सहारा इंडिया कंपनी में लाखों लोगों ने यह सोचकर अपनी पूंजी को निवेश किया था कि इन्हें काफी ज्यादा फायदा होगा। पर समस्या तब हुई जब लोगों का मेहनत से कमाया गया धन कंपनी में डूब गया। तो जिन्होंने अपने आवेदन जमा किए थे इन सबके लिए एक काफी खुशी की जानकारी आई है। दरअसल सहारा इंडिया पोर्टल के माध्यम से उन सब लोगों के धन को लौटाया जा रहा है जिन्होंने अपना पैसा निवेश किया था।
ऐसे में हम आपको बताते चलें कि आप सभी को अब सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस को अवश्य चेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको यह पता चलेगा कि आपका रिफंड बैंक में हस्तांतरित किया गया है या नहीं। इसके लिए आपको कंपनी के कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि ऑनलाइन तरीके से स्थिति को जांचा जा सकता है।
तो अगर आप सहारा इंडिया रिफंड के बारे में हर जानकारी विस्तृत रूप से जानने के इच्छुक हैं तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए पढ़ना काफी अनिवार्य है। आज इस आर्टिकल में हम आपको यह जानकारी देंगे कि आप कैसे घर से ही सहारा इंडिया रिफंड स्थिति को जांच सकते हैं। इसके अलावा रिफंड से जुड़ी हुई और भी कई प्रकार की अहम जानकारी हम आपको बताएंगे।
सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस
यदि आपने सहारा इंडिया कंपनी के पोर्टल पर अपना पैसा पाने के लिए दावा किया है तो आपको अपने रिफंड की स्थिति को चेक करना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि आप अपने रिफंड के स्टेटस को अपने घर पर बैठकर ही अब देख सकते हैं।
इस तरह से सहारा इंडिया के आधिकारिक वेब पेज पर जाकर आप यह जान सकते हैं की आपके जमा किए गए आवेदन का स्टेटस क्या है। यहां पर आपको हम बता दें कि जिनके आवेदन स्वीकार किए जाते हैं इन्हें इनका जमा किया गया पैसा 45 दिन में वापस कर दिया जाता है।
तो आपको हम बता दें कि यदि आपका आवेदन स्वीकार हो चुका है तो आपको आपकी निवेश की गई धनराशि बैंक में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस वजह से आपको सहारा इंडिया की वेबसाइट पर जाकर बिना समय खराब किए सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस को एक बार चेक कर लेना चाहिए।
Sahara India Refund Status Overview
| मंत्रालय का नाम | सहकारिता मंत्रालय |
| लेख का नाम | सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस |
| शुरुआत | 23 जुलाई, 2023 |
| उद्देश्य | वर्ष 2027 तक पूरा पैसा रिफंड |
| ब्याज | 6% वार्षिक |
| बजट | 5000 करोड़ रुपए |
| रिफंड राशि | ₹50,000 |
| रिफंड प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in |
सहारा इंडिया रिफंड के लिए पात्रता
अगर आप सहारा इंडिया कंपनी से अपना रिफंड प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा इनका विवरण हमने नीचे बताया है-
- व्यक्ति ने सहारा इंडिया की सहकारी समितियों में अपनी धनराशि को जमा किया हो।
- निवेशक का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता एक दूसरे से जुड़ा हुआ हो।
- आवेदन देने वाले व्यक्ति के पास कंपनी में राशि को जमा करने की रसीद होनी जरूरी है।
- जमाकर्ता ने अपने आवेदन में और दस्तावेजों में कोई गलती ना की हो।
सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप यह चाहते हैं कि सहारा इंडिया कंपनी आपका निवेश किया गया पैसा लौटा दे तो इसके लिए आपको अपना फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- आधार कार्ड
- सदस्यता नंबर
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पैन कार्ड अगर 50000 से ज्यादा की राशि का दावा करना है
- जमा खाता संख्या
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस को कैसे चेक करे?
सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस को जो भी निवेशक चेक करना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना पड़ेगा-
- सबसे पहले आपको सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के होम पेज पर जाना है।
- अब आपको मुख्य पेज पर डिपॉजिटर्स लॉगिन के विकल्प को दबाना है।
- इस तरह से आपके सामने जो लॉगिन पृष्ठ खुलेगा इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की संख्या को लिखना है।
- आगे आपको गेट ओटीपी वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- यहां पर अब लॉगिन होते के साथ ही आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड स्टेट्स आ जाएगा।
- अब आप अपने रिफंड की स्थिति को यहां पर आसानी से देख सकते हैं।
- यदि आपको रिफंड प्राप्त ना हुआ हो तो ऐसे में आप हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
FAQs
मैं अपने सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस को कैसे देख सकता हूं?
आप सहारा इंडिया रिफंड की वेबसाइट पर जाकर अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
अगर मुझे सहारा इंडिया रिफंड प्राप्त ना हो तो क्या करूं?
आप अपने आवेदन को एक बार चेक करें और यदि कोई गलती है तो इसमें सुधार कर लें।
किसको सहारा कंपनी की तरफ से रिफंड दिया जा रहा है?
ऐसे लोग जिन्होंने सहारा की चार सहकारी समितियों में अपनी पूंजी को लगाया था।


