जिन अभ्यर्थियों के लिए रेलवे लाइन में जाना है लेकिन उनके पास में स्केल नहीं है तो उन्हें रेल कौशल विकास योजना में स्किल ट्रेनिंग मिल सकती है जो उन्हें कौशल प्रदान कर सकती है। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि सरकार के द्वारा रेलवे के क्षेत्र में इच्छुक उम्मीदवारों को आगे बढ़ाने के लिए रेल कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई थी जिसमें योग्य अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
आपको बता दें कि रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत उसे समय पहले ही ऑनलाइन फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी किया गया था इसलिए अगर आप भी इस योजना में शामिल होना चाहते हैं और उपलब्ध करवाई जाने वाली किसी भी एक ट्रेड का ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करना पड़ेगा तब जाकर आप इस योजना का हिस्सा बन सकेंगे और स्किल ट्रेनिंग ले सकेंगे।
इसके अलावा आप सभी लोगों को योजना में प्रशिक्षण के बदले कोई भी पैसा भी नहीं देना पड़ेगा क्योंकि सभी को सरकार द्वारा फ्री में ट्रेनिंग दी जा रही है। यदि आप भी दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं और पढ़ाई रुक चुकी है और आपको रेलवे के क्षेत्र में नौकरी की तलाश है तो आपकी यह तलाश इस योजना में ट्रेनिंग को प्राप्त करें कि खत्म हो सकती है और इस क्षेत्र में आपको रोजगार मिलना आसान हो जाएगा।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025
रेल कौशल विकास योजना का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ में आवेदन विंडो को भी खोल दिया गया है और सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप सभी लोगों का भी आवेदन स्वीकार हो जाता है और चयन हो जाता है तो आपको निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा एवं सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
योजना में शामिल होने वाले युवाओं को सरकार द्वारा गैर तकनीकी एवं तकनीकी ट्रेड्स में मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है और आप सभी युवा अपने नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र में जाकर ऑफलाइन ट्रेनिंग ले सकते हैं जिससे आपको रेलवे के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह योजना बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका देने के लिए सक्षम है और इससे युवाओं की स्किल में भी सुधार होता है।
रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्रता
इस योजना में शामिल होने वाले उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए और उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा पास की मार्कशीट होनी चाहिए साथ ही उन सभी की आयु भी न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष के मध्य में ही होनी चाहिए और आप सभी मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम भी होने चाहिए। इसके अलावा आपको प्रशिक्षण के दौरान 75% उपस्थिति दर्ज करवानी होगी एवं संबंधित सर्टिफिकेट के लिए आपके लिखित परीक्षा में 55% और प्रैक्टिकल परीक्षा में 60% अंक प्राप्त हुई होने चाहिए।
रेल कौशल विकास योजना के लिए ट्रेड
जो भी उम्मीदवार अनिल कौशल विकास योजना में शामिल होंगे उन सभी अभ्यर्थियों के लिए कारपेंटर, एसी मैकेनिक, मशीनीस्ट, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रिजरेशन एवं एसी, बार बेंडिंग, वेल्डिंग, कंक्रीटिंग, कंप्यूटर बेसिक्स / आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स व इंस्ट्रूमेंटेशन, फिटर्स, सिग्नल व टेलीकम्युनिकेशन (S&T), मैकेट्रॉनिक्स तकनीशियन आदि ट्रेड में से किसी एक का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकता है।
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 12वीं की अंकसूची
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- शपथ पत्र
- बैंक अकाउंट विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र आदि।
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध अप्लाई हेयर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रेल कौशल विकास योजना के विकल्प को सेलेक्ट करें।
- अब आप साइन अप करें जिससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा उसे ध्यान पूर्वक भरे।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक लॉगिन आईडी पासवर्ड मिलेंगे उसकी सहायता से लॉगिन करें।
- अब आप RKVY जून बैच ऑनलाइन फॉर्म 2025” पर क्लिक करे।
- अब आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें सभी उपयोगी जानकारी को भरना है।
- इसके बाद आप अपने मुख्य सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अब आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा और उसके बाद आवेदन की रसीद प्राप्त करनी है।