PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना के नए ग्रामीण सर्वे शुरू

अगर आप भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिक हैं तो ऐसे में आपको यदि पक्के घर के लिए सहायता चाहिए तो आप सरकार से मदद लें सकते हैं। ‌दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे शुरू किया गया है।

तो इस सर्वेक्षण में गांव में रहने वाले वे सब नागरिक भाग ले सकते हैं जिनका घर टूटा-फूटा है या कच्चा है। इसके अलावा जिन लोगों के पास रहने के लिए कोई घर नहीं है यानी जो झोंपड़ी में रहते हैं वे भी अपना आवेदन दे सकते हैं। इस प्रकार से सर्वेक्षण में भाग लेने वाले ग्रामीण नागरिकों की आवास से जुड़ी हुई समस्या का समाधान किया जाएगा।

इसलिए अगर आपने अभी तक पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में भाग नहीं लिया है तो अब आपको बिल्कुल भी समय खराब नहीं करना चाहिए। यदि आपको नहीं पता कि कैसे सर्वेक्षण का आप हिस्सा बन सकते हैं तो इसके लिए हमारा यह लेख आपकी काफी मदद कर सकता है। तो चलिए आपको चरण दर चरण सारा तरीका बताते हैं ताकि आप आसानी के साथ सर्वे में भाग ले पाएं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे

गांव में रहने वाले नागरिकों लिए के लिए सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का संचालन किया जा रहा है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत सरकार से उन सब लोगों को वित्तीय मदद प्राप्त होती है जो बेघर हैं या फिर कच्चे घरों में रहते हैं।

तो ऐसे में हम आपको बता दें कि अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण में शामिल होते हैं तो आपको सरकार से वित्तीय मदद प्राप्त होगी। ‌ दरअसल सरकार द्वारा इस सर्वेक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि गांव के कौन से परिवारों के पास रहने के लिए पक्का आवास नहीं है।

इसलिए अगर आपको लाभार्थी बनाया जाएगा तो तब आपको 120000 रुपए से 130000 रुपए तक की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्राप्त होगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसके अलावा एक पक्के आवास की जितनी भी बुनियादी आवश्यकताएं होती हैं जैसे कि शौचालय, साफ पानी का कनेक्शन, गैस कनेक्शन इत्यादि भी निशुल्क मिलेगा।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Survey 2025 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास मंत्रालय
लेख का नामपीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे
शुरुआत30 अप्रैल 2025
पात्रतासभी ग्रामीण निवासी
उद्देश्यपक्के मकान के लिए सहायता
सहायता राशि₹1,30,000/-
सर्वे प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmaymis.gov.in

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य

केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य यही बनाया गया है कि जिन ग्रामीण निवासियों के पास रहने के लिए पक्का आवास नहीं है इनको मदद की जाए। तो इस वजह से सरकार द्वारा समय-समय पर ग्रामीण सर्वेक्षण करवाया जाता है ताकि पात्रता रखने वाले गरीब गांव के नागरिकों की आसानी से पहचान की जा सके।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता

अगर आप भारत के किसी गांव में रहते हैं और आप इस योजना के तहत सर्वेक्षण में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • सर्वे में भाग लेने के लिए आवश्यक है कि परिवार भारत के किसी ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो।
  • आवेदक के पास अपना स्वयं का स्थाई घर ना हो और मौजूदा घर टूटी फूटी हालत में हो।
  • ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिक और दिव्यांगजन इस योजना का प्राथमिकता के आधार पर लाभ ले सकते हैं।
  • ऐसी महिलाएं जो विधवा हो चुकी हैं इन्हें भी पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे हेतु पात्र माना गया है।
  • ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आरक्षित श्रेणी के नागरिक और अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को भी लाभ दिया जा रहा है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप देश के किसी गांव के निवासी हैं तो ऐसे में आपको योजना के सर्वेक्षण हेतु जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी वे कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • भूमि के दस्तावेज
  • आवेदक की जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कच्चे घर की फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण में भाग लेने के इच्छुक हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके से अपना सर्वे पूरा करना चाहिए:-

  • सर्वप्रथम आपको आवास प्लस ऐप और आधार फेस आरडी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपको आवास प्लस एप्लीकेशन को खोलना है और सेल्फ सर्वे वाले बटन को क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आगे ऑथेंटिकेट वाला बटन आएगा जिसे आपको दबाकर प्रोसीड वाला बटन क्लिक करना है।
  • यहां पर अब आगे आपके मोबाइल में आधार फेस आरडी ऐप स्वयं खुल जाएगी।
  • आपको अब इसमें अपना चेहरा सही तरह से दिखाना है और सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इसके बाद आपको पिन सेट कर लेना है और फिर पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म को भरना है।
  • अब जो भी अहम दस्तावेज आपको अपलोड करने के लिए कहे गए हैं इन सबको अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट करने वाले बटन को दबाना है जिसके बाद सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो जाएगा।

FAQs

मैं पीएम आवास योजना के सर्वेक्षण का हिस्सा कैसे बन सकता हूं?

संबंधित वेबसाइट से या फिर आवास प्लस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके सर्वेक्षण पूरा कर सकते हैं।

सर्वेक्षण में महिलाएं और बुजुर्ग भी भाग ले सकते हैं?

जी हां महिलाओं और बुजुर्गों को इस योजना का विशेष तौर से लाभ दिया जा रहा है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे क्यों करवाया जा रहा है?

ताकि सरकार उन सब लोगों को पहचान सके जो बेघर हैं या फिर टूटे-फूटे घरों में रहने के लिए विवश है।

Leave a Comment

Join Telegram