अगर आपको अपनी बेटी के भविष्य की चिंता सताती रहती है और आप चाहते हैं कि आप किसी सुरक्षित स्थान पर निवेश करें तो हमारे पास आपको बताने के लिए अहम जानकारी है। दरअसल सरकार द्वारा कन्याओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को पूरे देश में आरंभ किया गया है।
इस तरह से इस योजना के माध्यम से सरकार देश की बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा और विवाह तक के खर्चों के लिए बचत के लिए प्रोत्साहित करती है। तो इस प्रकार से इस योजना के अंतर्गत सरकार का मकसद है माता-पिता को इस योग्य बनाना कि वे अपनी बेटियों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़ा पैसा जमा कर सकें।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्रता, दस्तावेज, फायदे और साथ में यह भी जानकारी देंगे कि कैसे आप इस खाते को आरंभ कर सकते हैं। तो इसलिए अगर आप अपनी कन्या को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाना चाहते हैं तो इसके लिए यह पोस्ट अंत तक अवश्य पढ़िए।
Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना हमारी केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई एक विशेष तरह की बचत योजना है। आपको यहां हम जानकारी देना चाहते हैं कि यह योजना सरकार ने साल 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत आरंभ की थी। तब से ही सरकार द्वारा कन्याओं के माता-पिता को बचत के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है।
परंतु यहां आपको हम यह भी बताना चाहते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आप अपनी कन्या का खाता तभी शुरू कर सकते हैं जब बेटी की आयु 10 साल से कम होती है। यह योजना इसलिए विशेष है क्योंकि गरीब वर्ग के निवासी भी आसानी के साथ वार्षिक 250 रुपए का निवेश करके खाता चालू रख सकते हैं।
इसके अलावा हम आपको बता दें कि देश के जो माता-पिता वित्तीय तौर पर सक्षम हैं वे वार्षिक डेढ़ लाख रुपए तक सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर सकते हैं। यहां आपको हम यह भी बता दें कि इस योजना के माध्यम से 8.2% ब्याज का फायदा मिलता है जोकि टैक्स रहित होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जो माता-पिता अथवा कानूनी अभिभावक खाता आरंभ करते हैं तो इन्हें इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं –
- सुकन्या समृद्धि योजना में आपको जो ब्याज दर प्राप्त होता है वह काफी उच्च होता है जो अन्य बचत वाली योजनाओं से काफी ज्यादा अधिक है।
- योजना के जरिए से आप जो पैसे जमा करते हैं इसमें आपको छूट का लाभ दिया जाता है और परिपक्वता के समय भी जो राशि आपको मिलती है इस पर भी कोई कर नहीं लगता है।
- देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जाता है और इनकी शिक्षा, शादी और दूसरे जरूरी खर्चो को आसानी से पूरा करने के लिए पैसे जोड़ें जा सकते हैं।
- योजना में पैसा जमा करना काफी ज्यादा लचीला रखा गया है जिसकी वजह से गरीब परिवारों के माता-पिता भी निवेश कर सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना सरकारी योजना है और यही कारण है कि इसमें आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
सुकन्या समृद्धि योजना में वैसे तो कोई भी माता-पिता बचत खाता आरंभ कर सकते हैं लेकिन इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं जैसे –
- योजना के माध्यम से माता-पिता केवल अपनी कन्याओं के लिए ही निवेश कर सकते हैं।
- निवेश करने हेतु कन्या की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- ऐसे परिवार जिनमें दो से ज्यादा बेटियां नहीं है वे इस योजना का फायदा ले सकते हैं।
- जबकि जुड़वां बेटियां होने पर परिवार की तीनों बेटियों को लाभ मिलता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप अपनी कन्या के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आरंभ करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसके लिए निम्नलिखित बताए गए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –
- • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- • माता और पिता का आधार कार्ड
- • माता-पिता का पैन कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र
- • निवास स्थान प्रमाण पत्र
- • पासपोर्ट आकार फोटो
- • चालू मोबाइल नंबर आदि
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता कैसे खोले?
अगर आपको सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अपनी बेटी के लिए खाता आरंभ करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा –
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डाकघर या फिर इस योजना के किसी अधिकृत बैंक चले जाना है।
- यहां पर अब आपको सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करके आवेदन फार्म प्राप्त करना है।
- अब आपको योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरना है और सारे अहम दस्तावेज इसमें संलग्न कर देने हैं।
- आगे आपको योजना के अंतर्गत 250 रुपए या फिर इससे ज्यादा प्रारंभिक राशि के साथ आवेदन जमा करना है।
- अब बैंक अथवा डाक अधिकारी द्वारा सुकन्या समृद्धि खाता शुरू कर दिया जाएगा और आपको एक पासबुक प्रदान की जाएगी।
- इस तरह से आप अपनी कन्या के लिए ऑफलाइन सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को आरंभ कर सकते हैं।


