केंद्र सरकार की तरफ से पीएम उज्ज्वला योजना को महिलाओं के लिए आरंभ किया गया है। इस तरह से इस योजना के माध्यम से उन सभी महिलाओं को फायदा दिया जाता है जो वित्तीय तौर पर सक्षम नहीं हैं। योजना के तहत जो महिलाएं अपना पंजीकरण पूरा करती हैं इन सबको मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ दिया जाता है।
दरअसल हमारे देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं रहती हैं जिनके पास एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है। ऐसी स्थिति में इन सब गरीब महिलाओं को पुराने ईंधन का इस्तेमाल करके भोजन बनाना पड़ता है जिसकी वजह से इनका स्वास्थ्य काफी ज्यादा प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए ही हमारी सरकार ने सभी निर्धन परिवारों की महिलाओं को निशुल्क गैस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
तो ऐसे में पीएम उज्जवला योजना पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ है और आप सभी इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन दे सकती हैं। परंतु यदि आपको नहीं पता कि कैसे आप इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकती हैं तो इसमें हमारा लेख मदद करेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह जानकारी देंगे कि पीएम उज्ज्वला योजना पंजीकरण हेतु दस्तावेज पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया कौन-कौन सी है।
पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन
पीएम उज्ज्वला योजना देश की महिलाओं के लिए एक अत्यंत फायदे वाली योजना है जिसे हमारी केंद्र सरकार ने शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार की तरफ से महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
तो सरकार चाहती है कि महिलाएं अब मिट्टी के चूल्हे पर भोजन बनाने का काम ना करें बल्कि आधुनिक तरीके का इस्तेमाल करके भोजन बनाएं। यहां आपको हम जानकारी के लिए यह भी बताना चाहते हैं कि आधुनिक ईंधन का इस्तेमाल करके महिलाओं का स्वास्थ्य भी खराब नहीं होता और वातावरण भी सुरक्षित रहता है।
इस तरह से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करते हैं। इसके बाद फिर जिन महिलाओं को लाभार्थी बनाया जाएगा इन सबको एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ में गैस चूल्हा, रेगुलेटर इत्यादि का फायदा मुफ्त में मिलता है।
PM Ujjwala Yojana Registration Overview
| मंत्रालय का नाम | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| लेख का नाम | पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन |
| योजना प्रारंभ तिथि | 1 मई 2016 |
| लाभार्थी | सभी भारतीय महिलाए |
| सब्सिडी | ₹300/- |
| फायदा | महिलाओ के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन |
| आवेदक की आयु | 18 वर्ष से अधिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmuy.gov.in |
पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन के फायदे
सरकार के द्वारा आरंभ की गई पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जो महिलाएं अपना पंजीकरण पूरा करती हैं इन्हें बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे-
- महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त में सरकार की तरफ से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
- जो महिलाएं वित्तीय तौर पर कमजोर परिवारों के अंतर्गत आती हैं इन सबको आधुनिक ईंधन की सुविधा प्रदान की जाती है।
- गरीब महिलाओं को सरकार के द्वारा घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है ताकि वह रसोई में आसानी से काम कर सकें।
- •महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है क्योंकि इन्हें अब पुराने तरीके से भोजन नहीं बनाना पड़ेगा।
पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता मानदंड
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पंजीकरण जो भी देश की महिलाएं करना चाहती हैं तो इन्हें पहले कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा जैसे-
- पीएम उज्ज्वला योजना पंजीकरण हेतु अनिवार्य है कि महिला भारत की रहने वाली स्थाई निवासी हो।
- आवेदिका की आयु 18 साल तक होनी चाहिए या फिर इससे अधिक हो क्योंकि तभी वह आवेदन दे सकती है।
- ऐसी महिलाएं जो गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं इन्हें इस योजना के अंतर्गत पात्र माना गया है।
- देश की ऐसी महिलाएं जिनके घर में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है सिर्फ इन्हें ही पात्र माना गया है।
- महिला के पास अनिवार्य तौर पर बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आपको पीएम उज्जवला योजना के लिए अपना पंजीकरण पूरा करना है तो इसके लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन सबका विवरण हमने नीचे आपको बताया है-
- बीपीएल राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
पीएम उज्जवला योजना के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपको जिन चरणों को अपनाना पड़ेगा इन सबकी जानकारी नीचे कुछ इस तरह से उपलब्ध कराई गई है-
- सबसे आरंभ में आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी हुई वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- अब इस पेज पर आपको अप्लाई फॉर न्यू उज्ज्वला कनेक्शन वाला लिंक ढूंढना है और इसको दबा देना है।
- यहां अगले ही क्षण आपके सामने कुछ गैस कंपनियों के नाम प्रदर्शित होंगे और आपको इनमें से किसी एक कंपनी को चुन लेना है।
- अब आपको आपकी चुनी गई कंपनी की वेबसाइट पर भेज दिया जाएगा यहां पर अब आपको योजना का फॉर्म पूरा भर लेना है।
- आगे आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित सभी दस्तावेज एक-एक करते हुए स्कैन करने हैं और अपलोड कर देने हैं।
- इस तरह से अब आपको अपना पीएम उज्जवला योजना का फॉर्म जमा कर देना है।
FAQs
पीएम उज्जवला योजना रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?
जो महिलाएं वित्तीय तौर पर कमजोर हैं वे इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकती हैं।
पीएम उज्जवला योजना के तहत क्या लाभ मिलेगा?
इस योजना के तहत फ्री में गैस कनेक्शन मिलेगा जिसमें रेगुलेटर, गैस चूल्हा, पाइपलाइन इत्यादि शामिल होगा।
पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
पीएम उज्ज्वला योजना का पंजीकरण करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल है।


