जानकारी होने की वजह से आजकल सभी नागरिक कहीं ना कहीं निवेश कर रहे हैं ताकि बाद में एक अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सके कोई बैंक में निवेश कर रहे हैं तो कोई पोस्ट ऑफिस में निवेश कर रहे हैं। लेकिन अधिकतम नागरिकों का ध्यान अब पोस्ट ऑफिस की ओर जा रहा है क्योंकि पोस्ट ऑफिस में अलग-अलग प्रकार की काफी स्कीमें आ चुकी है जिनमें निवेश करके एक अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।
वही पोस्ट ऑफिस की स्कीमें सुरक्षित और बहुत ही कम रिस्क वाली होती है और सरकार द्वारा गारंटीड होती है। पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम जिसके जरिए नागरिक 4 लाख रुपए की राशि को जमा करके 179613.52 रुपए की ब्याज की राशि को प्राप्त कर सकते हैं। कम राशि मौजूद होने पर नागरिक कम राशि का भी निवेश कर सकते हैं और ज्यादा राशि होने पर ज्यादा राशि का भी निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम
पोस्ट ऑफिस में वर्तमान समय में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम चलाई जा रही है जिसे की एनएससी स्कीम भी कहते हैं। इस स्कीम के जरिए सभी नागरिक राशि को जमा करके मैच्योरिटी के समय ब्याज सहित जमा राशि को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अनेक अन्य स्कीमों की तुलना में इस स्कीम में नागरिक को टैक्स में बचत देखने को मिलती है इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर नागरिक जरूरत के अनुसार लोन भी ले पाते हैं इसी वजह से कहीं ना कहीं यह योजना काफी ज्यादा खास योजना है।
Post Office Scheme Overview
| विभाग का नाम | भारतीय डाक घर |
| पोस्ट का नाम | पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम |
| जमाकर्ता की आयु | 18 वर्ष से अधिक |
| न्यूनतम जमा राशि | ₹1,000/- |
| ब्याज दर | 7.7% प्रति वर्ष |
| मैच्योरिटी | 5 वर्ष |
| निवेश प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.indiapost.gov.in |
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम से मिलने वाला रिटर्न
अगर किसी नागरिक के पास 4 लाख रूपये की राशि मौजूद है और वह इस स्कीम में निवेश करते हैं तो ऐसे में नागरिक को 5 साल के बाद में कुल 579613.52 रुपए की राशि प्राप्त होगी। जिसमें फायदा 179613.52 रुपए का देखने को मिलेगा। इस योजना की वजह से नागरिक अपनी राशि की बचत तो कर ही सकते हैं साथ ही ब्याज भी प्राप्त कर सकते हैं। कम राशि जमा करने पर प्राप्त होने वाली राशि कम हो जाएगी और ज्यादा राशि जमा करने पर ज्यादा राशि मिलेगी।
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम के लिए राशि और ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सभी नागरिक न्यूनतम 1,000 रूपये की राशि को जमा कर सकते हैं और अधिक में अपनी इच्छा अनुसार कितनी भी राशि को जमा कर सकते हैं क्योंकि अधिकतम राशि के लिए कोई भी सीमा तई नहीं की गई है वही राशि 5 वर्ष तक जमा करके रखती होगी और फिर राशि निकाली जा सकेगी। ब्याज दर जमा राशि पर 7.7% तक की लागू की जाएगी। और इसके अनुसार मिलने वाला ब्याज ही मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम की महत्वपूर्ण बातें
- अनेक स्कीम में कम ज्यादा ब्याज की राशि प्रदान की जाती है लेकिन इसमें ऐसा नहीं है इसमें फिक्स ब्याज प्रदान किया जाता है।
- मैच्योरिटी पूरी होने पर नागरिक फिर से इस स्कीम में निवेश कर सकते है।
- महिलाओं और पुरुषों सभी को इस स्कीम में निवेश करने का मौका दिया गया है जिसकी वजह से सभी निवेश कर सकते हैं।
- सुरक्षित योजना होने की वजह से इस योजना में निवेश की जाने वाली राशि जरूर मिलेगी।
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर, आदि
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस स्कीम के आवेदन के लिए नजदीकी भारतीय पोस्ट ऑफिस की शाखा में चले जाएं।
- अब पोस्ट ऑफिस से नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी कि एनएससी स्कीम को लेकर अपने सभी सवालों के जवाब जान लें।
- इसके बाद अधिकारी के द्वारा आवेदन फॉर्म दिया जाएगा तो आवेदन फॉर्म में नाम माता-पिता की जानकारी और अन्य पूरी जानकारी दर्ज करें।
- फिर दस्तावेज की फोटो कॉपी करवानी है और फॉर्म के साथ चिपका देनी है।
- इतना करके फॉर्म को चेक करना है और सब कुछ सही होने पर अधिकारी के पास जमा कर देना है।
- इस प्रकार आवेदन किया जा सकता है जिसके बाद में इस स्कीम में खाता खोल दिया जाएगा।
FAQs
एनएससी स्कीम की मैच्योरिटी का समय क्या है?
इस स्कीम की मैच्योरिटी का समय 5 साल का है।
एनएससी स्कीम का ब्याज कब मिलता है?
5 साल पूरे होने पर निवेश राशि और ब्याज की राशि दोनों मिल जाती है।
क्या एनएससी स्कीम सही है?
जी हां काफी लोगों ने इस स्कीम में निवेश किया हुआ है।


