Sub Inspector Recruitment 2025: सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में रहते हैं और आपको यूपी पुलिस इंस्पेक्टर भर्ती का इंतजार है तो ऐसे में आपके लिए बड़ी खबर है। आपको हम बता दें कि यूपीपीबीपीबी की तरफ से पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रक्रिया को आरंभ किया गया है।

ऐसे में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक चलने वाली है। तो अगर आपको इस भर्ती का इंतजार है तो आप अपना आवेदन अंतिम तारीख तक जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि आप सभी को अपना आवेदन जमा करने हेतु वन टाइम पंजीकरण करना अनिवार्य है।

अगर आपको सब इंस्पेक्टर भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए तो ऐसे में आप हमारे आज के इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती की कुल रिक्तियों की संख्या, शिक्षा योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रक्रिया क्या रखी गई है।

Sub Inspector Recruitment 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आपको हम बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 4543 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इन पदों में से 4242 पद बोर्ड द्वारा नागरिक पुलिस दरोगा के लिए रखे गए हैं और बाकी के खाली पद पीएसी प्लाटून कमांडर हेतु निर्धारित किए गए हैं। तो आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से आरंभ हो चुकी है और उम्मीदवार अपना आवेदन 11 सितंबर तक भरकर जमा कर सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कुल पद

सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतर्गत कुल 4543 रिक्त पदों हेतु उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रकार से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि इनमें से 4242 रिक्त पद उप निरीक्षक यानी एसआई नागरिक पुलिस हेतु हैं। जबकि 106 खाली पद महिला बटालियन में सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर हेतु रखे गए हैं।

पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर व सशस्त्र पुलिस बल/ सब इंस्पेक्टर हेतु रिक्त पद 135 हैं। जबकि विशेष सुरक्षा बल में प्लाटून कमांडर/सब इंस्पेक्टर के तहत 60 पद सम्मिलित किए गए हैं। इस प्रकार से इस भर्ती के अंतर्गत महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर के पद पर काम करने का मौका मिलेगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतर्गत आप सभी उम्मीदवारों को जो आवेदन शुल्क जमा करना होगा वह निम्नलिखित आपकी श्रेणी के अनुसार कुछ इस प्रकार तय किया गया है :–

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन फीस 500/- रूपए की तय की गई है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु यह आवेदन शुल्क बोर्ड के द्वारा 400/- रूपए का रखा गया है।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतर्गत अपने आवेदन पत्र को जमा करने में रुचि रखते हैं तो इन्हें लिखित आयु सीमा के मानदंडों को पूर्ण करना पड़ेगा :–

  • सब इंस्पेक्टर भर्ती हेतु सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 साल से लेकर 31 साल तक होनी चाहिए।
  • एससी एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों हेतु आयु सीमा 21 साल से 36 साल तक तय की गई है।
  • अगर आपको सब इंस्पेक्टर भर्ती की आयु की और अधिक जानकारी चाहिए तो आप संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए निम्नलिखित शिक्षा योग्यता तय की गई है :–

  • केवल वही उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन दे सकते हैं जिन्होंने स्नातक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पास की हो।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में शुरू की गई सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा। फिर जो उम्मीदवार इस चरण में सफलता हासिल कर लेंगे इनको फिर शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

आगे फिर चयन किए गए उम्मीदवारों को फिर अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए जाना पड़ेगा। ‌इस प्रकार से विभिन्न चरणों के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतर्गत आप सभी को अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है :–

  • सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन हेतु सबसे पहले आपको संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • इसके बाद आप सभी अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने की सारी प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • आवेदन पत्र और सारे अहम दस्तावेज जमा करने के बाद आपको अपना यूपी पुलिस भर्ती का फार्म जमा करना है।
  • आगे आपको अपने जमा किए गए आवेदन का एक प्रिंट निकाल कर रख लेना है क्योंकि आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

Leave a Comment

Join Telegram