पीएम इंटर्नशिप योजना के जरिए युवाओं को एक साल की इंटर्नशिप करने का अवसर मिल रहा है और यह इंटर्नशिप 500 कंपनियों और बड़े सेक्टर में करवाई जा रही है ऐसे में जो भी युवा इंटर्नशिप को करना चाहते है वह इस योजना के लिए निर्धारित पात्रता मापदंड को जानकर पात्रता चेक करके आवेदन कर सकते हैं और ऐसा करने पर इंटर्नशिप तो होगी ही साथ ही विभिन्न लाभ भी देखने को मिलेंगे।
लाखों युवा पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करते हैं और इंटर्नशिप के प्रोग्राम में शामिल होते हैं जानकारी नहीं होने की वजह से जो युवा पहले कभी भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं अब आज की संपूर्ण जानकारी को जान लेने के बाद में ऐसे सभी युवा भी इस योजना के लिए आवेदन करके पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
PM Internship Yojana 2025
पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत सरकार के द्वारा 3 अक्टूबर 2024 को की गई थी। यानी कि अभी इस योजना को शुरू किए ज्यादा समय नहीं हुआ है ऐसे में वर्तमान समय में इस योजना का लाभ प्राप्त करने का एक बढ़िया मौका है सरकार ने इस योजना को लेकर एक बड़ा बजट भी बनाया हुआ है और लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है कि आने वाले 5 सालों के अंतर्गत सरकार 1 करोड़ युवाओं को इस योजना के तहत इंटर्नशिप करवाएगी।
वही इस योजना का लाभ सभी युवाओं तक आसानी से पहुंच सके इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल तथा मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च किया हुआ है जिसके चलते आसानी से कोई भी युवा स्वयं ही पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। लेकिन जो भी युवा इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें समय के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा।
पीएम इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य
सरकार इस योजना के जरिए युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के योग्य बनना चाहती है और इसीलिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है क्योंकि अक्सर देखने को मिलता है कि युवाओं के पास केवल डिग्री रहती है और कोई भी प्रैक्टिकल स्किल नहीं होती है और इसकी वजह से वह बेरोजगार रह जाते है लेकिन अब इस योजना के चलते युवाओं का कौशल निखार होगा जिससे युवा नौकरियां या स्वयं का कोई बिजनेस कर सकेंगे।
पीएम इंटर्नशिप योजना के लाभ
- शुरुआती समय में युवाओं को ₹6,000 की राशि मिलेगी।
- इंटर्नशिप करने पर हर महीने स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा जो की ₹5,000 का रहेगा।
- इंटर्नशिप पूरी हो जाने के बाद में सर्टिफिकेट मिलेगा जिसका उपयोग ज़रूरत के अनुसार कहीं पर भी किया जा सकेगा।
- इस योजना के जरिए युवा बैंकिंग कृषि निर्माण स्वास्थ्य आईटी सॉफ्टवेयर ऑटोमोबाइल शिक्षा रिटेल जैसे और भी कहीं क्षेत्र में से किसी भी क्षेत्र में इंटर्नशिप कर सकते हैं।
- इंटर्नशिप 12 महीनो तक की मिलती है।
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता मापदंड
- इस योजना के चलते इंटर्नशिप करने के लिए युवाओं की आयु 21 वर्ष 24 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- परिवार के एक भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- लड़के और लड़कियां दोनों ही इस योजना के लिए पात्र है।
- युवाओं के पास आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, जैसे दस्तावेज भी जरूर होने चाहिए।
- अच्छा रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन के तरीके में आवेदन को लेकर वर्तमान समय में इस योजना को लेकर केवल ऑनलाइन वाला तरीका रखा गया है जिसके चलते नागरिकों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए या तो नागरिक स्वयं स्मार्टफोन के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं या फिर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर वहां से आवेदन करवा सकते हैं। :-
- पीएम इंटर्नशिप योजना के आवेदन हेतु आधिकारिक पोर्टल को सर्च करें।
- अब आधिकारिक पोर्टल को खोलकर बॉक्स में दिखने वाले यूथ रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें और ऑप्शन पर टिक मार्क करके सबमिट करें।
- फिर मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करें।
- सभी को एक के बाद एक स्टेप खुलता हुआ देखने को मिलेगा तो सभी स्टेप्स को पूरे करें।
- आवेदन फॉर्म में आवेदन करने वाले युवा की महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी तो जानकारी दर्ज करें।
- अब फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है और सबमिट कर देना है।

