पीएमईजीपी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम है। यह सरकारी योजना बेरोजगार युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना में युवाओं को लोन का लाभ तो मिलता ही है साथ ही सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।
इस प्रकार के लाभ मिलने की वजह से यह योजना कहीं ना कहीं जरूर नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक योजना है और इसी वजह से काफी नागरिकों ने इस योजना के लिए आवेदन करके इस योजना का लाभ भी लिया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक और शहरी क्षेत्र के नागरिक दोनों ही इस योजना तहत लोन को प्राप्त कर सकते हैं और सरकारी सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं।
पीएमईजीपी लोन ऑनलाइन अप्लाई
बेरोजगारी की समस्या युवाओं के सामने एक बहुत ही बड़ी समस्या बन चुकी है जिसकी वजह से नागरिक खुद का कोई भी व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ना ही व्यवसाय में बढ़ोतरी कर पा रहे हैं और समस्याओं पर समस्या देखने को मिल रही है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री पीएमईजीपी लोन योजना की शुरुआत की हुई है जिसके चलते जरूरत के अनुसार नागरिक सरकार से लाखों रुपए का लोन ले सकते हैं।
इस योजना से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके लोन को प्राप्त किया जा सकता है और कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि सभी भारतीय नागरिकों के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। यह योजना केंद्र सरकार 15 अगस्त 2008 से चला रही है और अभी भी लागू है जिसकी वजह से अभी भी इस योजना से लाभ लेने का एक बढ़िया मौका है।
PMEGP Loan Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) |
| लेख का नाम | पीएमईजीपी लोन |
| उद्देश्य | ग्रामीण रोजगार में वृद्धि को बढ़ावा देना |
| आवेदक की आयु | 18 वर्ष से अधिक |
| लाभार्थी | रिपेयरिंग शॉप, रेडीमेड गारमेंट, सर्विस सेक्टर |
| सब्सिडी | 35% तक |
| न्यूनतम लोन राशि | ₹5 लाख |
| अधिकतम लोन राशि | ₹50 लाख |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.kviconline.gov.in |
पीएमईजीपी लोन वितरण और सब्सिडी
इस योजना के तहत नागरिक को 5 लाख 10 लाख 15 लाख 25 लाख तथा इससे भी अधिक रुपए की राशि का लोन प्रदान किया जाता हैं क्योंकि इस योजना में नागरिकों को अपने प्रोजेक्ट के अनुसार कम ज्यादा लोन की राशि प्रदान की जाती है। जिसमें बैंक के द्वारा 60% से 90% तक का लोन प्रदान किया जाता है और सरकार के द्वारा सब्सिडी 15% से लेकर 35% तक की प्रदान की जाती है।
वही बताई जाने वाली सब्सिडी क्षेत्र के अनुसार और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग मिलती है। सब्सिडी मिलने की वजह से एक बढ़िया फायदा देखने को मिलता है और वह यह है कि लोन कम हो जाता है और जल्दी चुकाया जा सकता है।
पीएमईजीपी लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- बिजनेस प्लान या प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
पीएमईजीपी लोन के लिए पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक ही होना चाहिए।
- कम से कम उम्र 18 वर्ष की जरूर होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है लेकिन बैंक अपने नियम के अनुसार देख सकती है।
- केवाईसी के सभी दस्तावेज और शैक्षणिक योग्यता के सभी दस्तावेज बने होने चाहिए।
- आवेदन करने वाले नागरिक ने कम से कम आठवीं कक्षा पास जरूर की हुई होनी चाहिए।
- पहले जिन्होंने सब्सिडी प्राप्त कर ली है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएमईजीपी लोन के लाभार्थी
- मोबाइल रिपेयरिंग शॉप
- फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग
- फूड प्रोसेसिंग यूनिट
- रेडीमेड गारमेंट यूनिट
- सर्विस सेक्टर, आदि
पीएमईजीपी लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए पीएमईजीपी के आधिकारिक पोर्टल को स्मार्टफोन या कंप्यूटर में ओपन करें।
- अब सरकार ने इस योजना को लेकर जो जानकारी उपलब्ध करवाई हुई है पहले वह जानकारी अच्छे से जान लेनी है।
- अब होम पेज पर एप्लीकेशन फॉर न्यू यूनिट का ऑप्शन देखने को मिलेगा और वहां पर अप्लाई का बटन रहेगा तो बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखने वाले मैसेज में जानकारी पढ़कर ओके के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आधार कार्ड की संख्या आवेदक का नाम राज्य जिला जन्म तारीख शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार की पूरी जानकारी को दर्ज करें और जानकारी का चयन करें।
- आगे और भी जानकारी पूछी जाएगी तो पूरी जानकारी के साथ दस्तावेज को पूरी तरीके से कंप्लीट करें।
- इतना करके सेव एप्लीकेंट डाटा के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब डॉक्युमेंट सबमिट करके फॉर्म को आगे भेज देना है जिसके बाद में आवेदन हो जाएगा।
FAQs
मुझे पीएमईजीपी योजना से 50 लाख रूपये का लोन मिलेगा?
जी हा योजना में आवेदन करने पर ₹50 लाख रुपए का लोन मिलेगा।
35% सब्सिडी वाला लोन कौन सा है?
35% सब्सिडी वाला लोन पीएमईजीपी योजना के तहत मिलता है।
पीएमईजीपी लोन मिलने में कितना समय लगता है?
सबसे ज्यादा संभावना रहती है कि दो महीनों के भीतर ही लोन मिल जाता है।
