PM Kaushal Vikas Yojana: पीएम कौशल विकास योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू

हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा पीएम कौशल विकास योजना को देशभर में शुरू किया गया है। दरअसल इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार यह चाहती है कि युवाओं को वित्तीय कौशल प्रदान करके आत्मनिर्भर किया जाए।

इस योजना का वे सब युवा फायदा उठा सकते हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरा कर लिया है लेकिन इन्हें किसी कौशल की जानकारी नहीं है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ है। तो सभी इच्छुक शिक्षित युवा अपना आवेदन जमा करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आप पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं। साथ में आपको हम यह भी बताएंगे कि कौशल विकास योजना का फायदा उठाने के लिए पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेज, आवेदन जमा करने का तरीका क्या है। तो अगर आपको पंजीकरण करना है आपको हमारा यह आर्टिकल आखिर तक पूरा ध्यान से पढ़ना चाहिए।

पीएम कौशल विकास योजना 2025

हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा साल 2015 में पीएम कौशल विकास योजना को शुरू किया गया था। बता दें कि योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद युवाओं को बेरोजगारी से छुटकारा दिलाकर इन्हें रोजगार प्राप्त करने योग्य बनाना था।

तो तब से ही इस योजना का फायदा देश के युवाओं को मिल रहा है। इस प्रकार से हम आपके यहां पर यह भी बताते चलें कि पीएम कौशल विकास योजना का फायदा युवाओं को बिल्कुल मुफ्त में मिलता है। योजना के अंतर्गत युवाओं को जो प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है इसके लिए कोई भी पैसा नहीं देना होता है।

इस तरह से युवाओं को किसी भी प्रकार की वित्तीय तंगी का सामना ना करना पड़े तो प्रशिक्षण के समय मासिक 8000 रूपए भी सरकार से मिलते हैं। जब युवाओं का प्रशिक्षण पूरा हो जाता है तो इन्हें प्रमाण पत्र भी मिलता है जिसका इस्तेमाल करके वे रोजगार कर सकते हैं या कहीं पर नौकरी भी हासिल कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 2025 Overview

मंत्रालय का नामकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE)
योजना का नामपीएम कौशल विकास योजना
योजना की शुरुआत15 जुलाई 2015
उद्देश्यकौशल विकास को बढ़ावा देना
आयु सीमा15 से 45 वर्ष तक
शिक्षा योग्यतान्यूनतम 10वीं पास
लाभनिःशुल्क प्रशिक्षण + प्रमाण पत्र
सैलरी₹8000/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.msde.gov.in

पीएम कौशल विकास योजना के लाभ

पीएम कौशल विकास योजना के जरिए से जिन युवाओं को लाभुक बनाया जाता है इन्हें बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे-

  • पीएम कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को बिल्कुल मुफ्त में प्रशिक्षण और 8000 रूपए मासिक मिलते हैं।
  • योजना के माध्यम से युवाओं को 40 प्रकार के क्षेत्रों में सरकार द्वारा फ्री में प्रशिक्षण मिलता है।
  • ऐसे युवा जो निम्न आय वर्ग परिवार से संबंध रखते हैं इन्हें निशुल्क तकनीकी शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलता है।
  • जो युवा इस योजना के तहत लाभार्थी बनाए जाते हैं इन्हें तकनीकी कौशल प्रदान करके इस योग्य बनाया जाता है कि वह आसानी से रोजगार हासिल कर सकते हैं।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता शर्तें

अगर आप एक ऐसे शिक्षित युवा हैं जो पीएम कौशल विकास योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिन पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा इनके बारे में हमने जानकारी कुछ इस तरह से निम्नलिखित दी है-

  • पीएम कौशल विकास योजना का लाभ केवल वही युवा ले सकते हैं जो भारत के निवासी हैं।
  • प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु युवा की उम्र 15 साल से लेकर 45 साल तक हो।
  • आवश्यक है कि युवा ने न्यूनतम कक्षा दसवीं तक शिक्षा हासिल की हो।
  • पीएम कौशल विकास योजना का लाभ लेने हेतु जरूरी है कि युवा पूरी तरह से बेरोजगार हो।
  • किसी युवा ने यदि अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया है तो वे भी इस योजना के तहत पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए आपको आवेदन जमा करने के लिए जो दस्तावेज जमा करने होंगे वे कुछ इस तरह से हैं-

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

पीएम कौशल विकास योजना पंजीकरण करने के लिए आपको जो तरीका अपनाना होगा इसका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है-

  • सर्वप्रथम आपको पीएम कौशल योजना के पंजीकरण के लिए संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको सीधा होम पेज पर जाकर पंजीकरण करने वाले विकल्प को ढूंढकर दबाना है।
  • यहां पर अब जो नया पेज आएगा इसमें आपको आवश्यक विवरण लिखना है और फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड को बनाना है।
  • इसके बाद आपको पीएम कौशल विकास योजना की वेबसाइट के होम पेज पर फिर से जाना है और लॉगिन विवरण दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है।
  • फिर आपको अपने शिक्षा के और अन्य सारे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
  • यहां अंत में आपको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना है और अब आपको मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।

FAQs

पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?

देश के ऐसे युवा जो पढ़े लिखे हैं लेकिन बेरोजगार हैं वे सब पंजीकरण कर सकते हैं।

मुझे पीएम कौशल विकास योजना से क्या फायदा होगा?

तकनीकी क्षेत्र में मुफ्त प्रशिक्षण, प्रति महीने 8000 रूपए और प्रमाण पत्र मिलेगा।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवेदन देने की आयु कितनी है?

व्यक्ति की उम्र 15 साल से लेकर 45 साल तक हो।

Leave a Comment

Join Telegram