शिक्षा के क्षेत्र को विकसित करने के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में देश के निम्न वर्ग के विद्यार्थियों को आगे ले जाने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किया जा रहे हैं और इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं भी बनाई गई है जिसका संचालन किया जा रहा है और इन योजनाओं को शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय-समय पर आर्थिक मदद प्रदान करके उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करना है और उनको शिक्षा का महत्व समझाना है।
भारत सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक और नई योजना शुरू की गई है जिसे प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के नाम से जाना जा रहा है जिसका लक्ष्य विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सक्षम मानना है और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है। यह प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना सरकार द्वारा ऐसे विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है जो अपने शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है।
यदि आपने अभी अपने क्षेत्र के सत्र में प्रकाष्ठ प्रदर्शन किया है और आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा तो रखते हैं हालांकि आपके लिए शिक्षा जारी रखने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो फिर इस योजना के अंतर्गत आप सभी को सरकार द्वारा शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे आप सभी विद्यार्थी भी बिना किसी बोझ के अपना अध्ययन जारी रख सकेंगे।
PM Uchchatar Shiksha Protsahan Yojana
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है और इस योजना के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी और इस आर्थिक मदद की सहायता से विद्यार्थी स्नातक स्नातक उत्तर और अन्य किसी प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई को बिना आर्थिक रुकावट पूरी कर पाएंगे।
इस योजना के लाभार्थी विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्स जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से हर वर्ष सरकार द्वारा 82,000 नई छात्रवृतियां प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य रूप से 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है और प्रोत्साहन राशि की जाती है। ऐसी सभी विद्यार्थी जो 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे वह इसका आवेदन पूरा करके योजना का लाभ ले सकते हैं और भविष्य की शिक्षा जारी रख सकते हैं।
छात्रवृत्ति की राशि और भुगतान का तरीका
अगर हम इस योजना में मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि एवं भुगतान के तरीके के बारे में बात करें तो लाभार्थी विद्यार्थियों को स्नातक स्तर के कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कोर्स के लिए शुरुआती 3 वर्षों के लिए ₹12,000 की आर्थिक मदद दी जाती है एवं कोर्स के चौथे वर्ष एवं पांचवी वर्ष के लिए छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाकर ₹20,000 प्रतिवर्ष कर दिया जाता है।
इसके अलावा तकनीकी कोर्स के शुरुआती तीन वर्षों मे ₹12,000 प्रति वर्ष और चौथे वर्ष के लिए ₹20,000 प्रति वर्ष की दर से छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है और यह छात्रवृत्ति की राशि सरकार के द्वारा डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है जिससे छात्रवृत्ति सुविधा वितरण प्रणाली में कोई धोखाधड़ी नहीं होती और पारदर्शिता बनी रहती है।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता
योजना के तहत लाभ लेने के लिए आप सभी विद्यार्थियों को कुछ मात्राओं को पूरा करना आवश्यक है जो निम्नलिखित है-
- सबसे पहले तो विद्यार्थियों के द्वारा 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए गए हो।
- विद्यार्थियों का नामांकन मान्यता प्राप्त संस्थान में होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इसके अलावा शैक्षिक संस्थान में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को न्यूनतम 50 से 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
विद्यार्थियों के लिए पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यक है।-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- इस योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को नजदीकी बैंक में जाना होगा।
- उसके बाद आपको पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- फॉर्म को प्राप्त करने के बाद उसको चेक कर ले और उसमें आवश्यक विवरण भरें।
- सभी प्रकार का विवरण भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों की छाया प्रतियां संलग्न करें।
- उसके बाद फॉर्म एवं दस्तावेज बैंक में भीतर जमा कर देना है।
- आप आवेदन एवं डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा और उसके बाद अधिकारी द्वारा रशीद दी जाएगी।
- अब आपको प्राप्त हुई रसीद को सुरक्षित रख लेना और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।


