पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू है और ऐसे में वे सब युवा पंजीकरण कर सकते हैं जो अपने कौशल को विकसित करना चाहते हैं। इस योजना के माध्यम से युवाओं को फ्री में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए स्किल ट्रेनिंग दी जाती है।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि पीएम कौशल विकास योजना का इस बार यह चौथा चरण शुरू है। इसके माध्यम से युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण और साथ में हर महीने 8000 रूपए का भत्ता भी प्राप्त होगा। लेकिन इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आप सभी युवाओं को अपना आवेदन जमा करना आवश्यक है।
अगर आपको नहीं पता कि पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। आज आपको इस लेख में हम यह बताएंगे कि पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि कौन सी अपनानी चाहिए। तो योजना से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन 2025
पीएमकेवीवाई 4.0 यानी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का चौथा चरण शुरू है और इसके लिए युवा अपना आवेदन ऑनलाइन दे सकते हैं। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि पीएम कौशल विकास योजना को देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा 15 जुलाई साल 2015 में लाया गया था।
तब से ही इस योजना के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के द्वारा युवाओं को फायदा दिया जा रहा है। इस तरह से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे अपना स्वरोजगार आरंभ कर सकें या फिर किसी कंपनी में नौकरी करने के अवसर प्राप्त कर सकें।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण के अलावा युवाओं को प्रति महीने आठ हजार रुपए का भत्ता भी प्राप्त होता है। इसके अलावा जब युवा का कोर्स पूरा हो जाता है तो इसके पश्चात स्किल इंडिया की तरफ से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।
PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025 Overview
| विभाग का नाम | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएमकेवीवाई 4.0 |
| लेख का प्रकार | नए रजिस्ट्रेशन शुरू |
| उद्देश्य | मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण देना |
| आयु सीमा | 15 से 45 वर्ष तक |
| शिक्षा योग्यता | 10वी, 12वी |
| अतिरिक्त लाभ | फ्री ट्रेनिंग + सर्टिफिकेट |
| राशि | ₹8,000/- प्रतिमाह |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in |
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण देना है। इस प्रकार से सरकार चाहती है कि युवाओं को इस योग्य बनाया जाए कि वे आगे अपने जीवन में या तो अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकें या देश की किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी कर पाएं। तो युवाओं को इस कौशल प्रशिक्षण हेतु किसी भी प्रकार की कोई फीस जमा नहीं करनी होती है।
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
यदि आपको पीएमकेवीवाई 4.0 पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना जरूरी है:-
- योजना के तहत केवल भारत के निवासी ही पंजीकरण कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए युवा की उम्र 15 वर्ष से लेकर 45 साल तक के बीच में होनी अनिवार्य है।
- युवा ने अपने स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई को अगर बीच में ही छोड़ दिया है तो वे भी पात्र माने गए हैं।
- आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक है कि युवा बिल्कुल बेरोजगार हो।
- युवा ने अनिवार्य तौर पर दसवीं या 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
- युवा उम्मीदवार का बैंक में खाता होना चाहिए जोकि आधार कार्ड से जुड़ा हुआ हो।
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना के तहत आपको पंजीकरण करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जमा करना होगा जैसे:-
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कैसे करे?
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के चौथे चरण के पंजीकरण के लिए आपको निम्नलिखित ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना पड़ेगा:-
- सबसे पहले आपको स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल की वेबसाइट पर चले जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प चुन लेना है और रजिस्टर एज़ ए कैंडिडेट वाला विकल्प दबाना है।
- अब आपको नए पेज पर अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, शिक्षा योग्यता इत्यादि जानकारी को भरना है।
- आगे आपको अपनी पसंद का पाठ्यक्रम चुन लेना है और नजदीकी ट्रेनिंग सेंटर का भी चयन करना है।
- फिर आपको अपने सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सही प्रारूप में अपलोड करके अपना फार्म जमा कर देना है।
- इसके बाद आपसे ईमेल या कॉल के जरिए से कौशल विकास योजना प्रशिक्षण की तारीख और कक्षा का शेड्यूल शेयर किया जाएगा।
FAQs
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन के लिए कौन पात्रता रखता है?
जिन्होंने न्यूनतम आठवीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की है वे सब आवेदन दे सकते हैं।
कौशल विकास योजना के तहत में कौन से कोर्स कर सकता हूं?
जैसे कि फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर फिटिंग, पावर इंडस्ट्री, आयरन और स्टील, आईटी, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिटेल, प्लंबिंग इत्यादि
पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन कहां पर किया जा सकता है?
योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।


