Ration Card Apply Online: नया राशन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म भरना शुरू

हर महीने नागरिकों को राशन सामग्री प्राप्त हो सके इसके लिए सरकार ने राशन कार्ड जारी किया हुआ है ऐसे में जिन नागरिकों ने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है वह राशन कार्ड के लिए आवेदन जरूर करें इससे राशन कार्ड बन जाएगा और फिर हर महीने ही राशन सामग्री प्राप्त होगी। राशन सामग्री भी परिवार के सभी सदस्यों को सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी जिसमें परिवार के सभी सदस्यों को गेहूं चावल शक्कर मसाले आदि प्राप्त होंगे।

वही इस प्रकार की खाद्य सामग्री के लिए नागरिक को मामूली से शुल्क का भुगतान करना होगा जैसे कि 5 किलो गेहूं के लिए केवल 10 रूपये की राशि का भुगतान करना होगा यानी की 2 रूपये प्रति किलो में गेहूं मिलेंगे। इसी प्रकार अन्य सामग्रियां भी सस्ती मिलेगी। करोड़ों नागरिकों के पास यह राशन कार्ड मौजूद है और वह इसे उपयोग में ले रहे हैं इसी प्रकार यदि आपका भी राशन कार्ड बन जाता है तो आपको भी राशन सामग्री मिलने लगेगी।

राशन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन 2025

अभी के समय में राशन कार्ड खास दस्तावेज बन चुका है क्योंकि नागरिक इसका उपयोग राशन सामग्री को प्राप्त करने के लिए तो कर ही रहे हैं साथ ही विभिन्न अलग-अलग स्थानो पर भी कर रहे हैं। जिसकी वजह से नागरिकों को राशन कार्ड होने की वजह से काफी ज्यादा फायदे देखने को मिल रहे हैं।‌ जो नागरिक राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह सभी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

इस तरीके से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और राशन कार्ड भी मिल जाएगा। लेकिन ध्यान रहे प्रत्येक नागरिक पहले राशन कार्ड के लिए निर्धारित प्रत्येक नियम की जानकारी को जरूर जान लें और उसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें इससे आवेदन फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा और पहली ही बार में आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा तथा राशन कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

Ration Card Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
योजना का नामराशन कार्ड योजना
लेख का नामराशन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन
राशन कार्ड के प्रकारगरीबी रेखा से ऊपर (APL), गरीबी रेखा से नीचे (BPL), अंत्योदय अन्न योजना (AAY)
लाभउचित दामों में राशन सामग्री उपलब्ध करवाना
लाभार्थीभारत के सभी पात्र परिवार
केवाईसी शुल्क₹50
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in/

राशन कार्ड के प्रकार

वर्तमान समय में हमारे भारत देश में अलग-अलग आर्थिक स्थिति वाले नागरिक मौजूद है जिन्हें अलग-अलग प्रकार का राशन कार्ड प्रदान करके सरकार जरूरत के अनुसार कम ज्यादा लाभ प्रदान करती है। जिसमें सबसे अधिक लाभ बीपीएल राशन कार्ड वाले नागरिकों को प्रदान किया जाता है और यह राशन कार्ड ऐसे नागरिकों को दिया जाता है जो की गरीबी रेखा से नीचे अपने जीवन को व्यतीत कर रहे हैं।

इस राशन कार्ड के अलावा नागरिकों को एपीएल राशन कार्ड भी मिलता है जो की सामान्य परिवारों को दिया जाता है। वही अभी और भी अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड नागरिकों को मिलते हैं। राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आगे लाभार्थी सूची में नाम आएगा और लाभार्थी सूची में नाम चेक करने पर पता चल जाएगा कि आखिर में आपको कौनसा राशन कार्ड मिलेगा तो यह जरूर चेक करना है कि आखिर में कौनसा राशन कार्ड मिल रहा है।

राशन कार्ड से होने वाले फायदे

  • हर महीने ही बहुत ही कम मूल्य पर राशन सामग्री मिलनी शुरू हो जाएगी।
  • राशन कार्ड नहीं होने की वजह से जिन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था उन योजनाओं का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा।
  • स्कूल में तथा जरूरत के अनुसार अलग-अलग कार्यालय में सभी नागरिक कभी भी राशन कार्ड को उपयोग में ले सकेंगे।
  • एक बार राशन कार्ड बन जाने पर भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री पीएम आवास योजना का भी लाभ लिया जा सकेगा।

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता मापदंड

  • परिवार के पास पहले से राशन कार्ड मौजूद नहीं होना चाहिए।
  • नागरिक का कोई ना कोई स्थाई निवास स्थान जरूर होना चाहिए।
  • घर में चार पहिया वाहन मौजूद नहीं होना चाहिए।
  • राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आगे से अधिकारियों के द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी इसलिए जरूरी दस्तावेज जरूर उपलब्ध होने चाहिए।
  • आवेदन करने वाला नागरिक इनकम टैक्स को जमा करने वाला नहीं होना चाहिए।

राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • पैन कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र, आदि

राशन कार्ड की लाभार्थी सूची

आधिकारिक रूप से सूचना जारी करके नागरिकों से राशन कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा लेने के बाद में सरकार के द्वारा आगे से लाभार्थी सूची जारी की जाती है जिसमें ऐसे सभी नागरिकों के नाम जारी कर दिए जाते है जो की राशन कार्ड के लिए पात्र होते हैं और चयनित हो जाता है। आगे भी इसी प्रकार आवेदन करने वाले नागरिकों के लिए राशन कार्ड की सूची जारी की जाएगी तो सभी नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर जानकारी का चयन करके राशन कार्ड की लाभार्थी सूची में नाम जरुर चेक करें।

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले उमंग ऐप को ओपन करें?
  • अब मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और होम पेज पर चले जाएं।
  • फिर सर्विस के सेक्शन में पहुंचकर राशन कार्ड के लिए आवेदन करें के ऑप्शन का चयन करें।
  • इसके बाद राज्य का चयन करें और पर्सनल जानकारी को दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सही जानकारी का चयन भी करें।
  • इतना करके आवेदन के सभी स्टेप्स पूरे करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने पर आवेदन हो जाएगा और फिर आगे से नाम आने पर राशन कार्ड मिल जाएगा।
  • यदि उमंग ऐप से आवेदन करने में समस्या आती है तो ऐसे में आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।

FAQS

राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करना होगा?

राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें जिसके बाद में राशन कार्ड बन जाएगा।

राशन कार्ड बनने में कितना समय लग जाता है?

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर राशन कार्ड बनने में 30 से 60 दिन का समय लग सकता है।

मैं राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा हूं मुझे क्या करना चाहिए?

अपने सभी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर चले जाएं वहां से राशन कार्ड के लिए आवेदन करवाए।

Leave a Comment

Join Telegram