PMEGP Loan Online Apply: 35% सब्सिडी के साथ मिलेगा 25 लाख रूपए का लोन

पीएमईजीपी योजना देश के नागरिकों के लिए शुरू की जाने वाली योजना है यह योजना भी अन्य योजनाओं की तरह ही बहुत ही महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है क्योंकि इस योजना के जरिए बेरोजगार युवाओं को लोन की राशि मिलती है और साथ ही लोन में छूट भी मिलती है। कई लोगों को इस योजना की वजह से आसानी से लोन मिल पाया है और आज भी आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करके आसानी से लोन को ले रहे हैं।

इस योजना की पूरी जानकारी को जानकर यदि इस योजना से लोन लिया जाता है तो नागरिक को काफी ज्यादा फायदे देखने को मिलेंगे। और सबसे बड़ा फायदा तो यह होगा कि नागरिक को इस योजना की वजह से आसानी से लोन मिल जाएगा और फिर नागरिक अपने जरूरी रुके हुए कार्य को पूरा कर सकेंगे। ऐसे नागरिक जिन्हें लोन नहीं मिल पा रहा है और काफी ज्यादा समस्या आ रही है वह एक बार इस योजना से भी लोन लेने की कोशिश कर सकते है।

पीएमईजीपी लोन ऑनलाइन अप्लाई

पीएमईजीपी योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना है। जो भी नागरिक वर्तमान समय में देश के अंतर्गत कोई भी खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और पैसे कमाना चाहते हैं वह सभी इस योजना से जुड़ सकते हैं इस योजना से ऐसे नागरिकों को जरूरत के अनुसार व्यवसाय के लिए लोन की राशि प्रदान की जाएगी और लोन भी सब्सिडी के साथ मिलेगा।

वही लोन लेने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता भी नहीं है नागरिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड जैसे जरूरी आवश्यक दस्तावेजों को उपयोग में लेकर ही इस योजना के लिए आवेदन करके लोन राशि को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रत्येक नागरिक को सावधानीपूर्वक आवेदन करना है और किसी प्रकार की कोई भी गलती नहीं करनी है।

PMEGP Loan Apply Online Overview

विभाग का नामखादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी)
लेख का नामपीएमईजीपी लोन
उद्देश्य स्व-रोजगार को प्रोत्साहित करना
पात्रतासभी भारतीय नागरिक
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
सब्सिडी35% तक
न्यूनतम राशि5 लाख रुपए
अधिकतम राशि 25 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.kviconline.gov.in

पीएमईजीपी लोन लेने के फ़ायदे

  • लोन की राशि कम ब्याज दर पर और सरकारी सब्सिडी के साथ प्रदान की जाती है।
  • लोन मिल जाने पर बिना किसी समस्या के आसानी से स्वयं का बिजनेस शुरू किया जा सकता है।
  • ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र दोनों में रहने वाले नागरिक इस योजना से जरूरत के अनुसार लोन को प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना की वजह से देश में बेरोजगारी की दर में कमी देखने को मिलेगी और नागरिक रोजगार को प्राप्त कर सकेंगे।
  • भारत सरकार ने सभी नागरिकों के लिए इस योजना की शुरुआत की है ऐसे में सभी नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

पीएमईजीपी लोन के अंतर्गत राशि और सब्सिडी

इस योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक 10 लाख रूपये तथा शहरी क्षेत्र के नागरिक 25 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं जिसमें उन्हें सरकार के द्वारा सब्सिडी 15% से लेकर 25% तक की मिलेगी और कुछ वर्गों के नागरिकों को यह सब्सिडी 35% तक की भी मिल सकती है। जो भी नागरिक इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर दोनों के लिए लोन हेतु आवेदन करके लोन को सब्सिडी के लाभ के साथ प्राप्त कर सकते हैं।

पीएमईजीपी लोन के लिए पात्रता

  • नागरिक ने पहले इस योजना का या इस प्रकार की योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले नागरिक भारतीय नागरिक ही होने चाहिए।
  • लोन बिजनेस शुरू करने के उद्देश्य से ही लिया जाना चाहिए।
  • आम नागरिक से लेकर सभी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पीएमईजीपी लोन का उद्देश्य

भारत सरकार ने यह योजना देश में बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए तथा बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए शुरू की है। इस योजना की वजह से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि युवा आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे और आगे भी बढ़ सकेंगे।

पीएमईजीपी लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पीएमईजीपी लोन लेने के लिए नागरिक गूगल या क्रोम ब्राउजर को ओपन करें।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट सर्च बॉक्स में सर्च करें और वेबसाइट को ओपन करें।
  • फिर आगे से जो भी आवश्यक जानकारी दी गई है वह जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर न्यू यूनिट के ऑप्शन के साथ अप्लाई का ऑप्शन रहेगा तो इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर महत्वपूर्ण मैसेज प्रदर्शित होगा जिसमें दी जाने वाली जानकारी अच्छे से पढ़ें और ओके के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करके आधार कार्ड नंबर नाम जन्मतिथि जिला तथा आदि की जानकारी को दर्ज करें तथा जानकारी का चयन भी करें।
  • अब जरूरी ऑप्शन पर क्लिक करके दस्तावेज अपलोड कर देने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।

FAQs

पीएमईजीपी लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

हां यह लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

मैं किसान हु क्या मैं भी पीएमईजीपी लोन ले सकता है?

जी हां किसान भी यह लोन ले सकते हैं लेकिन इसका उपयोग बिजनेस के लिए किया जाना चाहिए।

मेरी आयु 18 वर्ष से कम है मुझे पीएमईजीपी लोन मिल सकता हैं?

जी नहीं 18 वर्ष से कम आयु वाले नागरिक यह लोन नहीं ले सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram