PM Awas Yojana New Gramin Survey Shuru: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म शुरू

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को देश के उन सभी नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है जो गांव में रहते हैं। बताते चलें कि गांव के नागरिकों की वित्तीय स्थिति मजबूत नहीं होती जिसकी वजह से वे टूटे-फ़ूटे या कच्चे घरों में रहते हैं।

तो इन सब लोगों की आवासीय समस्या को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब सभी ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों का सर्वे किया जा रहा है। दरअसल इस सर्वे के जरिए से यह चेक किया जाएगा कि किन लोगों को पक्के आवास के लिए मदद की जानी चाहिए।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में हिस्सा लेकर सुरक्षित और पक्का घर प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से हम आज के इस आर्टिकल में आपको यह जानकारी देंगे कि इसके लिए आपको योजना के तहत सर्वेक्षण को कैसे पूरा करना होगा। तो चलिए आपको हम पूरी जानकारी देते हैं ताकि आप बिना किसी कठिनाई के सर्वे को पूरा कर पाएं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे

हमारे देश की केंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पक्के घर के लिए मदद की जा रही है। लेकिन यह सहायता केवल उन लोगों को ही मिलेगी जो पक्के आवास के लिए वास्तविक हकदार हैं। तो ऐसे लोगों की पहचान करने के उद्देश्य से ही पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। ‌

इस तरह से हम आपको बता दें कि जिन लोगों को सर्वेक्षण के जरिए से योजना का पात्र बनाया जाएगा इन सबको पक्का घर बनाने के लिए सरकार से मदद प्राप्त होगी। ‌यहां पर आपको हम यह भी बताते चलें कि जो ग्रामीण नागरिक समतल मैदान में रहते हैं इन्हें 120000 रुपए और पहाड़ी या फिर दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को 130000 रुपए मिलेंगे।

तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता के साथ-साथ शौचालय बनवाने के लिए भी सरकार से धनराशि मिलेगी। साथ में स्वच्छ जल का कनेक्शन और पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मुफ्त में मिलेगा।

PM Awas Yojana Gramin Survey Overview

मंत्रालय का नामग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना का नामपीएम आवास योजना
लेख का प्रकारग्रामीण सर्वे
पात्रताभारतीय ग्रामीण नागरिक
प्रथम क़िस्त₹40,000/-
सहायता राशि₹1,30,000/-
सर्वेक्षण प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.dord.gov.in

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए केवल वही लोग हकदार माने जाएंगे जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगे-

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे हेतु वे परिवार आवेदन दे सकते हैं जो भारत के किसी गांव में रहते हैं।
  • व्यक्ति के पास अपना खुद का पक्का मकान नहीं होना चाहिए और मौजूदा मकान टूटी-फूटी स्थिति में हो।
  • जिन ग्रामीण नागरिकों के घर कच्चे हैं वे भी योजना के तहत पात्र मानें गए हैं।
  • गरीब बुजुर्ग व्यक्ति और दिव्यांगजन भी इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र माने गए हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आरक्षित वर्गों के नागरिक और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को प्राथमिक तौर पर लाभ प्राप्त होगा।
  • जो महिलाएं विधवा हैं इन्हें भी इस योजना का पात्र बनाया गया है। ‌

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप गांव में रहते हैं और आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी वे हमने नीचे बताएं हैं-

  • आधार कार्ड
  • भूमि के सारे दस्तावेज
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक के घर की फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करे?

यदि आप एक ग्रामीण नागरिक हैं और आप पक्के घर के लिए मदद प्राप्त करने हेतु योग्यता रखते हैं तो आप अपना आवेदन कुछ इस तरह से जमा कर सकते हैं-

  • सबसे शुरुआत में आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आवाज प्लस एप्लीकेशन को और आधार फेस आरडी ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
  • दोनों ऐप्स को डाउनलोड करके फिर आपको आवाज प्लस ऐप को खोल लेना है।
  • आगे आपको सेल्फ सर्वे वाले बटन को ढूंढ कर इसे दबा देना है।
  • इतना करके फिर आपको ऑथेंटिकेट वाले बटन को दबाने के बाद प्रोसीड वाले बटन को भी दबाना है।
  • अब अगले चरण में आपके मोबाइल में आधार फेस आरडी ऐप खुलेगी जिसमें आपको अपना चेहरा दिखाना है।
  • इस प्रकार से आपको अपने चेहरे के जरिए से सत्यापन की प्रक्रिया को सही तरह से पूरा कर लेना है।
  • फिर पिन सेट करके आपको पीएम आवास योजना सर्वे फॉर्म को पूरा भरना है।
  • आगे आपको सारे अहम दस्तावेज अपलोड करके अपना आवेदन फार्म जमा करने के लिए सबमिट बटन को क्लिक करना है।

FAQs

पीएम आवास ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन पत्र कैसे भर सकते हैं?

ग्रामीण निवासी आवास प्लस ऐप और आधार फेस आरडी ऐप को डाउनलोड करके आवेदन दे सकते हैं।

क्या इस सर्वे में देश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं?

जी नहीं केवल गांव में रहने वाले व्यक्ति ही इस सर्वे का हिस्सा बन सकते हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से कितनी वित्तीय मदद मिलती है?

गांव के लोगों को ₹1,20,000 से ₹1,30,000 तक की वित्तीय मदद मिलती है।

4 thoughts on “PM Awas Yojana New Gramin Survey Shuru: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म शुरू”

Leave a Comment

Join Telegram