वे व्यक्ति जो स्वयं का व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का यह लेख बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको ऐसी जानकारी देने वाले हैं जो आपको खुद का व्यापार शुरू करने के लिए सहायक सिद्ध होगी इसलिए आज का लेख आप अच्छे से समझ ले और जान ले।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं अगर आप भी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा जिससे आपको इस योजना से संबंधित सभी जानकारी बारीकी से समझ आ सके और आप इस योजना का लाभ ले सके।
इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होता है तभी आपको उसे योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त हो सकता है। अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत लोन पाना चाहते हैं तो आप कुछ का आवेदन करना होगा आवेदन कैसे करना है उसकी जानकारी इसलिए हमें उल्लेख की गई है जिसका पालन करके अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।
PM Mudra Loan Yojana 2025
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 08 अप्रैल 2015 को की गई थी। इस योजना के अंतर्गत लोगों को ₹50,000 से लेकर 10 लाख तक का लोन प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के लोन को उपलब्ध किया जाता है।जिससे वह अपना व्यापारिक स्तर सुधर सके या जो भी व्यक्ति व्यापार शुरू करना चाहते हैं वे आसानी से अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।
जो भी व्यक्ति अभी तक बेरोजगार है वह इस योजना के आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करके इस योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त कर सकता है और अपना व्यापार शुरू कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत ज्यादा ब्याज दर भी नहीं देनी पड़ती है जो इस योजना की सबसे अच्छी बात है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है जिसकी संपूर्ण जानकारी आपको नीचे देखने मिल जाएगी।
पीएम मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि
इस योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति लोन लेना चाहता है उनकी जानकारी के लिए हम बता देना चाहते है कि इस योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के लोन को उपलब्ध कराया गया है जो शिशु, किशोर और तरुण है :-
- जो व्यक्ति शिशु लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करेगा उसे इसके अंतर्गत ₹50,000 तक का लोन उपलव्ध कराया जायेगा।
- यदि आपने किशोर लोन को लेने के लिए आवेदन किया है तो इस स्थिति में आपको 50 हजार से लेकर ₹5 लाख तक का लोन प्रदान किया जाएगा।
- ऐसे लोग जो तरुण लोन के लिए आवेदन करते है उन्हे इस लोन के तहत के तहत ₹5 लाख से लेकर ₹10 लाख तक का लोन उपलव्ध कराए जाने का प्रावधान रखा गया है।
- इस प्रकार आप जिस लोन में रुचि रखते है या फिर आपको कितने लोन की आवश्यकता है आप उसके आधार पर लोन के प्रकार का चयन कर सकते है और लोन को प्राप्त कर सकते है।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लाभ
- इस योजना की सहायता से व्यक्ति अपने व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि कर सकते है।
- व्यक्ति इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर स्वयं का व्यापार शुरू कर सकते है।
- इस योजना के अंतर्गत ₹50,000 से लेकर ₹10 लाख तक की लोन सुविधा उपलब्ध है।
- लोन लेने के बाद आपको ज्यादा ब्याज भी नहीं देना पड़ेगा क्योंकि इस योजना के अंतर्गत कम ब्याज दर रखी गई है।
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ है कि यह स्टार्टअप को बढ़ावा देती है।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऐसे व्यक्ति जो प्रधानमंत्री लोन योजना का आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए आवेदन हेतु नीचे बताए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
- आवेदक का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का आवेदन करना चाहता है उन्हे पीएम मुद्रा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसकी पश्चात वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा जिसमें आपको तीन प्रकार के लोन के विकल्प दिखाई देंगे।
- ये तीन प्रकार के लोन शिशु, तरुण व किशोर लोन है अब आपको जो लोन लेना है उससे संबंधित विकल्प पर क्लिक करे।
- क्लिक करने की पश्चात संबंधित योजना के एप्लीकेशन फॉर्म वाली लिंक दिखाई देने लगेगी।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लेना है।
- अब आपको आवेदन में पूछे गए सभी जानकारी को एक-एक करके भरना होगा।
- इसके पश्चात आपको तय स्थान पर अपनी फोटो लगाना है एवं अपने हस्ताक्षर करने हैं साथ में उपयोगी दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ अटैच कर देना है।
- अब आप अपनी एप्लीकेशन फॉर्म की एक बार जांच कर ले और फिर उसे अपने नजदीक के बैंक में जाकर जमा करें।
- इसके पश्चात बैंक अधिकारियों द्वारा आपके द्वारा जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। ।

