सरकारी निर्देशानुसार पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए स्वयं के मकान नहीं है उन सभी को दो कमरों के पक्के मकान का निर्माण करवाना हेतु लाखों रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है।
पीएम आवास योजना की कार्य विधि के अनुसार अब तक देश के लगभग प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों मे आवास का लाभ पहुंचाया गया है और अधिक से अधिक परिवार लाभार्थी हो चुके हैं। बताते चले कि इस वर्ष पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षणों में आवास योजना से वंचित पाए गए परिवारों के लिए लाभ देने हेतु इस समय कार्य किए जा रहे हैं।
पीएम आवास योजना के सर्वेक्षण के तहत लाखों की संख्या में से परिवार बाकी है जिनके लिए अभी तक किसी भी त्रुटि या कार्यवाही के चलते आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सरकार के द्वारा इन ग्रामीण परिवारों से वादा किया गया है कि उन्हें जल्द से जल्द आवास का प्रबंध किया जाएगा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट
पीएम आवास योजना के संदर्भ में ग्रामीण परिवारों से किए गए वादे के अनुसार आवेदन भी स्वीकृत किए गए हैं। ऐसे परिवार जिन्होंने आवास योजना में अपना आवेदन किया है उन सभी के लिए लाभ देने हेतु आगे की कार्रवाई के तौर पर पीएम आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट भी संशोधित की जा रही है।
सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना की ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट के संशोधन के साथ ही आवेदको से स्पष्ट रूप से यह आग्रह किया गया है कि वे सभी इन बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर ले ताकि उन्हें पता चल सके कि वे आवास के लिए चयनित है या नहीं।
PM Awas Yojana Beneficiary List Overview
| विभाग का नाम | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| लेख का प्रकार | बेनिफिशियरी लिस्ट |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| सहायता राशि | ₹1,20,000/- |
| लाभार्थी | मजदूर, ग्रामीण परिवार |
| उद्देश्य | पक्के मकान के लिए सहयता |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.dord.gov.in |
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए निम्न पात्रताएं निर्धारित की गई है जिनके आधार पर ही बेनिफिशियरी लिस्ट संशोधित होती है-
- योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो।
- आवास के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से ऊपर की मांगी गई है।
- व्यक्ति के पास स्वयं के नाम पर गरीबी रेखा या इससे नीचे का राशन कार्ड होना चाहिए।
- उसके नाम पर ना तो कोई आधिकारिक संपत्ति हो और ना ही पहले से पक्का मकान होना चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या फिर अन्य किसी कार्य के जरिए परमानेंट रोजगार प्राप्त न करता हो।
पीएम आवास योजना लिस्ट ऑनलाइन/ ऑफलाइन
आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक व्यक्तियों के लिए सुविधा देते हुए आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से जारी करवाया जाता है ताकि कोई भी आवेदक व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार किसी भी माध्यम से लिस्ट में अपने नाम की स्थिति देख सके।
बता दें कि आवास योजना की ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट ऑफलाइन पंचायत या फिर सचिव कार्यालय में आसानी से देखने को मिल जाएगी इसके अलावा ऑनलाइन लिस्ट को केवल आवास योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ही अपलोड किया जाता है जो की ग्राम पंचायतवार अलग-अलग होती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लाभ डिटेल
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए दिए जाने वाले लाभ संबंधी जानकारी निम्न प्रकार से है-
- पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए 1 लाख ₹20000 तक की राशि मकान बनवाने के लिए दी जाती है।
- साथ ही में ग्रामीण परिवारों के लिए ₹30000 अलग से मजदूरी के दिए जाते हैं।
- ग्रामीण परिवारों के लिए आवास योजना के तहत दो कमरों का पक्का मकान निर्माण करवाना अनिवार्य होता है।
- ग्रामीणों के लिए आवास का यह पैसा चार किस्तों में जारी किया जाता है।
- वित्तीय राशि की पहली किस्त ₹25000 की तथा दो किस्तें ₹40000 की और अंतिम किस्त ₹15000 तक की होती है तथा मजदूरी का पैसा अलग से मस्टर के रूप में दिया जाता है।
लिस्ट में नाम है तो इतने दिनों में मिलेगा लाभ
ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐसे व्यक्ति जो आवास योजना में अपना आवेदन करते हैं तथा आवेदन की वेरिफिकेशन के तौर पर उनके नाम बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से चयनित किए जाते हैं तो ऐसे में सरकारी प्रावधान के अनुसार इन व्यक्तियों के लिए अधिकतम एक महीने के भीतर ही आवास निर्माण हेतु पहली किस्त का हस्तांतरण कर दिया जाता है।
आवास योजना की ₹25000 तक की पहली किस्त जारी हो जाने के बाद ग्रामीण परिवारों के लिए मकान की शुरुआती कार्य को पूरा करवाना होता है इसके बाद ही उनके खातों में अगली के साथ जारी हो पाती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को कैसे चेक करे?
पीएम आवास योजना की ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने का सबसे सरल तरीका निम्न प्रकार से जिसके अंतर्गत घर बैठे भी लिस्ट चेक की जा सकती है।-
- सबसे पहले आवास योजना के आधिकारिक पोर्टल को ऑनलाइन ओपन कर ले।
- आधिकारिक पोर्टल पर होम पेज में पहुंचना होगा और मैं न्यू में उपलब्ध करवाए गए awassoft के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करें और अगली ऑनलाइन विंडो पर पहुंच जाए।
- यहां पर स्क्रोल करते हुए नीचे जाते हैं तो H बेनिफिशियरी सेक्शन वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
- अब अगली विंडो खुलेगी जहां से रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा।
- इस रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही नई विंडो ओपन हो जाएगी जहां पर मांगी जाने वाली पूरी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप सेलेक्ट करना होगा।
- जानकारी पूरी हो जाने के पश्चात कैप्चा कोड भी भरना पड़ सकता है।
- अंत में सबमिट कर देते हैं तो पीएम आवास योजना की ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।
FAQs
पीएम आवास योजना कब से शुरू की गई है?
देश में पीएम आवास योजना 2015 से अपना कार्य कर रही है।
पीएम आवास योजना का लक्ष्य कब तक का है?
पीएम आवास योजना का लक्ष्य 2027 तक रखा गया है।
पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम नहीं आ रहा तो क्या करें?
लिस्ट में नाम नहीं आ रहा तो अपने फार्म की स्थिति चेक करें इसके अलावा दोबारा आवेदन भी कर सकते हैं।
