब उनकी तलाश खत्म हो चुकी है और अब उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा 10 विषयों के सीनियर टीचर के लिए एक नवीनतम भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसके अंतर्गत 6000 से भी अधिक पद रखें गए हैं।

आप सभी को बता दे कि यह भर्ती सीनियर टीचर के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है और जो भी उम्मीदवार शिक्षक बनना चाहते हैं उन सभी के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज से ही यानी की 19 अगस्त से शुरू कर दिया गया है। यदि आप सभी उम्मीदवार संबंधित विषय के शिक्षक पद हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो अब आप वर्तमान में इसका आवेदन कर सकते हैं और आवेदन आपको ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा।

यह ऐसे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी भरी होने वाली है जो अभी तक शिक्षक भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस भर्ती से जुड़ने के पहले तो आपको पात्रता यानी की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि पात्रता पूरी करने के बाद ही आप इसका आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और इससे जुड़ सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल रखी गई है जिसे आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Teacher Vacancy 2025

यह शिक्षक भर्ती राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है जिसका 6,500 पदों का विज्ञापन जारी किया गया है और इस विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा चुके हैं इसलिए अब इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर लेना है। यह भर्ती शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका होने वाली है ।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर चले जाना है और आप इस वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपकी मदद के लिए आर्टिकल में भी आवेदन प्रक्रिया बताई गई है और आप आवश्यकता पड़ने पर उसका पालन करके आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

10 विषयों के लिए होगी भर्ती

आपको बता दे कि यह भर्ती निर्धारित 10 विषयों के सीनियर टीचर के रूप में आयोजित हो रही है जिसमें निम्नलिखित विषय के लिए पद निर्धारित हैं जो इस प्रकार है –

  • गणित: 1385 पद
  • विज्ञान: 1355 पद
  • अंग्रेजी: 1305 पद
  • हिंदी: 1052 पद
  • संस्कृत: 940 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 401 पद
  • उर्दू: 48 पद
  • पंजाबी: 11 पद
  • सिंधी: 2 पद
  • गुजराती: 1 पद

शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए आप सभी अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या फिर बीएड उत्तीर्ण होना आवश्यक रहेगा और जिसके पास में यह योग्यता है वह निश्चित ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा

यदि आप इस भर्ती का आवेदन करते हैं तो आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और किसी भी अभ्यर्थियों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए एवं समस्त आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भारत सरकार द्वारा आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी एवं उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी ,अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने हेतु ₹600 जमा करने पड़ेंगे जबकि अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस सहित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ₹400 ऑनलाइन जमा करने होंगे।

इसके अतिरिक्त यदि आवेदन प्रक्रिया करते समय कोई गलती हो जाती है तो आवेदन की अंतिम तिथि से 10 दिन के अंदर आप इसमें संशोधन भी कर सकते हैं हालांकि संशोधन करने के लिए आप सभी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त ₹500 का चार्ज लगेगा।

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

  • इस भर्ती के आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबसाइट पर अप्लाई ऑनलाइन की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप सिटिजन ऐप में दिए रिक्रूटमेंट पोर्टल को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर ले।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद में प्राप्त विवरण को दर्ज कर लॉगिन कर लेना है।
  • अब इसका आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें सभी जरूरी जानकारी होनी है।
  • समस्त जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद आपको निर्धारित आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Leave a Comment

Join Telegram