PM Mudra Loan Yojana: 20 लाख रूपए के लोन के लिए आवेदन शुरू

देश के जो नागरिक अपना खुद का व्यवसाय आरंभ करने का सोच रहे हैं तो इन सबके लिए केंद्र सरकार ने पीएम मुद्र लोन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत आप सरकार से गैर कृषि से जुड़े हुए व्यवसाय हेतु कर्ज ले सकते हैं।

योजना के जरिए से आप या तो अपना कोई छोटा उद्योग आरंभ कर सकते हैं या फिर अपने पहले से शुरू किए गए व्यवसाय को बड़ा कर सकते हैं। इस प्रकार से जो लोग वित्तीय तौर पर ज्यादा संपन्न नहीं होते तो इनके लिए यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है। ‌

आपका भी सपना है कि आप अपना खुद का कोई बिजनेस करें तो ऐसे में आपको पीएम मुद्रा लोन योजना से लाभ लेना चाहिए। पर यदि आपको नहीं पता कि कैसे आप अपना आवेदन दे सकते हैं तो इसके लिए हमारा आज का लेख आपको पूरा पढ़ना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि मुद्रा लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता मानदंड, लाभ और आवेदन देने की प्रक्रिया कौन सी रखी गई है।

पीएम मुद्रा लोन योजना 2025

देश के जो नागरिक अपने खुद के व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं या अपने कारोबार को विस्तारित करना चाहते हैं तो इन सबको पीएम मुद्रा लोन योजना से लाभ लेना चाहिए। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना हमारी सरकार ने उन सबके लिए शुरू की है जिनके पास व्यवसाय के लिए पैसे की कमी है।

हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के माध्यम से आप केवल ऐसे बिजनेस के लिए ही लोन ले सकते हैं जो कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए नहीं हैं। तो इस तरह से लाभार्थी नागरिक मधुमक्खी पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन और इसके अलावा डेयरी फार्म इत्यादि जैसे बिजनेस को योजना के अंतर्गत लोन लेकर शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा हम आपको बताते चलें कि आप योजना के अंतर्गत शिशु लोन 50000 रूपए का ले सकते हैं। इसी प्रकार से जो किशोर लोन होता है वह आप 5 लाख रुपए तक का ले सकते हैं। वहीं तरुण लोन 10 लाख रुपए का मिलता है और तरुण प्लस लोन आपको 20 लाख रुपए तक का मिल सकता है। तो आप अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी भी एक प्रकार से लोन हासिल कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Mudra Loan 2025 Overview

विभाग का नामवित्त मंत्रालय
योजना का नामपीएम मुद्रा लोन योजना
उद्देश्यलोगों के लिए व्यवसायिक क्षेत्र में लागत प्रदान करना
क्रेडिट स्कोर सिविल600 से ऊपर हो
ब्याज दर6.8%
लोन लिमिट₹50000 से ₹100000 तक
भुगतान अवधि5 से 7 वर्ष
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mudra.org.in/

पीएम मुद्रा लोन योजना के लाभ

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से जो फायदे आपको मिल सकते हैं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • केंद्र सरकार की तरफ से आपको आपकी जरूरत के अनुसार 50 हजार रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है।
  • मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन देने वाले व्यक्ति को संपत्ति को गिरवी नहीं रखना पड़ता है।
  • आप लोन लेकर अपना नया कारोबार आरंभ कर सकते हैं या फिर आप पहले से शुरू व्यवसाय को विस्तारित कर सकते हैं।
  • आवेदन जमा करने की प्रक्रिया अत्यधिक सरल है और आप पूरी पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • पंजीकरण करने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है वे भी काफी कम रखे गए हैं।

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता शर्तें

पीएम मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए आपको जिन पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा इनका हमने सारा विवरण नीचे दिया है:-

  • मुद्रा लोन लेने के लिए केवल वही लोग पात्र माने गए हैं जो भारत के मूल निवासी हैं।
  • योजना के अंतर्गत गैर कृषि व्यवसायों को आरंभ करने के लिए ही लोन प्रदान किया जाता है।
  • देश के ऐसे नागरिक जो सूक्ष्म लघु या फिर अपना मध्यम उद्योग आरंभ करने के इच्छुक हैं या फिर इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इन सबको लोन मिलता है।
  • लोन लेने वाले व्यक्ति के पास अपने बिजनेस से संबंधित परियोजना रिपोर्ट होनी जरूरी है।
  • व्यक्ति को जो व्यवसाय शुरू करना है इससे जुड़ी हुई सारी जानकारी होनी चाहिए।

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के जरिए से सरकार से कर्ज लेने के लिए आपको आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराने पड़ेंगे:-

  • पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • डोमिसाइल प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार तस्वीर
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए जो आवेदन प्रक्रिया अपनानी चाहिए वह कुछ इस तरह से रखी गई है:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर मुद्रा लोन के लिए आवेदन देने वाला लिंक मिलेगा आपको इसको दबाना है।
  • यहां पर अब आपके सामने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का फार्म खुलकर आएगा।
  • आपको इसमें सभी पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • आगे आपको पीएम मुद्रा लोन से जुड़े हुए सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • सबसे अंत में आपको अपना प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखना है।
  • अब आपके दिए गए आवेदन को सत्यापित किया जाएगा और इसके बाद यदि आवेदन स्वीकार होता है तो आपको सीधे बैंक में राशि दे दी जाएगी।

FAQs

पीएम मुद्रा लोन योजना को किसके लिए शुरू किया गया है?

इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा ऐसे लोगों के लिए आरंभ किया गया है जो छोटे या मध्यम उद्योग के लिए लोन लेना चाहते हैं।

क्या मुझे प्रधानमंत्री मुद्रा लोन कृषि से संबंधित बिजनेस के लिए मिल सकता है?

जी नहीं आपको यह लोन केवल गैर कृषि व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए ही मिल सकता है।

पीएम मुद्रा किशोर लोन कितना मिल सकता है?

आपको किशोर लोन 50000 रूपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का मिल सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram