Rajasthan Patwari Result 2025: जानें कब जारी होगा राजस्थान पटवारी का रिजल्ट

राजस्थान पटवारी की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का परिणाम महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इसके बाद ही उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। जो भी उम्मीदवार वर्तमान समय में इस परीक्षा के रिजल्ट के इंतजार में है वह सभी संबंधित जानकारी को हासिल कर ले इससे पता चल जाएगा कि आखिर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है।

वहीं वर्तमान समय में रिजल्ट से संबंधित क्या जानकारियां नवीनतम है। राजस्थान पटवारी भर्ती की परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और अब राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें सभी ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी रहेगी जिन्होंने परीक्षा पास कर ली है।

राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025

राजस्थान पटवारी भर्ती की घोषणा के बाद में समय अनुसार इस भर्ती की परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया गया था जिसके दौरान उम्मीदवारों के लिए आंसर की भी जारी की गई जो की प्रोविजनल आंसर की थी इसे देखकर काफी उम्मीदवारों ने अपने उत्तर का मिलान किया और आपत्तियां भी दर्ज की जिसके चलते अब सभी आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और इसके बाद में रिजल्ट तैयार करके रिजल्ट को जारी किया जाएगा।

वही रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी आएगी तो ध्यान रहे प्रत्येक उम्मीदवार को रिजल्ट तो चेक करना ही है साथ ही फाइनल आंसर की भी चेक कर लेनी है। वही रिजल्ट को लेकर वर्तमान समय में आलोक राज जी के द्वारा जानकारी जारी कर दी गई है। जिसमें उन्होंने रिजल्ट से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी की है।

Rajasthan Patwari Exam Result 2025 Overview

विभाग का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा का नामराजस्थान पटवारी परीक्षा
राज्यराजस्थान
सत्र2025
परीक्षा तिथि17 अगस्त 2025
कुल अंक300
रिक्तियां3705 पद
उत्तर कुंजी जारी5 सितम्बर 2025
रिजल्ट डेटसितम्बर 2025 (संभावित)
रिजल्ट मोडऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in/

राजस्थान पटवारी भर्ती का रिज़ल्ट कब होगा जारी

रिजल्ट को लेकर अध्यक्ष आलोक राज जी ने बताया है कि ज्यादा ऑब्जेक्शन होने की वजह से परिणाम को जारी करने में टाइम लगेगा। और परीक्षा का परिणाम दीपावली के बाद ही जारी होगा। आलोक राज जी ने यह भी बताया है कि अभी तारीख नहीं बता पाऊंगा लेकिन आगे तारीख की घोषणा भी कर दी जाएगी। इनकी इस जानकारी के अनुसार कभी भी तारीख की घोषणा हो सकती है और दीपावली के बाद ही उम्मीदवारों का रिजल्ट आएगा।

राजस्थान पटवारी रिजल्ट के बाद क्या होगा

रिजल्ट जारी होने के बाद में ऐसे उम्मीदवार जो की सफल हो जाएंगे उन सभी उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होना होगा जिसमें उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे और फिर मेरिट लिस्ट तैयार करके फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी और इस लिस्ट में जिन भी उम्मीदवारों का नाम शामिल रहेगा सभी को पद प्राप्त हो जाएगा।

राजस्थान पटवारी भर्ती की जानकारी

राजस्थान राज्य के अंतर्गत वर्तमान समय में पटवारी के कुल 3705 रिक्त पद मौजूद है जिनकी पहचान होने की वजह से इन्हें भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था और उम्मीदवारों से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई गई थी जिसके चलते काफी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की और उनमें से 3.38 लाख उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए। और अब जल्द ही इन सभी उम्मीदवारों का इंतजार रिजल्ट को लेकर खत्म होगा।

राजस्थान पटवारी रिज़ल्ट कहाँ देखें

राजस्थान पटवारी परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवारों के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जिसे सभी उम्मीदवार अपने स्मार्टफोन कंप्यूटर लैपटॉप किसी में भी ओपन करके रिजल्ट को चेक कर सकेंगे वेबसाइट का आधिकारिक लिंक rsmssb.rajasthan.gov.in. है।

राजस्थान पटवारी भर्ती का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • राजस्थान पटवारी भर्ती का रिजल्ट जारी हो जाने पर आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • अब वेबसाइट पर मौजूद रिजल्ट के सेक्शन पर चले जाएं और क्लिक करें।
  • इसके बाद राजस्थान पटवारी भर्ती के रिजल्ट को चेक करने का लिंक मिलेगा तो लिंक के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • फिर नया पेज सामने खुलेगा जहां पर जानकारी पूछने पर जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • अब रिजल्ट चेक कर लेना है।

FAQs

राजस्थान पटवारी का रिजल्ट कब आएगा 2025 का?

दीपावली के बाद कभी भी राजस्थान पटवारी का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

राजस्थान पटवारी परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

सभी उम्मीदवारों को कट ऑफ अंकों के अनुसार अंक प्राप्त करने होंगे जिसके बाद में उम्मीदवार परीक्षा में पास माने जाएंगे।

क्या राजस्थान पटवारी का रिजल्ट आ गया है?

जी नहीं अभी राजस्थान पटवारी की परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है।

Leave a Comment

Join Telegram