हमारा देश काफी बड़ा है और इसलिए गांवों में रहने वाले नागरिकों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के पास आज भी अपना खुद का पक्का घर नहीं है। ऐसे में इन लोगों के लिए सर्दी, गर्मी व बारिश से बचना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
इसके अलावा पक्का आवास हर व्यक्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है विशेष तौर से महिलाओं और बच्चों की। तो ऐसे में सरकार ने गांवों में रहने वाले लोगों की इस जरूरत को देखते हुए पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को शुरू किया है। इसके माध्यम से सरकार चाहती है कि जितने भी गरीब और जरूरतमंद परिवार गांव में रहते हैं इन सबकी पहचान की जाए।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे से संबंधित सारी जानकारी देने वाले हैं। इस प्रकार से हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस सर्वेक्षण में भाग लेकर पक्के घर के लिए सरकार से मदद प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी प्रक्रिया जिससे कि आप सरलता पूर्वक सर्वे पूरा कर सकें।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे
सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत सर्वेक्षण की प्रक्रिया को आरंभ किया गया है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत के अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के द्वारा मिलकर काम किया जा रहा है।
इस प्रकार से सर्वे टीमों का गठन देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किया गया है जिनका काम हर परिवार की वित्तीय स्थिति को और मकान की दशा को चेक करना होता है। इस प्रकार से सर्वेक्षण के माध्यम से उन सब लोगों को पहचाना जाता है जो पक्के घर की सहायता पाने के हकदार हैं।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि योजना के माध्यम से ग्रामीण निवासियों को 1,20,000 रुपए से 1,30,000 रुपए तक की मदद पक्के घर को बनाने के लिए सरकार से मिलती है। इसके साथ ही शौचालय निर्माण हेतु सहायता राशि और गैस कनेक्शन एवं स्वच्छ जल कनेक्शन भी प्रदान किया जाता है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Survey Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| सर्वे की शुरुआत | 1 जनवरी 2025 |
| उद्देश्य | पक्के मकान के लिए सहायता |
| वित्तीय सहायता | 1,30,000/- रुपए |
| पात्रता | सभी गरीब नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Result |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rural.gov.in |
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता मानदंड
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण के अंतर्गत केवल वही लोग पात्र माने गए हैं जो निम्नलिखित योग्यता को पूरा करते हैं-
- आवेदन जमा करने वाला परिवार गांव में रहता हो और इसके पास अपना खुद का पक्का घर ना हो।
- व्यक्ति का परिवार ऐसे घर में रहता हो जो काफी टूटी-फूटी हालत में हो और कच्चा हो।
- ऐसे परिवार जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं या जिनके पास बीपीएल कार्ड है वे सब पात्र माने गए हैं।
- गांव के ऐसे परिवार जो अल्पसंख्यक समुदाय, एससी और एसटी श्रेणी के तहत आते हैं इन्हें भी प्राथमिक आधार पर लाभ दिया जाता है।
- ग्रामीण परिवार के पास घर बनाने के लिए अपनी खुद की जमीन होनी चाहिए।
- जो महिलाएं विधवा हो चुकी है वे भी इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र मानी गई हैं।
- गांव में रहने वाले असहाय वृद्ध व्यक्तियों और दिव्यांगजनों को भी योजना के तहत प्राथमिकता के तौर पर फायदा दिया जाता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वेक्षण में भाग लेना है तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज जरूर होने चाहिएं-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड बैंक
- पासबुक विवरण
- जमीन के दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मौजूदा मकान की तस्वीर
- मोबाइल नंबर इत्यादि
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करे?
यदि आप गांव में रहते हैं और आप इस योजना के तहत सर्वे में भाग लेने हेतु पात्रता रखते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से सर्वेक्षण को पूरा करना चाहिए-
- सर्वप्रथम आपको आवास प्लस और आधार फेस आरडी एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना है।
- यहां पर अब आपको आवास प्लस ऐप को खोलना है और भाषा का चयन करके सेल्फ सर्वे वाले बटन को क्लिक करना है।
- आगे आपको अब ऑथेंटिकेट वाला बटन दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- यहां पर आपको प्रोसीड वाले बटन को भी क्लिक कर देना है और इतना करते ही आधार फेस आरडी एप्लीकेशन आपके मोबाइल में खुल जाएगी।
- आगे आपको अपना चेहरा सही प्रकार से दिखाना है और सत्यापन पूर्ण करना है।
- सत्यापन कर लेने के बाद फिर आपको पिन सेट करके आवेदन पत्र पूरा भर लेना है।
- अगले चरण के तहत आपको सभी महत्वपूर्ण कागजात अपलोड करने हैं और सबमिट वाले बटन को दबाना है।
FAQs
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में कौन भाग ले सकता है?
गांव में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक भाग ले सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का फायदा?
आपको सर्वेक्षण के बाद पक्के घर के लिए सरकारी सहायता प्राप्त होगी।
मुझे पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की प्रक्रिया को कैसे पूरा करना चाहिए?
आप योजना की वेबसाइट के माध्यम से या फिर आवास प्लस एप्लीकेशन से सर्वेक्षण पूरा कर सकते हैं।


