Sariya Cement New Rate: सरिया सीमेंट के नए रेट जारी

मकान बनवाने से लेकर कंस्ट्रक्शन के किसी भी काम में सरिया एवं सीमेंट अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि उनके बलबूते पर ही मकान की नींव से लेकर पूरा काम कंप्लीट किया जाता है। बताते चलें की सरिया और सीमेंट के दामों पर कंस्ट्रक्शन और मकान बनवाने में काफी प्रभाव पड़ता है।

ऐसे व्यक्ति जो इस समय अपने घर बनाने का प्लान सोच रहे हैं उन सभी के लिए यह मौका बहुत ही शानदार साबित होने वाला है क्योंकि इस समय सरकार के द्वारा जहां एक ओर जीएसटी के रेट कम किए गए हैं जिसके चलते भारी मात्रा में सरिया एवं सीमेंट के दामों में गिरावट सामने आई है।

जो व्यक्ति जीएसटी की गिरावट का लाभ लेकर इस समय घर बनवाते हैं उन सभी के लिए अब काफी कम लागत लगेगी और साथ में ही वे बिना किसी महंगाई के प्रभाव के अपना घर कंप्लीट करवा पाएंगे।

सरिया सीमेंट न्यू रेट

पिछले 22 सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के नेतृत्व में जीएसटी के रेट कम किए जाने के बाद से ही लगभग सभी चीजों में इसका असर देखने को मिला है जिसका विशेष फायदा कंस्ट्रक्शन के कामों में हो रहा है। जहां पिछले महीनो के अंतर्गत सरिया दुगने रेट पर मिल रहा था वही इस समय आधी कीमत तक कम हो चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के विभिन्न शहरों में सरिया एवं सीमेंट की कुछ कीमतें ऊपर नीचे हो सकती है जो वहां की स्थिति के आधार पर निर्धारित होती है। आप जिस भी राज्य तथा शहर से ताल्लुक रखते हैं वहां की जानकारी अपने नजदीकी मार्केट से प्राप्त कर सकते हैं।

सरिया सीमेंट के रेट कम होने के फायदे

जीएसटी में कटौती के बाद सरिया एवं सीमेंट के दाम कम होने के बाद निम्न प्रकार के फायदे सामने आए हैं-

  • सरिया एवं सीमेंट के दाम कम हो जाने के बाद कंस्ट्रक्शन के कामों में काफी फायदा हुआ है।
  • मकान बनवाने जा रहे हैं लोगों के लिए भी अब आर्थिक प्रभाव कम होंगे।
  • सरिया एवं सीमेंट के उच्च दामों में जो अधिक पैसा खपत होता था उसकी बचत होगी।
  • इस गिरावट का लाभ लेकर अधिक से अधिक मकान एवं कंस्ट्रक्शन के काम पूरे हो पाएंगे।

जीएसटी कटौती के बाद सीमेंट और सरिया रेट

ब्रांड50 किलो सीमेंट की कीमत
अल्ट्राटेक सीमेंट320 रुपये- 450 रुपये
अंबुजा सीमेंट290 रुपये- 440 रुपये
एसीसी सीमेंट295 रुपये- 425 रुपये
बिरला सीमेंट410 रुपये- 449 रुपये
जेके लक्ष्मी सीमेंट350 रुपये- 395 रुपये
डालमिया सीमेंट385 रुपये- 410 रुपये
जेपी सीमेंट300 रुपये- 370 रुपये
मिमी सरियाआज की कीमत 
8 मिमी387.00
10 मिमी590.00
12 मिमी833.00
16 मिमी1483.00
20 मिमी2318.00
25 मिमी3613.00

घर बैठे यहां से चेक करें सरिया रेट

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि विभिन्न शहरों एवं राज्यों में सरिया के दाम कुछ अलग-अलग प्रकार से भी हो सकते हैं जिसकी जानकारी घर बैठे प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका ऑनलाइन वेबसाइट है। जो व्यक्ति घर बनवाने जा रहे हैं वह आयरनमार्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने शहर की कीमत आसानी से चेक कर सकते हैं।

FAQs

वर्तमान में जीएसटी का स्तर क्या है?

कटौती के बाद वर्तमान में जीएसटी का स्टर 18% तक का है।

जीएसटी रेट कम होने का सबसे ज्यादा प्रभाव किन चीजों पर पड़ा है?

जीएसटी रेट कम होने का सबसे ज्यादा प्रभाव घर बनाने में उपयोग होने वाले सामान से लेकर रोजमर्रा की उपयोगी चीजों में और फूड प्रोडक्शन, कार ,बाइक ,ट्रैक्टर, ऐसी इत्यादि पर देखने को मिला है।

सरिया की कीमत किस प्रकार से सुनिश्चित होती है?

सरिया की कीमत प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से सुनिश्चित होती है।

Leave a Comment

Join Telegram