Railway New Vacancy: रेलवे नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

ऐसे युवा जो रेलवे विभाग में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तथा संबंधित पदों पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए निरंतर रूप से तैयारी में लगे हुए हैं उन सभी के लिए हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी एनटीपीसी के द्वारा नई भर्ती का महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

बताते चलें कि आरआरबी एनटीपीसी के द्वारा जारी की गई नई भर्ती के रूप में मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों समेत अन्य विशिष्ट पदों की भर्ती को पूरा करवाया जाने वाला है। रेलवे विभाग के द्वारा उम्मीदवारों के लिए दिया जा रहा यह अवसर काफी स्वर्णिम हो सकता है।

भर्ती के इस नोटिफिकेशन में कुल पदों की संख्या 8850 है हालांकि मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन मास्टर के लिए केवल 615 पद ही रिक्त किए गए हैं जिस पर महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे नई भर्ती 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा इस महत्वपूर्ण भर्ती के नोटिफिकेशन को जारी करते हुए स्पष्ट तौर पर बताया गया की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को 21 अक्टूबर 2025 से शुरू करवाया जा रहा है जिसके बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत ही आसानी के साथ अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

बताते चलें की भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से लेकर 20 नवंबर 2025 तक ही चलेगी अर्थात इस 1 महीने के दायरे में सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रूप से अपने आवेदन करने होंगे अन्यथा इसके बाद आवेदन का कार्य बंद कर दिया जाएगा।

Railway New Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)
भर्ती का नामरेलवे NTPC भर्ती 2025
योग्यताबेसिक कक्षाओं के साथ स्नातक
कुल रिक्तियां8850
आवेदन प्रारम्भ 21 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2025
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
चयन प्रक्रियासीबीटी-1, सीबीटी-2, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrbcdg.gov.in/

रेलवे भर्ती के लिए योग्यताएं

रेलवे के द्वारा जारी की गई भर्ती में मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों के लिए निम्न योग्यताओं का होना जरूरी है:-

  • इस भर्ती में देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उसकी बेसिक कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त हो।
  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी महाविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता संबंधी विवरण नोटिफिकेशन से ही चेक करना होगा।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आरआरबी एनटीपीसी की तरफ से जारी करवाई गई इस महत्वपूर्ण भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन हेतु श्रेणीवार आवेदनशुल्क का भुगतान करना भी बहुत ही जरूरी होगा उसके पश्चात ही उनके आवेदन वेबसाइट पर स्वीकृत किए जा सकेंगे।

बताते चलें की नोटिफिकेशन के निर्देशानुसार सामान्य तथा ओबीसी की श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 तक का आवेदन शुल्क लगेगा इसके अलावा अन्य सभी आरक्षित श्रेणी जैसे अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क आधा होगा जो की 250 रुपए ही है।

रेलवे नई भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे की भर्ती में स्टेशन मास्टर के पदों के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से निर्धारित की गई है:-

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा का प्रावधान 18 वर्ष रखा गया है।
  • भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा दुगनी यानी 36 वर्ष तक की है।
  • आरक्षण के तौर पर विशिष्ट श्रेणियां की उम्मीदवारों के लिए छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी में कोई दुविधा है तो इसके लिए नोटिफिकेशन में निर्देशों का अध्ययन जरूर करें।

रेलवे भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी के द्वारा जारी किए गए इस महत्वपूर्ण रिक्रूटमेंट में रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों के लिए चयन प्रक्रिया को विशेष तरीके से आयोजित करवाया जाने वाला है ताकि पदों के लिए केवल योग्य और कुशल उम्मीदवार ही सेलेक्ट किए जा सके।

बताते चले की भर्ती की चयन प्रक्रिया का पहला एवं दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी फर्स्ट एवं सीबीटी सेकंड का होगा। जो उम्मीदवार दोनों ही चरणों में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करते हैं उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल चेकअप भी करवाए जाएंगे। अंत में उम्मीदवारों की मेरिट जारी होगी जिसके बाद ही उन्हें पद नियुक्त किया जाएगा।

रेलवे नई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

रेलवे के द्वारा जारी की गई है नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी करनी होगी:-

  • आवेदन के लिए रेलवे एनटीपीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती वाले सेक्शन में जाएं और रेलवे की नई भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में समस्त निर्देशों का अध्ययन करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म तक जाना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूरा विवरण दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अगले चरण में अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करने इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

रेलवे एनटीपीसी की भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ है?

रेलवे एनटीपीसी की इस महत्वपूर्ण भर्ती का नोटिफिकेशन 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया है।

रेलवे एनटीपीसी भर्ती की परीक्षा कब होगी?

रेलवे एनटीपीसी भर्ती की परीक्षा 2025 के अंतिम महीने में करवाई जा सकती है।

रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों का वेतनमान क्या है?

रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों का शुरुआती वेतनमान 35400 रुपए तक होगा।

Leave a Comment

Join Telegram