Rail Kaushal Vikas Yojana: रेल कौशल विकास योजना के फॉर्म भरना शुरू

भारतीय रेल मंत्रालय ने नागरिकों के लिए रेल कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई है यह योजना एक ऐसी योजना है जिसके जरिए युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और प्रशिक्षण के दौरान प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जो भी नागरिक इस योजना का लाभ लेते हैं उन्हे विभिन्न प्रकार के काफी ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं इसलिए सभी नागरिकों को ही इस योजना की जानकारी जानकर इस योजना का लाभ लेने के लिए विचार करना चाहिए।

भारत सरकार ने यह योजना सभी नागरिकों के लिए लागू की है और सभी नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके को अपनाते हुए आवेदन के समय के अनुसार कभी भी आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना को लेकर नागरिकों को अपने सभी सवालों का जवाब मिले इसके लिए भारत सरकार ने इस योजना का आधिकारिक पोर्टल भी उपलब्ध करवाया है नागरिक चाहे तो आधिकारिक पोर्टल से भी विस्तृत रूप से जानकारी को हासिल कर सकते हैं।

रेल कौशल विकास योजना

लंबे समय से नागरिकों को रेल कौशल विकास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है जिसमें नागरिकों को प्रशिक्षण मिल रहा है और अभी भी आगे काफी नागरिकों को इस योजना के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र का प्रशिक्षण मिलेगा जिससे कि नागरिक भविष्य के अंतर्गत यदि रेलवे में अपना करियर बनाते हैं तो वहां पर अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे वहीं दूसरी तरफ जो ट्रेनिंग में सीखने को मिलेगा उसकी सर्विस देना चाहेंगे वह सर्विस भी दे सकेंगे।

इससे रोजगार प्राप्त होगा। इस योजना की वजह से बेरोजगार युवा फ्री में प्रशिक्षण को प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं और प्रशिक्षण भी ज्यादा दिनों का प्रदान नहीं किया जाता है बल्कि 3 सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसके लिए किसी भी युवा से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है और प्रशिक्षण भी युवा को अपने मन पसंदीदा क्षेत्र का दिया जाता है।

Rail Kaushal Vikas Yojana Overview

मंत्रालय का नामरेल मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
योजना का नामरेल कौशल विकास योजना
शुरुआत17 सितंबर 2021
आयु सीमा18 से 25 वर्ष
योग्यता10वी पास
फ्री प्रशिक्षणमैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर
आवेदनकर्तामहिला/पुरुष दोनों
अतिरिक्त लाभफ्री ट्रेनिंग + फ्री सर्टिफिकेट
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://railkvy.indianrailways.gov.in

रेल कौशल विकास योजना के लिए आयु सीमा और योग्यता

इस योजना के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं जिसमें आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता तय की गई है तो ऐसे में आवेदन करने वाले युवाओं की आयु और शैक्षणिक योग्यता नियम के अनुसार ही होनी चाहिए। जिसमें आयु 18 से 25 वर्ष की निर्धारित की गई है और शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा पास की रखी गई है।

रेल कौशल विकास योजना के तहत मिलने वाला प्रशिक्षण

रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण विभिन्न ट्रेडों में मिलेगा जिसमें एसी मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फीटर, वेल्डिंग, रेफ्रिजरेशन, तकनीशियन मेट्रोनिक्स, बढई, कंप्यूटर बेसिक्स आदि शामिल है। इन क्षेत्रों का प्रशिक्षण मिलने की वजह से युवाओं में कौशल निखार होगा और युवा रोजगार को प्राप्त करने के लायक बन सकेंगे।

रेल कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मतदाता पहचान पत्र

रेल कौशल विकास योजना के नियम

  • इस योजना में एक उम्मीदवार को केवल एक ही बार किसी भी ट्रेड में प्रशिक्षण मिलेगा।
  • प्रशिक्षण के बाद में प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण स्थान पर 75% की उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
  • इस योजना में किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आरक्षण नहीं दिया गया है जिसकी वजह से सभी वर्ग सभी जाति धर्म के नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • सभी उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिन में ही मिलेगा।

रेल कौशल विकास योजना के तहत आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले युवाओं को रेल कौशल विकास योजना के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
  • अब आवेदन करें का बटन देखने को मिलेगा तो दिए जाने वाले इस बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद यदि वेबसाइट पर पहले अकाउंट नहीं बनाया हुआ है तो साइन अप की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
  • फिर लॉगिन की आवश्यक जानकारी के जरिए लॉगिन की प्रक्रिया कंप्लीट कर लेनी है।
  • इतना करने के बाद फॉर्म भरना शुरू करना है लेकिन ध्यान रहे फॉर्म में पूरी जानकारी दर्ज करनी है और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
  • दस्तावेज की जानकारी भी मांगी जाएगी तो दस्तावेज की जानकारी को भी दर्ज करें और दस्तावेज एक-एक करके सभी अपलोड करें।
  • सबसे अंतिम स्टेप्स तक आकर फॉर्म को सबमिट कर देना है और इतना करने पर आवेदन हो जाएगा।

FAQs

रेल कौशल विकास योजना में कितना वेतन मिलता है?

रेल कौशल विकास योजना में कोई भी पैसा प्रदान नहीं किया जाता है बल्कि प्रशिक्षण मिलता है।

क्या महिलाएं भी रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन दे सकती है?

जी हां महिलाएं भी रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल पर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram