PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वी क़िस्त तिथि जारी

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को हर वर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपए की मदद प्रदान की जाती है। इस तरह से यह धनराशि लाभार्थी किसानों के खाते में हर चार माह के अंतराल में सरकार भेजती है।

तो हर किस्त 2000-2000 रूपए की होती है जिसका इस्तेमाल किसान अपने बहुत से कामों के लिए करते हैं। अब तक किसानों को सरकार ने 20 किस्तें प्रदान कर दी हैं और इसलिए लाभार्थी किसान यह प्रतीक्षा कर रहे हैं कि 21वीं किस्त के पैसे इन्हें कब तक मिलेंगे।

यदि आपको भी इसी बात की प्रतीक्षा है तो हमारा आज का यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको पीएम किसान योजना की अगली किस्त की जानकारी देंगे। तो इसलिए यह पोस्ट पढ़कर आप जान सकते हैं कि कब तक आपको 21वीं क़िस्त मिल सकती है।

पीएम किसान 21वी क़िस्त

पीएम किसान की 21वीं किस्त हमारी सरकार के द्वारा देश के बहुत से किसानों को समय से पहले प्रदान की गई है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत चार राज्यों में रहने वाले किसानों को 21वी क़िस्त हस्तांतरित की जा चुकी है।

लेकिन बाकी दूसरे राज्यों के किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की धनराशि नहीं मिली है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि किसानों को किस्त का पैसा हर चार महीने में मिलता है। इसलिए किसानों को फिलहाल अभी थोड़ा सा और इंतजार करना होगा।

PM Kisan 21st Installment Overview

विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण विभाग
लेख का नामपीएम किसान 21वी क़िस्त
योजना का नामपीएम किसान योजना
शुरुआत3 अप्रैल 2019
उद्देश्यकिसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
लाभार्थीसभी भारतीय किसान भाई
21वी क़िस्त राशि₹2,000/-
वार्षिक राशि₹6,000/-
21वी क़िस्त तिथिनवंबर 2025
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in

पीएम किसान 21वी क़िस्त जारी होने की तिथि

यहां आपको हम पहले बता दें कि पीएम किसान योजना की जो 20वीं किस्त थी इसका फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अगस्त को वाराणसी से किसानों को हस्तांतरित किया था। यहां आपको हम बता दें कि योजना की धनराशि 4 महीने के अंतर में सरकार द्वारा जारी की जाती है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि 21वीं किस्त का फायदा समय पर ही प्राप्त होगा।

हालांकि देश के चार राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का फायदा सरकार ने पहले ही जारी कर दिया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि संभावना है कि 21वीं किस्त किसानों को नवंबर के महीने में मिल जाए। लेकिन 20 अक्टूबर को दीपावली है और इसकी वजह से सरकार इस किस्त को पहले भी जारी कर सकती है। परंतु इसको लेकर जब कोई आधिकारिक घोषणा होगी तो तभी स्पष्टता आएगी। ‌

पीएम किसान 21वी क़िस्त देश के इन चार राज्यों में की गई वितरित

जैसा कि हमने आपको बताया कि देश के चार राज्यों में हमारी सरकार ने 21वीं किस्त का लाभ समय से पहले वितरित किया है। आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड के जितने भी किसान हैं इन सबको योजना की 21वीं क़िस्त की राशि बैंक खातों में भेज दी गई है।

इन किसानो को नहीं मिलेगी 21वी क़िस्त का लाभ

देश के जो किसान इस योजना के लाभार्थी हैं लेकिन जिन्होंने अभी तक अपनी ईकेवाईसी को पूरा नहीं करवाया है तो इनको 21वीं किस्त नहीं मिलेगी। दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा यह पहले से ही ऐलान किया जा चुका है कि केवल उन्हीं किसानों को 21वीं किस्त का फायदा प्राप्त होगा जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है।

इस प्रकार से किसान अगर ई-केवाईसी करवा लेते हैं तो इन्हें इनके बैंक खाते में योजना की किस्त का लाभ मिल जाएगा। इसलिए ध्यान रखिए कि केवल सत्यापित और प्रमाणीकृत लाभार्थियों को ही 21वीं किस्त प्राप्त हो पाएगी।

पीएम किसान 21वी क़िस्त के लिए ई-केवाईसी कैसे करे

आपको पीएम किसान 21वीं किस्त हेतु ई-केवाईसी करने के लिए निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा-

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां पर आपको ई-केवाईसी वाला विकल्प मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपनी आधार संख्या और दिया गया कैप्चा कोड सही से लिखना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल पर जो ओटीपी आएगा इसे आपको दर्ज करके सबमिट वाला बटन दबाना है।

पीएम किसान 21वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करे?

अगर आप पीएम किसान स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जो तरीका अपनाना पड़ेगा वह कुछ इस प्रकार से है-

  • सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां इस पेज पर आपको मेनू में चले जाना है और बेनिफिशियरी स्टेटस वाला विकल्प चुनकर इसे दबाना है।
  • आगे आपको अपने आधार की संख्या को या बैंक खाता नंबर को दर्ज करना है।
  • फिर आपको गेट डाटा वाला विकल्प दबा देना है। ‌
  • इसके तुरंत बाद ही आपके सामने पीएम किसान के भुगतान की स्थिति आ जाएगी।

FAQs

पीएम किसान 21वी क़िस्त कब तक आ सकती है?

21वीं किस्त को जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है।

मेरी ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो क्या मुझे फायदा प्राप्त होगा?

जी नहीं अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको 21वीं किस्त नहीं मिलेगी।

पीएम किसान योजना हेतु केवाईसी कैसे करवाई जा सकती है?

ईकेवाईसी बायोमेट्रिक के द्वारा और ओटीपी के माध्यम से पूरी करवाई जा सकती है।

Leave a Comment

Join Telegram