PM Internship Yojana 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना से हर महीने मिलेंगे 6000 रूपए

अगर आप एक शिक्षित युवा हैं और आप औद्योगिक क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पीएम इंटर्नशिप योजना से लाभ लेना चाहिए। आपको हम बता दें कि यह योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू की है।

इस तरह से योजना के तहत आम कंपनियों में नहीं बल्कि देश की प्रतिष्ठित और नामी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जा रहा है। तो इसके लिए युवाओं को अपना आवेदन जमा करना जरूरी है क्योंकि इसके बाद ही वे पीएम इंटर्नशिप योजना के लाभ लेने के लिए चुने जाएंगें।

अगर आपको पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण करना है तो इससे पहले आपको योजना की हर जानकारी पता होनी जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे योजना का उद्देश्य, पात्रता शर्तें, आवेदन देने की ऑनलाइन प्रक्रिया इत्यादि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी। ‌तो यदि आपको यह सारा विवरण जानना है तो इसके लिए आपको यह आर्टिकल काफी अधिक सहायता कर सकता है।

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025

पीएम इंटर्नशिप योजना को सरकार ने उन सब युवाओं के लिए आरंभ किया है जो औद्योगिक क्षेत्र में कार्य अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। आमतौर पर यह देखा जाता है कि युवा अपनी शिक्षा तो हासिल कर लेते हैं लेकिन इन्हें कहीं पर कैरियर की शुरुआत में काम करने का मौका नहीं मिलता है।

इसके कारण युवाओं को यह नहीं पता चलता कि कैसे वे देश की अच्छी कंपनियों में काम करने योग्य बन सकते हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना को ऐसे शिक्षित युवाओं के लिए ही आरंभ किया है जो देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

योजना के अंतर्गत युवाओं को जहां एक और काम करने का अनुभव प्राप्त होगा तो वहीं हर महीने 5000 रूपए का भत्ता भी प्राप्त होगा। इसके अलावा जब युवाओं की इंटर्नशिप पूरी हो जाएगी तो फिर इन्हें 6000 रूपए की राशि भी सरकार से मिलेगी। ‌

PM Internship Scheme 2025 Overview

मंत्रालय का नामMinistry Of Corporate Affairs
योजना का नामपीएम इंटर्नशिप योजना
योजना की शुरुआत2 दिसम्बर 2024
उद्देश्यसभी युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना
समय अवधि12 माह
योग्यता10वी 12वी पास
बीमा कवरेजपीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना
वेतन₹5000 – ₹6,000/- प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pminternship.mca.gov.in

पीएम इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य

पीएम इंटर्नशिप योजना को शुरू करने के पीछे हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के अवसर प्रदान करना है। इस प्रकार से युवाओं को सरकार इस योग्य बनाना चाहती है कि वे इस बात को अच्छे से समझ सकें कि कैसे बड़ी-बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया जाता है। तो युवाओं को इससे यह लाभ होता है कि वे नौकरी के लिए इधर-उधर धक्के खाए बिना इंटर्नशिप कर सकते हैं।

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता

अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई पीएम इंटर्नशिप योजना से फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना जरूरी है:-

  • पीएम इंटर्नशिप योजना का फायदा केवल भारत के रहने वाले निवासी ही ले सकते हैं।
  • युवा के परिवार की वार्षिक आमदनी 800000 रूपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक युवा ने 10वीं 12वीं या फिर आईटीआई डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य ना तो सरकारी पद पर काम करता हो और ना ही आयकर देता हो।

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए जिन युवाओं को अपना पंजीकरण पूरा करना है इन्हें निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा :-

  • सबसे प्रारंभ में पीएम इंटर्नशिप योजना के होम पेज पर आपको चले जाना है।
  • इस पेज पर अब आपको पंजीकरण से संबंधित लिंक दिखाई देगा आपको इसे दबा देना है
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पृष्ठ खुलेगा और अब आपको पंजीकरण हेतु पूछी गई जानकारी को भरना है।
  • यहां पर अब आपको अपना सही प्रकार से प्रोफाइल बना लेना है और फिर यहां पर आपको पांच इंटर्नशिप को चुन लेना है।
  • इसके बाद आपको पीएम इंटर्नशिप योजना से जुड़े हुए सारे दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अब आपकी जो भी योग्यता होगी इसके मुताबिक आपको सरकार की तरफ से इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।

FAQs

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन देने के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन देने हेतु शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा होना आवश्यक है।

युवाओं को सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण क्यों देना चाहती है?

सरकार युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में इसलिए इंटर्नशिप के मौके इसलिए देना चाहती है ताकि वे समझ सकें कि किस तरह से कंपनियों में काम किया जाता है।

मैं पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कहां पर जमा करूं?

आप पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अपना आवेदन संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram