Post Office Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के फॉर्म भरना शुरू

हमारे देश की सरकार की तरफ से पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया हुआ है। इस तरह से इस योजना के माध्यम से सरकार का मकसद कन्याओं के भविष्य को बेहतर बनाना है। ‌दरअसल सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत वाली योजना है जिसके माध्यम से माता-पिता को अपनी बेटियों की पढ़ाई और शादी के खर्चों के लिए बचत करने हेतु मौका मिलता है।

‌इस तरह से हमारी सरकार इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इस योजना में वे सब लोग निवेश कर सकते हैं जिनके पास बचत करने के लिए ज्यादा धनराशि नहीं है। ‌इस योजना में धीरे-धीरे निवेश करके बेटियों के लिए काफी ज्यादा पूंजी जमा की जा सकती है।

परंतु अगर आप नहीं जानते कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है और इसमें कैसे आप निवेश कर सकते हैं तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए पढ़ना सहायक हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं एसएसवाई योजना के लिए पात्रता शर्तें, उद्देश्य, जरूरी दस्तावेज एवं खाता शुरू करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी बचत वाली योजना है जिसे हमारी केंद्र सरकार का समर्थन प्राप्त है। इस योजना के तहत कन्याओं को अच्छा भविष्य देने के लिए माता-पिता बचत करते हैं।

यहां आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि देश की ऐसी बालिकाएं जिनकी उम्र 10 साल तक या फिर इससे कम है इनके लिए योजना में निवेश किया जा सकता है। इस प्रकार से मध्यम वर्गीय और गरीब वर्ग के परिवारों के लिए यह योजना काफी आदर्श मानी जाती है।

इसके पीछे कारण है कि आप इसमें वार्षिक मात्र 250 रुपए का निवेश करके खाते को चालू रख सकते हैं। जबकि इस योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए तक की राशि को निवेश किया जा सकता है। तो कुल मिलाकर सुकन्या समृद्धि योजना में हर माता-पिता अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक पैसे जमा कर सकते हैं।

इस तरह से सुकन्या समृद्धि योजना तब परिपक्व होती है जब बेटी की उम्र 21 वर्ष की हो जाती है। ‌परंतु कन्या जब 18 वर्ष की हो जाती है तो शिक्षा या विवाह के लिए पैसे की जरूरत हो तो तब कुछ पैसा निकाला जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Scheme Overview

शाखा का नामभारतीय डाक
लेख का नामपोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना
उद्देश्यकन्याओं के भविष्य को बेहतर बनाना
क्षेत्रसम्पूर्ण भारत
कन्या की आयु10वर्ष से कम
न्यूनतम निवेश राशि250/- रुपए
अधिकतम निवेश राशि1.5 लाख रुपए
ब्याज8.2% वार्षिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य

देश में शुरू की गई पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार ने अपना मकसद बनाया है कि कन्याओं के भविष्य को बेहतर बनाया जाए। इस तरह से हम आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार का उद्देश्य यही है कि बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए और शादी जैसे खर्चों के लिए माता-पिता अच्छी धनराशि जमा कर सकें।

यही वजह है कि सरकार द्वारा देश के सभी माता-पिता और कानूनी अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस प्रकार से सरकार चाहती है कि कन्याओं को वित्तीय तौर पर आत्मनिर्भर बनाया जाए और इनके आने वाले भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता मानदंड

अगर आपको पोस्ट ऑफिस एसएसवाई योजना में निवेश करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-

  • सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से खाता खोलने के लिए जरूरी है कि आपकी कन्या की उम्र 10 साल तक या इससे कम हो।
  • केवल वही माता-पिता अपनी कन्या के लिए सुकन्या समृद्धि खाता शुरू कर सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं।
  • एसएसवाई योजना का फायदा एक परिवार की दो बेटियों को मिलता है लेकिन जुड़वां कन्याएं यदि किसी घर में जन्म लेती हैं तो तीनों बेटियों को फायदा मिलता है।
  • कानूनी अभिभावक या माता-पिता केवल अपनी बेटी के नाम से ही इस खाते को आरंभ कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास जो दस्तावेज़ होने चाहिएं इनकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता और पिता का पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार तस्वीर
  • राशन कार्ड
  • चालू मोबाइल नंबर
  • सुकन्या समृद्धि योजना हेतु न्यूनतम जमा राशि

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत यदि आपको खाता शुरू करना है तो ऐसे में आप निम्नलिखित तरीके को दोहराकर आवेदन दे सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन के लिए अपने घर के समीप के पोस्ट ऑफिस चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको डाकघर अधिकारी से इस योजना की जानकारी लेकर आवेदन फार्म लेना है।
  • अब आपको सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन पत्र को पूरा भर लेना है।
  • आगे आपको सभी अहम दस्तावेज अपने एप्लीकेशन फॉर्म में संलग्न कर देने हैं।
  • अब आपको एसएसवाई योजना के लिए न्यूनतम 250 रुपए या फिर जो भी राशि जमा करनी है इसका भुगतान कर देना है।
  • इस तरह से पोस्ट ऑफिस अधिकारी द्वारा आपकी कन्या के लिए खाता शुरू कर दिया जाएगा।
  • फिर आपको जो पासबुक और रसीद दी जाएगी आपको इसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कौन निवेश कर सकता है?

सुकन्या समृद्धि योजना में माता-पिता और कानूनी अभिभावक निवेश कर सकते हैं।

मुझे सुकन्या समृद्धि योजना में वार्षिक कितना निवेश करना होगा?

आप इस योजना में न्यूनतम 250 रूपए और अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज?

बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता और पिता का आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं।

Leave a Comment

Join Telegram