वर्तमान समय में कई नागरिक बैंक से लोन ले रहे हैं तो कई फाइनेंस कंपनियों से लोन ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी नागरिक है जो कि भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओ से लोन को प्राप्त कर रहे हैं। और भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं में पीएम मुद्रा लोन योजना भी आती है इस योजना में नागरिकों को छोटा लोन से लेकर बड़ा लोन तक प्रदान किया जाता है और अभी भी नागरिक इस योजना से लोन ले रहे हैं।
ऐसे में जो नागरिक लोन की तलाश में है और लोन लेना चाहते हैं वह मुद्रा लोन योजना की जानकारी को भी अवश्य हासिल करे। ऐसा करने पर इस योजना से भी आसानी से लोन लिया जा सकेगा। पीएम मुद्रा लोन योजना से देश में करोड़ों नागरिकों को लोन मिला है जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी लोन मिला है। ऐसे में कोई भी इस योजना से लोन ले सकते हैं।
पीएम मुद्रा लोन योजना 2025
पीएम मुद्रा लोन योजना की शुरुआत पूरे भारत देश में देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी ने की थी। वर्तमान समय में इस योजना को चलते हुए पूरे 10 साल हो चुके हैं और अभी भी यह योजना चालू है। अनेक नागरिकों को आसानी से लोन नहीं मिल पाता था और काफी ज्यादा समस्याएं आती थी इन सभी को देखते हुए ही सरकार ने नागरिकों के लिए पीएम मुद्रा लोन योजना लागू की और नागरिकों तक इस योजना के जरिए लोन पहुंचाया जा रहा है।
पीएम मुद्रा लोन योजना को भारत सरकार ने अलग-अलग बैंकों से जोड़ा है जिसकी वजह से नजदीकी किसी भी संबंधित बैंक शाखा में जाकर वहां से आसानी से मुद्रा लोन लिया जा सकता है। वही जो नागरिक ऑनलाइन मुद्रा लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन भी इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। और एक बार लोन मिल जाने पर लोन का उपयोग बिजनेस में बढ़ोतरी करने के लिए या फिर अन्य जरूरत के लिए कर सकते हैं।
PM Mudra Loan 2025 Overview
| विभाग का नाम | वित्तीय सेवा विभाग |
| योजना का नाम | पीएम मुद्रा लोन योजना |
| उद्देश्य | उद्यमशीलता को बढ़ावा देना |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| शिशु ऋण | ₹5,00,000 तक |
| किशोर ऋण | ₹5 लाख से ₹10 लाख तक |
| तरुण ऋण | ₹10 लाख से ₹20 लाख तक |
| ब्याज | 9.40% |
| फायदा | बिना गारंटी के लोन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mudra.org.in |
पीएम मुद्रा लोन योजना में लोन के प्रकार
सरकार इस योजना के जरिए नागरिकों को अलग-अलग प्रकार का लोन प्रदान करती है ताकि नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार लोन मिल सके। योजना में नागरिकों को शिशु लोन किशोर लोन तरुण लोन तथा तरुण प्लस लोन यह चार प्रकार के लोन दिए जाते हैं। पहले केवल तीन ही प्रकार के लोन दिए जाते थे लेकिन एक लोन और बढ़ा दिया था जिसकी वजह से अब चार प्रकार के लोन हो गए हैं।
जिसमें सबसे पहला लोन शिशु लोन है इसमें 50,000 रूपये तक का लोन मिलता है। दूसरा किशोर लोन है इसमें 50,000 से 5 लाख तक का लोन प्राप्त होता है। वहीं यदि कोई नागरिक तरुण लोन के लिए आवेदन करें तो ऐसे में नागरिक को 5 लाख से 10 लाख तक का लोन मिलेगा। और चौथा लोन तरुण प्लस लोन है इसमें 10 लाख से 20 लाख का लोन पात्र होने पर और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने पर मिलेगा।
पीएम मुद्रा लोन योजना के फ़ायदे
- लोन के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति से कोई भी गारंटी या सिक्योरिटी की मांग नहीं की जाती है बल्कि बिना किसी गारंटी और सिक्योरिटी के ही लोन प्रदान कर दिया जाता है।
- नजदीकी किसी भी बैंक शाखा में पहुंचकर बड़ी आसानी से पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- लोन को चुकाने में आपको कोई भी समस्या ना आए इसके लिए लोन ज्यादा समय के लिए दिया जाएगा।
- महिलाएं इस योजना से जुड़कर लोन प्राप्त करके अपने बिजनेस को बड़ा कर सकती हैं।
पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत ब्याज दर
पीएम मुद्रा लोन योजना का लोन अनेक बैंक प्रदान कर रही है और सभी ने अलग-अलग ब्याज दर तय की हुई है जिसके चलते नागरिकों को अलग-अलग ब्याज दर पर ही लोन मिलता है। हालांकि आमतौर पर पीएम मुद्रा लोन योजना पर 9.40% से लेकर 11.75% तक की ब्याज दर लगाकर लोन प्रदान किया जाता है तो इस अनुसार ही ब्याज दर पर आपको भी लोन मिल सकता है। कंफर्म जानकारी बैंक से जरूर जाने।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता मापदंड
- आम नागरिक से लेकर किसी प्रकार का कोई भी धंधा चलाने वाले व्यक्ति कंपनी वाले व्यक्ति सभी इस योजना से लोन ले सकते हैं।
- लोन के लिए आवेदन करने वाला आवेदक डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
- लोन के लिए आवेदन करने वाले नागरिक की इनकम कहीं ना कहीं से जरूर हो रही होनी चाहिए।
- आयु 18 वर्ष से ज्यादा की ही होनी चाहिए।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले पीएम मुद्रा लोन योजना की आधिकारिक वेबसाइट स्मार्टफोन में सर्च करें।
- अब आधिकारिक वेबसाइट को खोलकर अलग-अलग प्रकार के लोन की जानकारी को जानकर लोन के प्रकार का चयन करें।
- फिर फॉर्म को डाउनलोड करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवाए।
- इतना करके ध्यान से फॉर्म में जानकारी को दर्ज करें साथ ही फॉर्म में फोटो भी चिपकाएं।
- जरूरी सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी फॉर्म के साथ पीछे लगा देनी है।
- इसके बाद फॉर्म को बैंक शाखा में जमा करें और फिर अप्रूवल मिलने पर लोन बैंक खाते में आ जाएगा।
FAQs
क्या मुद्रा लोन योजना से 5 लाख तक का लोन लिया जा सकता है?
जी हां पीएम मुद्रा लोन योजना से 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं।
मुझे पीएम मुद्रा लोन बिना ब्याज का कैसे मिलेगा?
पीएम मुद्रा लोन बिना ब्याज का नहीं मिलता है लोन लेने पर ब्याज जरूर चुकाना होगा।
मुझे पीएम मुद्रा लोन कैसे मिलेगा?
पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए फॉर्म भरकर सबमिट करें इसके बाद में पात्र होने पर लोन मिल जाएगा।


