SBI Vacancy 2025: एसबीआई भर्ती बिना परीक्षा के फॉर्म भरना शुरू

भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से उन सभी उम्मीदवारों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है जो आईटीआई फील्ड के विशेषज्ञ हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि एसबीआई भर्ती के तहत उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा में उपस्थित नहीं होना होगा।

ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अगर आपको स्पेशलिस्ट केडर ऑफीसर के पद पर काम करना है तो आप अपना आवेदन ऑनलाइन दे सकते हैं। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 11 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगी। इसलिए अब यह तारीख काफी नजदीक आ चुकी है तो आपको तुरंत आवेदन करना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एसबीआई भर्ती से जुड़ा हुआ सारा विवरण देंगे। इस तरह से इस लेख में हम आपको बताएंगे एसबीआई भर्ती विवरण जैसे कि आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि भारतीय स्टेट बैंक ने क्या रखी है।

एसबीआई भर्ती 2025

भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा आईटी स्पेशलिस्ट जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। ‌इस तरह से हम आपको बता दें कि ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती के तहत मैनेजर और डिप्टी मैनेजर जैसे पद पर काम करना चाहते हैं इन्हें अपना आवेदन दे देना चाहिए। ‌

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 59 पदों पर उम्मीदवारों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नौकरी दी जाएगी। तो मैनेजर के लिए 34 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा जबकि डिप्टी मैनेजर के लिए कुल पद 25 रखे गए हैं।

तो भारतीय स्टेट बैंक में आवेदन प्रक्रिया को 11 सितंबर से प्रारंभ किया हुआ है और उम्मीदवार अपना आवेदन आखिरी तारीख 2 अक्टूबर तक दे सकते हैं। इस तरह से आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों को एसबीआई बैंक की वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा।

SBI New Recruitment Overview

विभाग का नामकेंद्रीय भर्ती एवं पदोन्नति विभाग (CRPD)
भर्ती का नामएसबीआई भर्ती
का प्रकारएसबीआई मैनेजर, डिप्टी मैनेजर
कुल रिक्तिया59 पद
शिक्षा योग्यतास्नातक
आयु सीमा28 से 35 वर्ष तक
वेतन₹64,280/-
आवेदन शुल्क750/- रुपए
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.bank.in

एसबीआई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एसबीआई भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं जो निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता रखते हैं-

  • मैनेजर के पद हेतु उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक या फिर बीई की डिग्री ले रखी हो।
  • या फिर उम्मीदवार ने एमसीए यानी मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम 60% अंक हासिल किए हों।
  • अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष तक काम करने का अनुभव जरूर होना चाहिए।
  • डिप्टी मैनेजर के लिए भी शैक्षिक योग्यता सामान रखी गई है परंतु कार्य अनुभव 3 साल तक मांगा गया है।

एसबीआई भर्ती के लिए आयु सीमा

भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा एसबीआई भर्ती के लिए जो आयु सीमा मानदंड निर्धारित किए गए हैं इन सबका विवरण हमने नीचे दिया है-

  • एसबीआई मैनेजर के पद हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 28 साल और अधिकतम उम्र 35 साल तक रखी गई है।
  • डिप्टी मैनेजर के पद हेतु न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 32 साल तक की निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट बैंक के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार एसबीआई भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करेंगे तो इन सबको अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान भी जरूर करना होगा और इसकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एवं पीडब्ल्यूबीडी अभ्यार्थियों हेतु कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है।
  • जबकि बाकी सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए एसबीआई बैंक ने 750 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया है।

एसबीआई भर्ती के तहत वेतनमान

एसबीआई भर्ती के माध्यम से जिन उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्त किया जाएगा इन्हें पद के मुताबिक हर महीने सैलरी प्रदान की जाएगी। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि मैनेजर के पद पर नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को 85,920 रूपए से लेकर 1,05,280 रूपए तक की सैलरी प्राप्त होगी।

जबकि ऐसी अभ्यर्थी जो डिप्टी मैनेजर के पद पर नियुक्त किए जाएंगे इनको हर महीने 64,280 रूपए से लेकर 93,960 रुपए तक का मूल वेतन प्राप्त होगा। इस प्रकार से उम्मीदवारों को उत्कृष्ट सैलरी के साथ में एसबीआई बैंक द्वारा कुछ दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे।

एसबीआई भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

एसबीआई भर्ती हेतु आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों से कोई भी लिखित परीक्षा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नहीं ली जाएगी। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत एसबीआई की ओर से उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

फिर चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इसमें जो उम्मीदवार सफल हो जाएंगे इन सबकी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस तरह से देश के प्रतिष्ठित बैंक में बिना लिखित परीक्षा के बढ़िया नौकरी पाने का एक बड़ा मौका आप सभी उम्मीदवारों के लिए आया है।

एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

एसबीआई भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें जिस प्रक्रिया को अपनाना होगा इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है-

  • सबसे शुरुआत में आपको भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर कैरियर वाले अनुभाग में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक ढूंढना है।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन को क्लिक कर देना है और अगर आप पहले से पंजीकृत हैं तो आपको लॉगिन करना है।
  • परंतु यदि आपने पंजीकरण नहीं किया है तो आपको क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन वाला बटन दबाना है।
  • इस प्रकार से आपको यहां पर अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड को भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • आगे आपको पंजीकरण संख्या के जरिए से एसबीआई की वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • यहां पर अब आपको अन्य सारी जरूरी जानकारी जैसे कि शिक्षा योग्यता, घर का पता, अनुभव पद इत्यादि को भरना है।
  • अब जरूरी दस्तावेज आपको स्कैन करते हुए ध्यान के साथ एसबीआई बैंक की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।
  • आगे आपको अपना फार्म एक बार चेक करना है और आवेदन फीस का भुगतान कर देना है।
  • इस तरह से आप एसबीआई भर्ती के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

FAQs

एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन शुल्क 750 रुपए का शुल्क जमा करना जरूरी है।

क्या एसबीआई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी?

जी नहीं इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

एसबीआई भर्ती के लिए आयु सीमा?

इसके लिए आयु सीमा 25 साल से लेकर 35 साल तक पद के अनुसार निर्धारित की गई है।

Leave a Comment

Join Telegram