Palanhar Yojana 2025: बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2500 रूपए, आवेदन शुरू

बालक बालिकाओं के लिए सरकार ने पालनहार योजना चलाई हुई है और इस योजना के माध्यम से बालक बालिकाओं को हर महीने बैंक खाते में राशि प्रदान की जाती है ताकि बालक बालिकाएं मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर अपना पालन पोषण कर सके अपनी आवश्यक ज़रूरतें पूरी कर सके। काफी बालक बालिकाएं पालनहार योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी भी जिनके द्वारा इस योजना के लिए आवेदन किया जाएगा उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

यह योजना राजस्थान राज्य सरकार ने अनाथ बालक बालिकाओं के लिए शुरू की है क्योंकि अनाथ बालक बालिकाओं को माता-पिता की मृत्यु हो जाने की वजह से या दोनों में से किसी की भी मृत्यु हो जाने पर या माता-पिता की गंभीर बीमारी में बहुत ही ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पालनहार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया आसान है ऐसे में जो भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं सभी पात्रता को चेक करें और आवेदन जरूर करें।

पालनहार योजना 2025

पालनहार योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2005 में की गई थी। सभी बालक बालिकाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचता रहे इसके लिए इस योजना से जुड़े सभी आवश्यक कार्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग राजस्थान के द्वारा देखे जाते हैं यह योजना काफी पुरानी योजना है और अभी भी इस योजना का लाभ पहले की तरह ही मिल रहा है।

इस योजना की वजह से बालक बालिका अपना पालन पोषण तो कर ही सकते हैं साथ ही शिक्षा को भी हासिल कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य अनाथ असहाय बच्चों को आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है ताकि उन्हें आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सके और वह भी अन्य बालकों की तरह ही अपना जीवन व्यतीत कर सके आगे बढ़ सके।

Rajasthan Palanhar Yojana 2025 Overview

विभाग का नामसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
योजना का नामपालनहार योजना
राज्यराजस्थान
उद्देश्यबच्चों के पालन-पोषण में मदद
बालक बालिका की आयु18 वर्ष से कम
लाभार्थीराजस्थान राज्य का मूल निवासी
वित्तीय सहायता₹2500/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.myscheme.gov.in

पालनहार योजना में मिलने वाली राशि

राजस्थान राज्य सरकार इस योजना में लाभार्थियों को हर महीने 1500 रूपये से लेकर 2500 रूपये तक की राशि प्रदान करती है। जिसमें 6 साल तक के बच्चों को हर महीने 1500 रूपये और 6 से 18 साल तक के बच्चों को 2500 रूपये प्रदान किए जाते हैं। यह योजना बालक बालिकाओं के लिए बहुत ही ज्यादा खास योजना है और इस योजना की वजह से लाभ प्राप्त करके काफी बालक बालिकाएं खुश हैं।

पालनहार योजना से लाभ

पालनहार योजना में मिलने वाली राशि बालक बालिकाओं के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होती है। राजस्थान में रहने वाले किसी भी जिले से इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है क्योंकि पूरे राज्य भर में ही राज्य सरकार ने यह योजना लागू की हुई है। इस योजना की वजह से बालक बालिका आगे बढ़ पाते हैं और अनेक प्रकार की समस्याओं से उन्हें छुटकारा मिल जाता है।

पालनहार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जन आधार कार्ड
  • बच्चों का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आजीवन कारावास की सजा होने पर न्यायालय आदेश का प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो, आदि

पालनहार योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • बालक बालिका की आयु 18 वर्ष से कम की होनी चाहिए।
  • पालनहार योजना का लाभ लेने के लिए बच्चे राजस्थान राज्य के ही निवासी होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से कम की होनी चाहिए।
  • माता-पिता की मृत्यु या दोनों में से किसी की भी मृत्यु, विधवा तलाकशुदा भयंकर रोग से ग्रसित तथा और भी इस प्रकार की स्थिति में होने वाले माता-पिता के बच्चे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • बच्चों का बैंक में खाता जरूर होना चाहिए।

पालनहार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • पालनहार योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले नजदीकी ईमित्र केंद्र पर चले जाएं।
  • अब ईमित्र केंद्र अधिकारी से पालनहार योजना की पूरी जानकारी हासिल करें।
  • इसके बाद अधिकारी से पालनहार योजना के लिए आवेदन करने का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  • फिर पालनहार योजना के फॉर्म में संपूर्ण विवरण दर्ज कर देना है।
  • इतना करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी करवा लेनी है।
  • अब फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगाकर ईमित्र अधिकारी के पास फॉर्म को जमा कर देना है।
  • ईमित्र अधिकारी फॉर्म को ऑनलाइन कर देगा और फिर अप्रूवल मिलने के बाद पालनहार योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

FAQs

पालनहार योजना क्या है?

जिसमें सरकार बच्चों की देखभाल के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है।

क्या हर महीने पालनहार के पैसे मिलते हैं?

जी हां हर महीने ही पालनहार के पैसे प्रदान किए जाते हैं।

क्या बालक भी पालनहार योजना का लाभ ले सकते हैं?

जी बिल्कुल बालक भी पालनहार योजना का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram