आज के समय में रोजगार पाने के लिए लगभग सभी नागरिक प्रयास कर रहे हैं ऐसे में ऐसे नागरिकों के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की है इस योजना के चलते नागरिक फ्री में प्रशिक्षण को प्राप्त कर सकते हैं और नौकरी को ढूंढ सकते हैं या फिर चाहे तो खुद की दुकान भी खोल सकते हैं और बिजनेस भी कर सकते हैं।
जो भी नागरिक इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे ऐसे सभी नागरिकों को इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षण तो मिलेगा ही साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा इसके अलावा विभिन्न अलग-अलग प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे। एक करोड़ से भी अधिक युवाओं ने इस योजना का लाभ ले लिया है ऐसे में जो नागरिक इस योजना के लाभ से वंचित रह चुके हैं वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
PM Kaushal Vikas Yojana Registration
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिक को कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं है और नागरिक स्वयं ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने से पहले नागरिक को पात्रता जरूर चेक करनी है साथ ही कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए यह जानकारी भी जाननी है।
वही पात्र होने पर ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है क्योंकि पात्र होने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा यदि अपात्र नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर देते हैं तो ऐसे में ऐसे किसी भी नागरिक सरकार इस योजना का लाभ प्रदान नहीं करेगी। इस योजना से जुड़कर युवा अपने कौशल में निखार ला सकते हैं और रोजगार प्राप्त करके आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। ऐसे में बेरोजगार युवा जरूर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
पीएम कौशल विकास योजना के फ़ायदे
पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले किसी भी नागरिक को किसी भी कोर्स के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होता है बिना किसी शुल्क के ही सरकार की तरफ से नागरिक को प्रशिक्षण मिलता है। बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों के आसपास तक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार ने प्रशिक्षण केंद्र खोले हुए हैं जिसके चलते आसानी से नजदीक में प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है।
ऐसी महिलाएं जो की आत्मनिर्भर बनना चाहती है वह महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेकर प्रशिक्षण को प्राप्त करके रोजगार के अवसर को ढूंढ सकती है तथा आत्मनिर्भर बन सकती है। इस योजना में अलग-अलग प्रकार के कोर्स को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसकी वजह से नागरिकों को यह छूट दी हुई है कि वह किसी भी प्रकार के कोर्स का चयन करके प्रशिक्षण को ले सकते हैं।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता मापदंड
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों क्षेत्र में रहने वाले युवा इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक की आयु 17 से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। कुछ कोर्स के लिए यह अधिकतम 59 वर्ष तक भी हो सकती है।
- पहचान और पते के प्रमाण के लिए नागरिक के पास आधार कार्ड मौजूद होना चाहिए।
- कुछ कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता भी देखी जाएगी तो उसी अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए जैसे 10वीं कक्षा पास या 12वीं कक्षा पास आदि।
- इससे पहले कौशल विकास योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
पीएम कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट
प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सेक्टर स्किल काउंसिल की तरफ से नागरिक को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा जो की सरकारी और अपने पर्सनल कामों के लिए दोनों के लिए उपयोग में लिया जा सकेगा यह सर्टिफिकेट सभी नागरिकों को मिलता है ऐसे में यदि आप आवेदन करते हैं तो आपको भी यह सर्टिफिकेट जरूर मिलेगा लेकिन ध्यान रहे इसके लिए प्रशिक्षण पूरा प्राप्त करना जरूरी है।
रोजगार को ढूंढते समय सर्टिफिकेट को आसानी से उपयोग में लिया जा सकेगा इससे नौकरी मिलने में आसानी रहेगी। पहले से अनेक ऐसे युवा मौजूद है जिन्होंने सर्टिफिकेट को उपयोग में लेकर नौकरी प्राप्त की है ऐसे में इस योजना के चलते मिलने वाला सर्टिफिकेट अन्य युवाओं के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
पीएम कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी जरूर जाने।
- फिर आधिकारिक वेबसाइट पर क्विक लिंक्स के ऑप्शन पर क्लिक करें तथा स्किल इंडिया के ऑप्शन का चयन करें।
- अब आवश्यक ऑप्शन का चयन करके वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद कोर्स का चयन करना है और अन्य जानकारियां भी दर्ज करनी है।
- इसके बाद सभी स्टेप पूरे करने हैं और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
FAQs
पीएम कौशल विकास योजना किसके लिए चलाई जा रही है?
यह योजना भारत सरकार के द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजना है जिसके चलते कोई भी युवा इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
पीएम कौशल विकास योजना का कोर्स कितने साल का होता है?
इस योजना में शामिल सभी प्रकार के कोर्स के लिए समय अलग-अलग है कुछ कोर्स जल्दी समाप्त हो जाते हैं तो कुछ लंबे समय तक चलते हैं।
सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए कौनसी योजना चलाई हुई है?
सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए चलाई जाने वाली योजना पीएम कौशल विकास योजना है।


