PM Vishwakarma Yojana Registration: पीएम विश्वकर्मा योजना 15000 रूपए के रजिस्ट्रेशन शुरू

पीएम विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार केंद्र स्तर प्रदेश के सभी राज्यों के लिए संचालित की गई है। बताते चलें कि यह योजना अपनी कार्य विधि के आधार पर देश में अच्छा खासा नाम कमा चुकी है।

ऐसे व्यक्ति जो किसी भी छोटे व्यवसाय में संलग्न है या फिर विश्वकर्मा समुदाय के अंतर्गत आते हैं तो उन सभी के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए क्योंकि इस योजना में उन सभी के लिए विभिन्न प्रकार के सरकारी कल्याणकारी मिलने वाले हैं।

लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा 2023 की तरह ही 2025 में भी पीएम विश्वकर्मा योजना के रजिस्ट्रेशन का कार्य करवाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति जो इस योजना के लिए पात्र है वह ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए किसी भी विशेष प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है बल्कि आवेदक व्यक्ति किसी भी डिजिटल डिवाइस से निर्देशों के आधार पर बहुत ही आसान तरीके से 5 मिनट में ही अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन करने से पहले इस योजना से संबंधित सभी प्रकार के पहलुओं को जानना बहुत ही जरूरी है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से विश्वकर्मा योजना की पूरी डिटेल तो बताएंगे ही और साथ में ही ऑनलाइन आवेदन करने की विधि भी आपके साथ साझा करेंगे।

PM Vishwakarma Yojana 2025 Overview

विभाग का नामसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME)
योजना का नामपीएम विश्वकर्मा योजना
आयु18 वर्ष से ऊपर
शुरुआतसितंबर 2023
उद्देश्यकारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करना
वित्तीय सहायता₹15,000
अधिकतम लोन सहायता₹3,00,000/- तक
प्रशिक्षण अवधि8 से 10 दिन
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvishwakarma.gov.in

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता मापदंड

विभिन्न सरकारी योजनाओं की तरह ही पीएम विश्वकर्मा योजना में भी विशेष पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं जो निम्न हैं:-

  • भारत के किसी भी राज्य में निवास करने वाले मूल नागरिक पीएम विश्वकर्मा योजना का हिस्सा हो सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए ही शामिल किया जाता है।
  • आवेदक व्यक्ति विश्वकर्मा समुदाय से ताल्लुक रखता हो और पारंपरिक व्यवसाय भी उसके पास हो।
  • वर्तमान में उसकी आर्थिक स्थिति मध्यम वर्गीय या फिर न्यूनतम स्तर की होनी चाहिए।

पीएम विश्वकर्म योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा केंद्र स्तर पर संचालित की गई पीएम विश्वकर्मा योजना का मूल उद्देश्य केवल यही है कि विश्वकर्मा समुदाय के अंतर्गत आने वाले ऐसे व्यक्ति जो छोटे व्यवसाय में संलग्न है या फिर अपने पारंपरिक कार्यो से बिछड़ चुके हैं उन सभी के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में अग्रसर किया जा सके।

इसके अलावा देश के बेरोजगार युवाओं के लिए उनकी स्किल के आधार पर विभिन्न प्रकार के स्वयं रोजगार से जोड़ने हेतु भी इस योजना में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत अब रोजगार कार्यो में शामिल होकर ऐसे व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति में बदलाव ला पाएंगे और पारंपरिक कार्यो को भी आगे बढ़ा सकेंगे।

पीएम विश्वकर्मा योजना की विशेषताएं

पीएम विश्वकर्मा योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से आरेखित है:-

  • पीएम विश्वकर्मा योजना बिल्कुल ही फ्री है जिसमें आवेदन से लेकर किसी भी प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लगता है।
  • इस योजना के अंतर्गत लोगों के लिए उनके रोजगार के हिसाब से संबंधित विभिन्न प्रकार के लाभ दिए जाते हैं।
  • लोगों के लिए टूल किट खरीदने हेतु ₹15000 तक की वित्तीय सहायता भी मिलती है।
  • उनके लिए व्यावसायिक क्षेत्र में कुशल बनाने हेतु सरकारी प्रशिक्षण भी प्रदान किए जातेहैं।
  • प्रशिक्षण के साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना का मान्यताकृत सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।

पीएम विश्वकर्म योजना में आवेदन के बाद की प्रक्रिया

ऐसे व्यक्ति जो व्यावसायिक क्षेत्र में सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन करते हैं तथा पात्रता के आधार पर उनके आवेदन स्वीकृत किए जाते हैं तो ऐसे में उनके लिए आगे की प्रक्रिया के तौर पर 8 से 10 दिनों के प्रशिक्षण में आमंत्रित किया जाएगा।

बताते चलें कि यह प्रशिक्षण जिला स्तरीय कैंप के माध्यम से आयोजित तो होंगे जहां पर व्यावसायिक क्षेत्र से संबंधित कौशलता प्रदान की जाएगी इसके अलावा उनके लिए निर्धारित वेतनमान भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद यहीं से सर्टिफिकेट भी मिलेगा इसके बाद ही इस योजना से पंजीकृत माना जाएगा।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की विधि निम्न प्रकार से है:-

  • आवेदन करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए सबसे पहले तो योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • योजना के पोर्टल पर पंजीकरण मांगा जाता है जिसे पूरी जानकारी के माध्यम से कंप्लीट करें।
  • पंजीकरण कंप्लीट हो जाने के बाद आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर लेना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के बाद विश्वकर्मा योजना के अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को स्टेप बाय स्टेप सेलेक्ट कर ले।
  • इसके बाद फॉर्म तक पहुंचना होगा और उसमें जानकारी भर के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अंत में सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करते हुए फॉर्म को सबमिट कर दें इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

पीएम विश्वकर्मा योजना कब शुरू की गई है?

पीएम विश्वकर्मा योजना 2023 में शुरू की गई है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षण में कितना वेतन मिलता है?

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षण में प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम ₹500 तक मिलते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना का फॉर्म स्टेटस कैसे देखें?

पीएम विश्वकर्मा योजना का फॉर्म स्टेटस ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चेक किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram