अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं और आपका सपना है कि आप पुलिस विभाग में काम करें तो आपके पास एक अच्छा मौका आया है। दरअसल बिहार पुलिस भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी हुआ है। इस प्रकार से यह उन सभी युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो कांस्टेबल या जेल वार्डर के पद पर काम करना चाहते हैं।
आपको हम यहां बता दें कि बिहार पुलिस भर्ती के अंतर्गत 4000 से भी अधिक रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी। इस प्रकार से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 6 अक्टूबर से शुरू किया जा चुका है। सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 5 नवंबर तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
परंतु अगर आपको नहीं पता कि पुलिस भर्ती के लिए आपको अपना आवेदन कैसे जमा करना चाहिए तो इसमें हमारा यह लेख आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है। आज इस लेख में हम आपको बिहार पुलिस भर्ती का विवरण, शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया बताएंगे। तो इसलिए हमारा यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ना चाहिए जिससे कि आपको फार्म जमा करने में कोई दुविधा ना होने पाए।
पुलिस भर्ती 2025
बिहार केंद्रीय चयन पर्षद की तरफ से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि यह अवसर उन सभी युवाओं के लिए आया है जो पुलिस में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
इस तरह से हम आपको यहां बत दें कि बिहार पुलिस भर्ती के तहत 4128 खाली पदों पर उम्मीदवारों को कांस्टेबल और जेल वार्डर के पदों पर नौकरी दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक चलने वाली है। इसलिए आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों को इस समय अवधि के दौरान ही पुलिस भर्ती का फॉर्म जमा करना होगा।
Police Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड |
| भर्ती का नाम | पुलिस भर्ती |
| राज्य | बिहार |
| रिक्त पद | 4128 |
| योग्यता | 12वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 100/- रूपए |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://csbc.bihar.gov.in |
पुलिस भर्ती के लिए पदों का विवरण
बिहार में जो पुलिस भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की गई है इसके अंतर्गत कुल 4128 पदों को भरा जाएगा। इस प्रकार से हम आपको यहां पर बताते चलें कि मद्य निषेध सिपाही के पद पर 1603 उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलेगी।
जबकि कक्षपाल के पद पर 2417 योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं चलंत दस्ता सिपाही के लिए इस भर्ती के अंतर्गत 108 खाली पद निर्धारित किए गए हैं। तो सभी उम्मीदवारों को इनकी योग्यता के अनुसार ही पुलिस भर्ती के अंतर्गत काम मिलेगा।
पुलिस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
अगर आपका सपना बिहार पुलिस में काम करने का है तो ऐसे में आपको अपना आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित बताई गई शैक्षिक योग्यता को पूरा करना पड़ेगा-
- पुलिस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो।
- जबकि चलंत दस्ता सिपाही हेतु उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा हल्के और भारी वाहन को चलाने का लाइसेंस भी होना चाहिए।
पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा
बिहार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु वही उम्मीदवार योग्यता रखते हैं जिनकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से है-
- चलंत दस्ता सिपाही और मद्य निषेध के पद पर वे उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 25 साल तक है।
- जबकि कक्षपाल के पद पर आवेदन जमा करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 18 साल से लेकर 23 साल तक हो।
- वहीं आरक्षित वर्गों को और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियम के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो भी उम्मीदवार पुलिस भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र जमा करेंगे इन सबको आवेदन फीस का भुगतान भी अनिवार्य तौर पर करना पड़ेगा। आपको हम यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि आप सभी उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय चयन पर्षद के द्वारा 100 रूपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
इस प्रकार से सब अभ्यर्थी अपने बिहार पुलिस भर्ती के आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए से कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों को जमा करना पड़ेगा।
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
बिहार पुलिस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इन सबको जिस प्रक्रिया को दोहराना होगा इसका पूरा विवरण हमने नीचे विस्तार के साथ बताया है-
- सबसे प्रारंभ में आपको बिहार पुलिस भर्ती से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर आपको मुख्य पेज पर पंजीकरण वाला एक लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
- आगे आपको नए पेज पर अपनी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को सही प्रकार से लिखना है।
- इस प्रकार से सारा विवरण दर्ज करके फिर आपको प्रोसीड वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- आगे आपको पंजीकरण को संपन्न करने के लिए कैप्चा कोड लिखना है और 100 रूपए का शुल्क ऑनलाइन जमा कर देना है।
- यहां इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि जब आप अपना आवेदन शुल्क का भुगतान कर देंगे तो इसके पश्चात आप अपने पंजीकरण की जानकारी को बदल नहीं सकेंगे।
- इस तरह से पंजीकरण के बाद आपको एक संख्या प्राप्त होगी और यहां आगे आपको प्रोसीड टू एप्लीकेशन फॉर्म का बटन दबाना है।
- अब अगले पेज पर आपके सामने कुछ गाइडलाइन आएगी जिसे आपको पढ़कर आगे बढ़ना है और यहां आपको पहले से भरी हुई कुछ जानकारी मिलेगी।
- आपको अब जिस पद के लिए आवेदन देना है इसका चयन करना है।
- आगे आपको अपने माता-पिता का नाम सही से लिखना है और आईडी कार्ड की जानकारी को भी दर्ज करना है।
- इस तरह से आगे आपको अपनी शिक्षा योग्यता की जानकारी को भरना है और अन्य जानकारी जैसे क्रिमिनल केस डिक्लेरेशन आदि पर टिक करना है।
- अब आपको 2 महीने पुराना अपना रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो और अपने हस्ताक्षर को अपलोड कर देना है।
- फिर आपको कैप्चा कोड को लिखने के बाद अपना पुलिस भर्ती का फॉर्म सबमिट कर देना है।
FAQs
पुलिस भर्ती के आवेदन कौन से राज्य में आरंभ किया गए है?
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को बिहार राज्य में आरंभ किया गया है।
मैं अपना आवेदन पुलिस भर्ती के तहत कब तक जमा कर सकता हूं?
आप अपना आवेदन फॉर्म अंतिम तारीख 5 नवंबर तक या इससे पहले जमा कर सकते हैं।
क्या वेबसाइट के माध्यम से पुलिस भर्ती का फॉर्म भरा जा सकता है?
सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन csbc.bihar.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं।


