प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) विकसित भारत का एक अभिन्न अंग है क्योंकि इस योजना ने ग्रामीण स्तर पर गरीब नागरिकों के जीवन स्तर में काफी सुधार लाया है जिससे अब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का जीवन सुधर गया है। यह योजना ग्रामीण स्तर पर लोगों को उनका अपना पक्का मकान मुहैया करवाती है जिससे उन्हें सुरक्षित स्थाई आवास प्राप्त होता है।
सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं उनको यह बताने के लिए कि उनको आवासीय सुविधा मिलेगी या नहीं ,इसलिए सरकार द्वारा इसकी ग्रामीण लिस्ट को जारी किया जाता है तो आपको भी जानकारी होनी चाहिए कि ग्रामीण लिस्ट जारी हुई है या नहीं और आपको बता दें ग्रामीण लिस्ट को सरकार द्वारा उसे समय पहले ही जारी किया गया है।
यह पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट लाभार्थी सूची है जिसका हिस्सा बन जाने के बाद व्यक्ति यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनको जल्द ही योजना की प्रथम किस्त प्राप्त होने वाली है और फिर बहुत जल्द उनका पक्का मकान बनवाने का कार्य का प्रथम चरण शुरू होने वाला है इसलिए योजना के आवेदको को ग्रामीण लिस्ट को एक बार जरुर चेक कर लेना चाहिए।
PM Awas Yojana Gramin List
ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार से आते हैं और उनके द्वारा पीएम आवास योजना का आवेदन किया गया है तो अब उनको योजना से जुड़ी हुई ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम देख लेना है। पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में जुड़ने वाले नाम को पात्रता की स्थिति में रखा जाता है और उनका 120000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है और यह वित्तीय सहायता तभी मिलेगी जब आपका नाम ग्रामीण लिस्ट में दर्ज होगा।
जिन लोगों का नाम सरकार के द्वारा ग्रामीण लिस्ट में शामिल कर लिया गया है अब उनके लिए डीबीटी के माध्यम से सरकार द्वारा बैंक खातों में विभिन्न किस्तों के माध्यम से 120000 की सहायता राशि भेजी जाएगी। जो व्यक्ति जानना चाहते हैं कि उनको सहायता राशि मिलेगी या नहीं तो उनके लिए ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम खोजना होगा जिसकी प्रक्रिया बेहद आसान है जो इस लेख में भी बताई गई है आप उस पर भी नजर कर सकते हैं।
ग्रामीण लिस्ट में इन्हें किया गया शामिल
ग्रामीण लिस्ट में ऐसे व्यक्तियों को ही शामिल किया जाता है जो मूल रूप से ग्रामीण इलाकों के स्थाई निवासी हैं और जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी से है साथ ही इस लाभार्थी सूची में शामिल लोगों की आयु भी 18 वर्ष या इससे अधिक है और उनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपए से कम पाई गई है। इसके अलावा किसी भी सरकारी कर्मचारी या टैक्स भरने वाले लोगों को लाभार्थी सूची में नहीं जोड़ा गया है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभ
- इस योजना की ग्रामीण लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया गया है जिससे इसे घर बैठे से चेक किया जा सकता है।
- ग्रामीण लिस्ट को चेक करने से आवासीय सुविधा मिलेगी या नहीं यह पता लग जाता है।
- इस लिस्ट में शामिल होने वाले लोगों को 1,20,000 रुपए की सहायता राशि मिलेगी।
- ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के आवेदक मुखिया को लिस्ट में शामिल किया जाता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को कैसे चैक करे?
जिन व्यक्तियों के लिए ग्रामीण लिस्ट को देखना है उनको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे
- पीएम आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
- वेबसाइट पर आपको आवास सॉफ्ट विकल्प में रिपोर्ट का बटन मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप बेनिफिशियरी डिटेल पर क्लिक कर दें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपने राज्य को सेलेक्ट करें।
- अब आप अपने जिला, तहसील, ग्राम एवं वर्ष को सेलेक्ट करें।
- आप आपके सामने आपके क्षेत्र की ग्रामीण लिस्ट खुलकर आएगी।
- इसके बाद में आपको अपना नाम ग्रामीण लिस्ट में खोजना होगा।

