Solar Atta Chakki Yojana 2025: सोलर आटा चक्की योजना के नए आवेदन शुरू

केंद्र सरकार सोलर एनर्जी को बढ़ावा दे रही है और इसी वजह से इससे संबंधित अनेकों प्रकार की योजनाएं आरंभ की गई है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी ही एक योजना सोलर आटा चक्की योजना है। इसके जरिए से देश की महिलाओं बिल्कुल फ्री में आटा चक्की दी जाएगी।

इस प्रकार से सरकार चाहती है कि महिलाओं को आटा पिसवाने के लिए अपने घर से बहुत दूर नहीं जाना हो और साथ ही उन्हें बिजली वाली आटा चक्की से भी छुटकारा मिल जाएगा।

अगर आप भी सोलर आटा चक्की योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको इससे जुड़ी हुई सारी बातें पता होना अनिवार्य है। ‌आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि केंद्र सरकार ने सोलर आटा चक्की योजना किन महिलाओं के लिए शुरू की है, आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है एवं अनिवार्य दस्तावेज जैसी बातें बताएंगे।

Solar Atta Chakki Yojana 2025

देश में आज भी ऐसी बहुत सारी गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाएं हैं जो आत्मनिर्भर नहीं है। ‌इसलिए सरकार चाहती है कि ऐसी महिलाओं को मदद की जाए जिससे कि वे स्वावलंबी बन सकें। इसके लिए सरकार ने सोलर आटा चक्की योजना को शुरू किया है जिसका उद्देश्य बिल्कुल फ्री में गरीब महिलाओं को आटा चक्की देना है।

महिलाएं सोलर सिस्टम से इस आटा मशीन को चलाकर जहां एक और सोलर एनर्जी को बढ़ावा देंगी वहीं दूसरी और अपने लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराएंगी। ‌ इसीलिए इस योजना को देश के हर राज्य एवं जिले में आरंभ करके मुफ्त में सोलर आटा चक्की का वितरण किया जाएगा।

सोलर आटा चक्की योजना के लाभ

सोलर आटा चक्की योजना के माध्यम से सोलर एनर्जी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अंतर्गत पात्रता रखने वाली महिलाओं को निःशुल्क आटा चक्की दी जाएगी। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस आटा चक्की को चलाने के लिए सूर्य की किरणों का उपयोग किया जाएगा जिसके लिए महिलाओं को किसी भी तरह का कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

इस प्रकार से महिलाएं अपनी छत पर सोलर प्लेट लगवा कर आटा चक्की चलायेंगी। तो उन्हें फिर अपनी आटा चक्की को चलाने के लिए बिजली के बोर्ड की आवश्यकता भी नहीं होगी। इससे बिजली भी बचेगी और महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचेगा।

सोलर आटा चक्की योजना के लिए पात्रता

देश की जो महिलाएं सोलर आटा चक्की योजना से लाभान्वित होना चाहती हैं तो इसके लिए अनिवार्य है कि उनमें पात्रता भी होनी चाहिए। इसके लिए महिला का भारतीय नागरिक होना चाहिए।

महिला गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन गुजार रही हो और वह खाद्य सुरक्षा योजना का कोई भी फायदा ना ले रही हो। इस योजना के लिए आवेदन देने के लिए वही महिलाएं पात्र हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम है।‌

सोलर आटा चक्की योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

सोलर आटा चक्की योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को मुफ्त में सोलर आटा चक्की हासिल करनी है, तो इन्हें इसके लिए कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध कराने होते हैं। इस प्रकार से महिला को अपना आधार कार्ड, अपना राशन कार्ड, अपनी आय का प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज देने अनिवार्य हैं। इसके अलावा अगर आपके पास श्रमिक कार्ड है तो आपको वह भी देना होता है और पैन कार्ड एवं एक चालू मोबाइल नंबर भी देना आवश्यक है।

सोलर आटा चक्की योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

आपको सोलर आटा चक्की चाहिए तो इसके लिए आपको आवेदन देने हेतु नीचे बताए गए चरणों का पालन करना है :-

  • सोलर आटा चक्की योजना के लिए सबसे पहले आवेदक महिला को चाहिए कि वह खाद्य आपूर्ति विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर चली जाए।
  • इसके पश्चात फिर आपको अपने राज्य की आधिकारिक खाद्य विभाग की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • जब आप वेबसाइट पर पहुंच जाएं तो उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए फ्री सोलर आटा चक्की योजना का विकल्प ढूंढना है।
  • जब यह विकल्प मिल जाए तो इसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है जिसके बाद आवेदन फार्म आपके सामने आ जाएगा। आप इसको डाउनलोड कर लें।
  • अब आप इसमें सभी मांगा गया विवरण सही तरह से दर्ज कर दें और उसके पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को भी इसमें अटैच कर दें।
  • उसके बाद फिर आपको अपना यह एप्लीकेशन फॉर्म और साथ में जरूरी दस्तावेज लगाने के बाद इसको लेकर अपने समीप के खाद्य सुरक्षा विभाग में जमा कर देना है।
  • अब खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आपके सभी दस्तावेजों को वेरीफाई करने का काम किया जाएगा इसके बाद आपको फ्री में सोलर आटा चक्की दी जाएगी।

Leave a Comment

Join Telegram