पोल्ट्री यानी मुर्गी पालन फार्म लोन योजना को उनके लिए शुरू किया है जो बेरोजगार हैं। हमारी सरकार के सामने बेरोजगारी एक ऐसी चुनौती है जिसका सामना करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जाता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि जिन लोगों के पास पोल्ट्री फार्म को आरंभ करने के लिए पैसे नहीं होते तो वे इस योजना का फायदा ले सकते हैं।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि सरकार के द्वारा मुर्गी पालन करने के लिए लोन केवल उन लोगों को मिलता है जो भारत के किसी गांव में रहते हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत 9 लाख रुपए का लोन लेकर सरलता के साथ पोल्ट्री फार्म आरंभ किया जा सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि कैसे आप पोल्ट्री फार्म लोन योजना के लिए अपना आवेदन जमा करके इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आप सभी को इसके लिए कौन से जरूरी दस्तावेज और पात्रता मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं मुर्गी पालन लोन योजना के आवेदन से जुड़ी हुई सारी जानकारी।
पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025
हमारे देश के जो ग्रामीण क्षेत्र हैं वहां पर ऐसे बहुत से लोग रहते हैं जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं। ऐसे में इन सब लोगों के लिए सरकार ने पोल्ट्री फार्म लोन योजना को शुरू किया है। इस योजना का मुख्य लाभ यह है कि लाभार्थी व्यक्ति को 900000 रूपए तक का लोन बहुत ही कम ब्याज दर पर सरकार से मिलता है।
इतना ही नहीं गांव के जो निवासी मुर्गी पालन लोन लेते हैं तो इनको सब्सिडी का फायदा भी प्राप्त होता है। इस तरह से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को 33% तक की सब्सिडी प्राप्त होती है। जबकि सामान्य नागरिकों को 25% सब्सिडी योजना के तहत सरकार से मिल रही है।
तो इस तरह से हम आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि ग्रामीण नागरिकों को मुर्गी पालन हेतु लोन देकर सरकार इन्हें बेरोजगारी से छुटकारा दिलाना चाहती है। तो जो भी व्यक्ति योजना के माध्यम से लोन लेकर मुर्गी पालन करते हैं तो इन्हें कुछ ही दिनों में काफी ज्यादा मुनाफा हो सकता है।
Poultry Farm Loan 2025 Overview
| विभाग का नाम | पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग |
| लेख का नाम | पोल्ट्री फार्म लोन योजना |
| वर्ष | 2025 |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| लाभ | 9 लाख रुपए तक का लोन |
| सब्सिडी | 25% |
| आवेदन शुल्क | नि:शुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.myscheme.gov.in |
पोल्ट्री फार्म लोन योजना के लाभ
पोल्ट्री फार्म लोन योजना के अंतर्गत आवेदन देने वाले व्यक्तियों को जो फायदे मिलते हैं इनका विवरण कुछ इस प्रकार से है:-
- सरकार की तरफ से ग्रामीण नागरिकों को मुर्गी पालन करने के लिए लोन दिया जाता है।
- योजना के माध्यम से पात्रता रखने वाले नागरिकों को 9 लाख रुपए का कर्ज सरकार देती है।
- मुर्गी पालन का कारोबार ऐसा है कि जिसे शुरू करके गांव के गरीब नागरिक आर्थिक तौर पर बेहतर बन सकते हैं।
- पोल्ट्री फार्म लोन के अंतर्गत सरकार 25% तक की सब्सिडी श्रेणी के अनुसार देती है।
- गांव में रहने वाले जो निवासी आर्थिक रूप से बेहद निर्बल हैं वे सरकार से लोन लेकर अपना स्वयं का मुर्गी फार्म कारोबार शुरू कर सकते हैं।
- योजना के तहत 5 वर्षों तक के लिए लोन लेकर इसे आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है।
पोल्ट्री फार्म लोन योजना के लिए पात्रता मानदंड
मुर्गी फार्म को शुरू करने के लिए आपको लोन की अगर आवश्यकता है तो इसके लिए आपको कुछ पात्रता मानदंड पूरे करने पड़ेंगे:-
- मुर्गी फार्म लोन लेने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति भारत के ग्रामीण क्षेत्र का नागरिक हो।
- आवेदक को मुर्गी पालने का अनुभव या जानकारी होनी चाहिए।
- व्यक्ति के पास अपना मुर्गी पालने का काम शुरू करने के लिए तीन एकड़ तक की जमीन जरूर होनी चाहिए।
- मुर्गी फार्म के लिए ऐसी जगह होनी जरूरी है जहां पर गर्मी, सर्दी या फिर बरसात का असर बहुत ही कम हो।
- जिस जमीन पर मुर्गी पालन करना है इसके मालिकाना हक के प्रमाण पत्र आप लोगों के पास होने जरूरी हैं।
- जिन ग्रामीण नागरिकों की उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा हो चुकी है वे योजना के तहत लोन ले सकते हैं।
पोल्ट्री फार्म लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
गांव में रहने वाले जो भी व्यक्ति मुर्गी फार्म लोन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए इनके पास निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य होने चाहिएं:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मुर्गी फार्म को आरंभ करने का परमिट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- पोल्ट्री फार्म हेतु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
पोल्ट्री फार्म लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
मुर्गी पालन लोन आप तभी प्राप्त कर सकते हैं जब आप अपना आवेदन जमा करेंगे और इसके लिए आपको जो तरीका अपनाना होगा वह कुछ इस तरह से हमने पूरा बताया है:-
- सबसे शुरुआत में आपको मुर्गी पालन लोन के लिए संबंधित वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर अब आपको आवेदन करने वाला एक विकल्प मिलेगा आपको इसे दबाना है।
- इसके तुरंत बाद ही आपके समक्ष पोल्ट्री फार्म लोन आवेदन पत्र खुलेगा जिसे आपको सही प्रकार से भरना है।
- फार्म को पूरा भरने के बाद फिर आपको मुर्गी पालन लोन से जुड़े सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज सही से अपलोड करने हैं।
- इसके बाद आपको अपना मुर्गी फार्म लोन योजना का फॉर्म जमा कर देना है।
- अगर आपका लोन स्वीकार होता है तो ऐसे में आपको मुर्गी पालन लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
FAQs
पोल्ट्री फार्म लोन योजना किसके लिए शुरू की गई है?
गांव में रहने वाले गरीब और मध्यम आय वर्ग के नागरिकों के लिए शुरू की गई है।
मुझे मुर्गी फार्म लोन योजना के माध्यम से कितना पैसा मिल सकता है?
आपको मुर्गी फार्म आरंभ करने के लिए आपकी योग्यता के अनुसार 9 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।
क्या मुर्गी फार्म लोन योजना के तहत सब्सिडी मिलती है?
जी हां इस योजना के द्वारा 25% तक की सब्सिडी का फायदा लाभार्थियों को मिलता है।



Thank you for loan Yojana
Ha