पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट योजना काफी ज्यादा पॉपुलर योजना बनी हुई है जिसमें निवेश करके नागरिक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। और वर्तमान समय में इस योजना की जानकारी काफी नागरिकों तक पहुंच रही है जिसकी वजह से अनेक नागरिक निवेश करने की भी सोच रहे हैं तथा अनेक नागरिकों ने तो जानकारी पहुंचने की वजह से इस योजना में निवेश भी कर दिया है ताकि बाद में एक अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सके।
वही यह योजना पोस्ट ऑफिस में चलने वाली योजना होने की वजह से सुरक्षित योजना है और इस योजना को सरकार के द्वारा समर्थन भी मिला हुआ है इसी वजह से इस योजना में निवेश करना सुरक्षित है। इस योजना की वजह से आम नागरिक 5 साल में 17 लाख से भी अधिक की राशि को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए नागरिक को हर महीने निवेश राशि जमा करनी होगी। और पूरी जानकारी जानकर कैलकुलेशन करनी होगी।
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम 2025
भारतीय पोस्ट ऑफिस में चलने वाली आरडी स्कीम का पूरा नाम रिकरिंग डिपॉजिट योजना है। इस योजना में खाता खुलवाकर जमा की जाने वाली राशि पर 6.7% से 7.5% तक की वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से ब्याज प्रदान किया जाता है जो की मासिक चक्रवर्ती ब्याज मिलता है। जो भी नागरिक इस योजना में निवेश करेंगे उन सभी नागरिकों को 5 साल पूरे होने पर जमा की जाने वाली राशि और मूल राशि दोनों प्रदान कर दी जाएगी।
वही नागरिक को एक साथ बड़ी राशि मिलने की वजह से नागरिक अपनी किसी भी महत्वपूर्ण जरूरत के लिए मिलने वाली राशि को उपयोग में ले सकेंगे। हर महीने 25000 रूपये की राशि जमा करके इस योजना के जरिए 17 लाख रुपए से भी अधिक की राशि प्राप्त की जा सकती है। वही कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि सभी नागरिकों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
Post Office New Scheme 2025 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग |
| स्कीम का नाम | पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| ब्याज दर | 6.7% से 7.5% |
| निवेश अवधि | 5 वर्ष |
| न्यूनतम निवेश | ₹100 प्रतिमाह |
| उद्देश्य | भविष्य हेतु सुरक्षित बचत करने का अवसर देना |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.indiapost.gov.in/ |
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम का फायदा
कहीं पर भी निवेश करने पर बड़ी जो समस्या आती है वह समस्या सुरक्षा की होती है क्योंकि अनेक बार योजनाओं में पैसा निवेश करने पर पैसा डूब जाता है लेकिन यह योजना सुरक्षित योजना मानी जाती है क्योंकि इसे सरकार से समर्थन मिला हुआ है और इसी वजह से इस योजना में कोई भी जोखिम नहीं है और अच्छी ब्याज दर पर ब्याज भी मिलेगा। वही चक्रवर्ती ब्याज भी मिलने की वजह से जल्दी ज्यादा पैसे हो जाएंगे।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में मिलने वाले पैसे
भारतीय पोस्ट ऑफिस में चलने वाली आरडी स्कीम में पैसे कितने मिलेंगे यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आखिर में कितनी राशि जमा की जा रही है जितनी ज्यादा राशि जमा की जाएगी उतना ही ज्यादा बाद में फायदा देखने को मिलेगा। ₹25000 की राशि हर महीने जमा करने पर मूल राशि 15 लाख रुपए की जमा होगी। और 2.74 लाख रुपए का ब्याज जुड़कर मिलेगा। इस प्रकार इस योजना में 17,74,771 रुपए की राशि मिलेगी।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम हेतु निवेश राशि
सभी लोगों के पास कम ज्यादा राशि होती है और उसी में से ही नागरिक निवेश करते हैं और अपना घर खर्चा भी चलाते हैं। ऐसे में जो नागरिक आरडी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए न्यूनतम निवेश राशि 100 की रखी गई है वही अधिकतम में राशि जमा करने के लिए कोई भी सीमा तई नहीं की गई है तो सभी नागरिक जितनी चाहे उतनी राशि जमा का सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के लाभार्थी
- केवल भारतीय नागरिक ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- नागरिक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा की जरूर होनी चाहिए हालांकि नाबालिक होने पर अभिभावक के नाम से खाता खुलवाया जा सकता है।
- केवाईसी के दस्तावेज बने होने चाहिए जिसमें आधार कार्ड पैन कार्ड तथा अन्य दस्तावेज मौजूद होने चाहिए।
- न्यूनतम निवेश राशि जरूर उपलब्ध होनी चाहिए क्योंकि शुरुआती समय में राशि जमा करनी होगी।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश कैसे करें?
- सभी नागरिक जो भी इस योजना में निवेश करना चाहते हैं सबसे पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस में चले जाएं।
- अब पोस्ट ऑफिस में इस योजना को लेकर जानकारी जाने लेकिन ध्यान रहे पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लेनी है।
- फिर पोस्ट ऑफिस का अधिकारी आवेदन फॉर्म देगा तो आवेदन फॉर्म में जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद केवाईसी के जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी की भी आवश्यकता पड़ेगी तो फोटोकॉपी करवा लेनी है
- अब फॉर्म पूरी तरीके से चेक करना है और सब कुछ सही होने पर अधिकारी के पास ही फॉर्म को जमा कर देना है।
- फिर पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में खाता खोला जायेगा।
FAQs
क्या आरडी स्कीम में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा?
जी हां आरडी स्कीम की काफी ज्यादा विशेषताएं हैं जिसकी वजह से इसमें निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
आरडी स्कीम में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि क्या है?
न्यूनतम ₹100 की राशि का भी निवेश किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में कितने प्रतिशत ब्याज मिलता है?
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 6.7% से 7.5% तक की वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से ब्याज प्रदान किया जाता है।


