PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के आवेदन शुरू

पीएम आवास योजना ग्रामीण हमारे देश के गरीब परिवारों के लिए एक काफी कल्याणकारी योजना मानी जाती है। इस योजना को हमारी सरकार ने इसलिए शुरू किया है ताकि देश के निर्धन नागरिकों को पक्के घर के लिए मदद की जाए।

इस तरह से पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे प्रक्रिया को सरकार ने दोबारा से आरंभ किया है। दरअसल सरकार चाहती है कि उन सभी परिवारों को पहचाना जाए जो इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए वास्तविक रूप से हकदार हैं। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि जिन परिवारों ने अब तक सर्वेक्षण में भाग नहीं लिया है वे अब इसका हिस्सा बन सकते हैं।

अगर आप भी देश के एक गरीब नागरिक हैं और आप अपना खुद का पक्का घर बनाना चाहते हैं तो आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में भाग जरूर लेना चाहिए। यदि आप नहीं जानते कि कैसे सर्वेक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है तो इसके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे

केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को शुरू किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस सर्वे को शुरू करने की सबसे विशेष बात यह है कि सरकार चाहती है कि योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को ही फायदा मिले।

इस तरह से हम आपको यह भी बताते चलें कि सरकार के द्वारा यह प्रयास भी किया जा रहा है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत भ्रष्टाचार को काम किया जाए। तो ऐसे में लाभार्थी नागरिकों को घर बनाने के लिए सरकार से सीधे तौर पर वित्तीय सहायता मिलती है।

इस प्रकार से ग्रामीण नागरिक अपने घर का निर्माण आसानी के साथ चरणबद्ध तरीके से करवा सकते हैं। दरअसल इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को जो आर्थिक सहायता मिलेगी इसका फायदा एक साथ नहीं बल्कि विभिन्न चरणों में प्रदान किया जाएगा। इसलिए अब क्योंकि पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण शुरू है तो आप इसमें पक्के आवास की सहायता के लिए भाग ले सकते हैं।

PM Awas Yojana Gramin Survey Overview

मंत्रालय का नामग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD)
लेख का नामपीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे
सर्वे प्रारंभ तिथि1 जनवरी 2025
संचालककेंद्र सरकार
लाभार्थीराशन कार्ड धारक
लाभ₹1,30,000/-
उद्देश्यपक्के घर के लिए वित्तीय सहायता
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rural.gov.in

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वें का उद्देश्य

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे के माध्यम से सरकार का उद्देश्य गांव में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास बनाने के लिए मदद करना है। इस तरह से हम आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के निवासी जो कच्चे घरों में रहते हैं या फिर जिनके घर काफी खस्ता हालत में है तो इन्हें सरकार के द्वारा 1,20,000 रुपए से लेकर 1,30,000 रुपए तक की वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाती है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता शर्तें

प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण सर्वे में जो भी देश के नागरिक हिस्सा लेना चाहते हैं तो इन्हें इसके लिए कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-

  • सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए जरूरी है कि परिवार के पास अपना खुद का पक्का घर ना हो या फिर मकान की हालत बहुत जर्जर होनी चाहिए।
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए अनिवार्य है कि परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हो।
  • ऐसे नागरिक जो बीपीएल श्रेणी से संबंध रखते हैं या फिर अल्पसंख्यक हैं या अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं वे सब भी पात्र माने गए हैं।
  • घर का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो और ना ही परिवार की वित्तीय स्थिति बेहतर हो।
  • योजना के तहत वे सब पात्र माने गए हैं जो दिव्यांग व बूढ़े व्यक्ति हैं और विधवा महिलाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलेगा।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण के लिए आप सभी गांव में रहने वाले निवासियों को जिन दस्तावेजों को जमा करना होगा इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से है-

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • घर की फोटो
  • रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करे?

प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण सर्वेक्षण के लिए आपको जो ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी है इसके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है-

  • सबसे आरंभ में सर्वेक्षण का फॉर्म भरने के लिए आपको पीएम आवास प्लस एप्लीकेशन और साथ में फेस आरडी को भी डाउनलोड करना है।
  • अब आपको पीएम आवास प्लस ऐप को खोलना है और अपनी भाषा का चयन कर लेना है।
  • अपनी भाषा को चुन लेने के बाद फिर आपको ऑथेंटिकेट वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है और फिर फेस ऑथेंटिकेट का बटन दबाना है।
  • आगे फिर आपको प्रोसीड वाला बटन क्लिक करना है और इसके बाद अब आधार फेस आरडी ऐप्प खुल जाएगी।
  • अब आपको अपना चेहरा दिखाना है और सत्यापन को पूरा करना है।
  • इसके बाद आपको पीएम आवास योजना का आवेदन फार्म पूरा भर लेना है।
  • आगे सारे दस्तावेज आपको आवास प्लस एप्लीकेशन में सही प्रकार से अपलोड करने हैं।
  • अब यहां आपको प्रोसीड का बटन क्लिक करके आवेदन जमा कर देना है।

FAQs

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में कौन भाग ले सकता है?

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से निर्बल परिवारों के नागरिक भाग ले सकते हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के तहत आवश्यक दस्तावेज?

राशन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, घर की तस्वीर आदि।

महिलाएं भी पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में भाग ले सकती हैं?

जी हां पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वेक्षण में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं

Leave a Comment

Join Telegram