Patwari Vacancy 2025: पटवारी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

पटवारी भर्ती के लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी डीडीए की तरफ से आवेदन मांगे गए हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं इन सबके लिए यह एक काफी अच्छा मौका है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इस भर्ती के तहत 79 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 6 अक्टूबर से डीडीए की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। इस तरह से सभी उम्मीदवार अपना आवेदन 5 नवंबर तक जमा कर पाएंगे।

अगर आपको डीडीए पटवारी भर्ती की और ज्यादा जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा यह लेख आपके लिए सहायक हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से क्या रखी गई है।

पटवारी भर्ती 2025

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा पटवारी ग्रुप सी पदों के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा जारी की गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस वैकेंसी के अंतर्गत डीडीए की तरफ से कुल 79 खाली पदों को भरा जाएगा।

इस तरह से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक चलेगी। तो आप सभी उम्मीदवार जो आवेदन जमा करने के लिए उचित शिक्षा योग्यता रखते हैं तो वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

यहां आपको विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा कि आवेदन जमा करने की जो आखिरी तारीख यानी 5 नवंबर है इसके बाद जमा किए गए किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। तो इस तरह से अगर आप पटवारी के पद पर काम करना चाहते हैं तो आपको अपना फार्म, आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के तुरंत बाद जमा करना चाहिए।

Patwari Recruitment 2025 Overview

प्राधिकरण का नामदिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)
भर्ती का नामपटवारी भर्ती
रिक्त पद79
योग्यतास्नातक
आयु 21 से 27 वर्ष तक
आवेदन शुल्क2500/- रूपए
सैलरी21700/- रूपए
प्रारंभिक तिथि6 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि5 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.dda.gov.in

पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार डीडीए में पटवारी के पद पर काम करना चाहते हैं और अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में इन्हें निम्नलिखित बताई गई शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा-

  • इच्छुक उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से न्यूनतम स्नातक किया हो।
  • आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान अच्छी तरह से होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को हिंदी या फिर उर्दू भाषा की जानकारी भी जरूरी तौर पर होनी चाहिए। ‌

पटवारी भर्ती के लिए आयु सीमा

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से पटवारी भर्ती के लिए जो आयु सीमा मानदंड रखे गए हैं इन सबका विवरण कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित है-

  • अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 21 साल तक और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
  • डीडीए की ओर से आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी मानदंडों के मुताबिक छूट प्रदान की गई है।
  • आयु सीमा की और ज्यादा जानकारी अगर आपको चाहिए तो आप पटवारी भर्ती के नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ सकते हैं।

पटवारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

पटवारी वैकेंसी के अंतर्गत आवेदन जमा करने के इच्छुक उम्मीदवारों को जो शुल्क जमा करना होगा इसका सारा विवरण हमने श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित बताया है-

  • सामान्य, ओबीसी, एनसीएल एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रूपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा जोकि वापस नहीं किया जाएगा।
  • जो उम्मीदवार एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजन या महिलाएं हैं इन सबको आवेदन शुल्क 1500 रूपए का जमा करना होगा जोकि वापस करने योग्य होगा।

पटवारी भर्ती के तहत सैलरी

डीडीए पटवारी भर्ती के अंतर्गत जिन उम्मीदवारों को दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा नियुक्त किया जाएगा इन्हें प्रति महीने वेतन मिलेगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत सैलरी प्रदान की जाएगी।

तो पटवारी के पद पर उम्मीदवारों को 21700 रुपए से लेकर 69100 रुपए का मूल वेतन हर महीने प्राप्त होगा। अगर आपको पटवारी भर्ती की सैलरी की विस्तृत जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप संबंधित विज्ञापन को एक बार अच्छे से पढ़कर जानकारी ले सकते हैं।

पटवारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

पटवारी भर्ती के लिए जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको जरूरी तौर पर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि सभी आवेदकों को सर्वप्रथम कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा यानी सीबीई में उपस्थित होना होगा।

तो इस तरह से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यह परीक्षा दो घंटे 15 मिनट तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को 200 प्रश्न हल करने के लिए आएंगे। इस प्रकार से आप सभी उम्मीदवारों को सामान्य जागरूकता के 30 प्रश्न करने होंगे।

जबकि सामान्य बुद्धि और तर्क क्षमता के 35 सवाल पूछे जाएंगे। इसी प्रकार से अंग्रेजी भाषा और समझ पर आधारित 30 प्रश्न आएंगे। वहीं उर्दू भाषा और समझ पर आधारित 30 प्रश्न उम्मीदवारों को करने के लिए आएंगे। इसके अलावा प्रासंगिक अधिनियमों की जानकारी से जुड़े हुए 25 सवाल उम्मीदवारों को हल करने होंगे।

जबकि कंप्यूटर ज्ञान पर आधारित 20 प्रश्न आप सभी परीक्षार्थियों को करने होंगे। यहां आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि हर सवाल के लिए 1 नंबर रखा गया जाएगा। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि मेरिट में कंप्यूटर ज्ञान वाले अनुभाग के अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

यदि आप पटवारी भर्ती की प्रक्रिया में उपस्थित होना चाहते हैं इसके लिए आपको अपना फार्म निम्नलिखित तरीके को दोहराकर जमा करना होगा-

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको पटवारी भर्ती से संबंधित लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आपको अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना है।
  • इस तरह से पटवारी भर्ती के लिए जो भी जरूरी दस्तावेज आपसे मांगे गए हैं इन सबको स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अब आपकी श्रेणी के अनुसार डीडीए की तरफ से जो भी शुल्क निर्धारित किया गया है इसका भुगतान कर देना है।
  • फिर आपको अपना पटवारी भर्ती का आवेदन फार्म एक बार चेक करना है और फिर सबमिट का बटन क्लिक करना है।
  • आपको अंत में ध्यान से अपने आवेदन का प्रिंट निकाल कर रख लेना है क्योंकि आगे आपको इसका उपयोग करना पड़ सकता है।

FAQs

पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कब होगा?

पटवारी भर्ती की परीक्षा का आयोजन दिसंबर-जनवरी के महीने में करवाया जाएगा।

पटवारी भर्ती के तहत वेतन कितना मिलता है?

पटवारी भर्ती के पद पर काम करने पर आपको ₹21700 से लेकर ₹69100 का वेतन मिलेगा।

पटवारी भर्ती के लिए अंतिम तिथि क्या रखी है?

इसके लिए डीडीए के द्वारा अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है।

Leave a Comment

Join Telegram