Solar Pump Subsidy Yojana 2025: सोलर पंप सब्सिडी योजना के फॉर्म भरना शुरू

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अधिकतम नागरिक खेती करके अपने जीवन को व्यतीत कर रहे हैं ऐसे में ऐसे किसानों के लिए सरकार ने सोलर पंप सब्सिडी को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना चलाई हुई है जिसका नाम पीएम कुसुम योजना है इस योजना के लिए आवेदन करके सभी किसान सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और कम कीमत पर ही सोलर पंप को लगवा सकते हैं।

यदि इस योजना का लाभ ना लिया जाए और डायरेक्ट ही सोलर पंप लगाया जाए तो ऐसे में नागरिक को ज्यादा पैसे जमा करने होंगे जबकि सब्सिडी का लाभ लेने की वजह से कम कीमत पर ही सोलर पंप लग जाएगा और एक बार सोलर पंप लग जाने के बाद आसानी से खेत में सिंचाई की जा सकेगी वही किसान को बिजली की कटौती की समस्या भी देखने को नहीं मिलेगी। जिन भी किसानों ने अभी इस योजना का लाभ नहीं लिया है वह सभी आवेदन कर सकते हैं।

सोलर पंप सब्सिडी योजना

सोलर पंप योजना 2019 से चलाई जा रही योजना है। इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना है। इस योजना के लिए आवेदन करके चयनित होने वाले किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। देश के अंतर्गत काफी किसानों ने इस योजना का लाभ लेकर सोलर पंप को लगवा लिया है और आज उपयोग में ले रहे हैं।

जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें आवेदन की प्रक्रिया को अपनाकर पात्रता को चेक करके संपूर्ण सही दस्तावेजों के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर इस योजना का लाभ मिलेगा। अलग-अलग राज्यों के अंतर्गत इस प्रकार की और भी योजनाएं हो सकती है तो नागरिक चाहे तो राज्य के अंतर्गत संचालित अन्य योजनाओ के लिए भी आवेदन करके सोलर पंप को लगवाने के लिए सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।

Solar Pump New Scheme Overview

विभाग का नामनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
योजना का नामसोलर पंप सब्सिडी योजना
योजना की शुरुआतमार्च 2019
संचालककेंद्र सरकार
उद्देश्यकिसानों की आय में वृद्धि
पात्रतासभी भारतीय किसान भाई
सब्सिडी90% तक
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkusum.mnre.gov.in

सोलर पंप सब्सिडी योजना का उद्देश्य

खेती करने वाले किसानों को महंगे डीजल की वजह से और बार-बार बिजली की कटौती की वजह से सिंचाई करने में समस्या आती है ऐसे में यह समस्या देखने को ना मिले और किसान सोलर पंप को उपयोग में लेकर सिंचाई कर सके इस उद्देश्य के साथ ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है इस योजना की वजह से किसान किसी भी समय आसानी से सिंचाई कर सकते हैं।

सोलर पंप सब्सिडी योजना के तहत सब्सिडी

इस योजना में किसानों को कुल लागत की लगभग 60% से लेकर 90% तक की सब्सिडी की राशि मिलती है। और इसकी वजह से किसान की जेब से केवल 10% से लेकर 40% तक की ही राशि खर्च होती है। ऐसे में सभी किसान आसानी से समझ सकते हैं कि यह योजना किसानों के लिए कितनी ज्यादा फायदे वाली योजना है और क्यों इस योजना का लाभ लेना चाहिए। कुछ राज्यों के अंतर्गत सब्सिडी को लेकर अतिरिक्त नियम भी हो सकते हैं।

सोलर पंप सब्सिडी योजना की विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ लेने की वजह से किसानों को डीजल और बिजली के बिल से छुटकारा मिल जाएगा।
  • सिंचाई समय-समय पर की जा सकेगी जिसकी वजह से फसल अच्छी होगी।
  • ज्यादा बिजली उत्पन्न होने पर बिजली को बेचकर कमाई की जा सकेगी।
  • सब्सिडी ज्यादा मिलने की वजह से किसान को पैसों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी

सोलर पंप सब्सिडी योजना के नियम

  • किसान के पास जमीन जरूर होनी चाहिए।
  • पहले सोलर पंप के लिए सब्सिडी का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक किसान ही होना चाहिए और भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए किसान के जरूरी दस्तावेज बने होने चाहिए।

सोलर पंप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन हेतु पीएम कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाए।
  • अब जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पूरी जानकारी दर्ज करें। लेकिन ध्यान रहे प्रत्येक जानकारी सही होनी चाहिए।
  • फिर फॉर्म के सभी चरण पूरे करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • इतना करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • फॉर्म सबमिट होने पर आवेदन हो जाएगा। नागरिक चाहे तो नजदीकी दुकान से भी फॉर्म ऑनलाइन करवा सकते हैं।

FAQs

क्या सभी किसान सोलर पंप सब्सिडी योजना का लाभ ले सकते हैं?

जी हां सरकार ने सभी किसानों के लिए इस योजना की शुरुआत की है। ‌

मुझे सोलर पंप लगवाने पर कितनी सब्सिडी की राशि मिलेगी?

आपको सब्सिडी की राशि 60% से लेकर 90% तक की मिलेगी। ‌

सोलर पंप योजना की समय सीमा कब समाप्त होने वाली है?

यह योजना वर्तमान समय में 2026 के मार्च महीने तक लागू की हुई है।

Leave a Comment

Join Telegram