PM Kisan eKYC Update: पीएम किसान ई-केवाईसी अपडेट होना शुरू

केंद्र सरकार करोड़ों पात्र किसानों तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंचा रही है। जिसमें केंद्र सरकार ने 2 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थीं। और वही अब किसानों को 21वीं किस्त मिलनी है। किस्त प्राप्त कर रहे किसानों के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी केवाईसी को लेकर की हुई है। लेकिन जानकारी पता होने के बावजूद भी काफी लोगों ने केवाईसी नहीं करवाई है ऐसे में जो भी ऐसे किसान है सभी ईकेवाईसी को करवाए।

ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों को किस्त प्राप्त करने को लेकर समस्या भी देखने को मिल सकती है और सरकार ऐसे किसानों को इस योजना से बाहर भी कर सकती है क्योंकि सरकार ने पहले ही नियम बनाया हुआ है कि जो भी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं उन्हें इस योजना के प्रत्येक नियम की पालना जरूर करनी है। और इस योजना को लेकर ई केवाईसी का नियम एक महत्वपूर्ण नियम है। ई केवाईसी को लेकर पहले भी काफी जानकारियां आ चुकी है।

पीएम किसान ई-केवाईसी अपडेट

पीएम किसान योजना किसानों के लिए चलने वाली एक बहुत ही बड़ी योजना बन चुकी है इस योजना से करोड़ों किसान जुड़ चुके हैं तो आज भी काफी ऐसे किसान इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं सरकार इस योजना को लेकर नए-नए अपडेट भी जारी कर रही है ताकि इस योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचता रहे और यह योजना और भी ज्यादा बेहतर बन सके।

पीएम किसान योजना को लेकर ईकेवाईसी का अपडेट किसानों के लिए जारी किया जा चुका है जिसकी वजह से जो ई केवाईसी को करवाना चाहते हैं वह सभी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवाएं ई केवाईसी के लिए किसानों के पास स्वयं का आधार कार्ड मौजूद होना चाहिए और आधार से मोबाइल नंबर लिंक जरूर होना चाहिए।

PM Kisan Yojana eKYC 2025 Overview

विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण विभाग
योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
लेख का प्रकारईकेवाईसी अपडेट
आगामी क़िस्त21वीं
क़िस्त की राशि₹2000
लाभप्रतिवर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता
लाभार्थीभारत के समस्त लघु एवं सीमान्त किसान
ईकेवाईसी प्रक्रियाऑनलाइन अपडेट
उद्देश्य पात्रता सुनिश्चित करना
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान की 21वीं किस्त इन किसानों को मिलेगी

21वीं किस्त की राशि प्रदान करने से पहले सरकार काफी जानकारियां चेक करेगी और उसके बाद ही किसानों के लिए राशि जारी की जाएगी जिसमें सरकार के द्वारा देखा जाएगा की किन-किन किसानों का नाम लाभार्थी सूची में शामिल है और आवश्यक कार्य किन किसानों ने पूरे करवाए हुए हैं और केवल ऐसे किसानों को ही इस योजना की 21वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना की 20वीं क़िस्त प्रदान करते समय काफी किसानों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है जिसकी वजह से उन्हें 20वीं क़िस्त की राशि नहीं मिली है और उसके पीछे कारण यह रहा है कि वह इस योजना के लिए अपात्र पाए गए हैं। ऐसे में किसानों को अपनी पात्रता भी जरूर चेक कर लेनी है और पात्र होने पर समझ जाना है कि 21वीं किस्त की राशि जरूर मिल जाएगी।

पीएम किसान की 21वीं किस्त

20वीं किस्त मिल जाने की वजह से किसानों को अब 21वीं किस्त का इंतजार है। और यह किस्त नवंबर या दिसंबर के महीने में प्रदान की जा सकती है। इस क़िस्त में किसानों को ₹2000 की राशि मिलेगी क्योंकि सरकार ने हर क़िस्त में प्रदान करने के लिए ₹2000 की ही राशि तय की हुई है। ऐसे किसान जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है वह भी इस योजना के लिए आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

पीएम किसान योजना से मिलने वाला लाभ

पीएम किसान योजना देश के किसानों के लिए संचालित एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बढ़िया योजना है इस योजना के माध्यम से किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹6000 की राशि मिलती है इसी लाभ की वजह से काफी लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है। किसानों के लिए चलने वाली यह योजना काफी ज्यादा फायदे वाली योजना है। इस योजना से किसानों को हर 4 महीने में ₹2000 की राशि मिलती है।

पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी करवाने का कारण

सरकार ई केवाईसी के जरिए फर्जी लाभार्थियों को इस योजना से हटाना चाहती है वहीं दूसरी तरफ यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसानों का आधार कार्ड नंबर सही है या नहीं साथ ही यह पता लगाना चाहती है कि जो किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं वह सच में मौजूद है या नहीं। कुल मिलाकर सरकार इस योजना में होने वाले फर्जीवाडे वाले रोकने के लिए ईकेवाईसी करवा रही है।

पीएम किसान ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें?

  • ई केवाईसी करने की प्रक्रिया में सभी किसान पीएम किसान योजना का पोर्टल ओपन करें।
  • फिर फार्मर कॉर्नर के सेक्शन में जाकर ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आधार कार्ड की संख्या को दर्ज करें और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करें और ओटीपी को दर्ज करें।
  • फिर जरूरी जानकारी पर टिक मार्क करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें
  • अब सब कुछ सही तरीके से करने पर केवाईसी हो चुकी है इस प्रकार का मैसेज देखने को मिल जाएगा।

FAQs

क्या हम ऑनलाइन ई केवाईसी कर सकते हैं?

जी हां ऑनलाइन तरीके से भी ई केवाईसी की जा सकती है।

क्या पीएम किसान योजना के लिए आधार अनिवार्य है?

जी हां इस योजना के लिए आधार अनिवार्य किया हुआ है क्योंकि यह ईकेवाईसी के लिए जरूरी होता है।

ईकेवाईसी करने में समस्या आने पर क्या करें?

ई केवाईसी करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर वहां से ई केवाईसी को करवाएं।‌

Leave a Comment

Join Telegram