Navodaya Vidyalaya Class 6th Admission Form: नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं के एडमिशन फॉर्म भरना शुरू

सभी अभिभावकों का सपना होता है कि उनके बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करें क्योंकि जवाहर नवोदय विद्यालय उच्च श्रेणी के विद्यालयों में जाना जाता है और यही बात है कि माता-पिता अपनी बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं और यदि आप भी अपने बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने निकल कर आई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान है जहां अध्ययन प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम हो जाते हैं। इस विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता उत्कृष्ट श्रेणी की होती है जो इस विद्यालय को शीर्ष स्थान पर रखती है। नवोदय विद्यालय संगठन के द्वारा प्रतिवर्ष अलग-अलग बच्चों का एडमिशन किया जाता है और इस वर्ष भी कक्षा छठवीं के लिए बच्चों के एडमिशन किए जा रहे हैं।

अभिभावकों को बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा छठवीं के लिए प्रवेश की प्रक्रिया को बहुत पहले से ही शुरू किया जा चुका है इसलिए अब आवेदन की अंतिम तारीख भी बात नजदीक आ चुकी है। ऐसे लोग जिन्हें अपने बच्चों का एडमिशन नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में करवाना है उन्हें जल्द ही एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा ताकि आवेदन प्रकिया का समय ना निकल पाए।

Navodaya Vidyalaya Class 6th Admission Form

नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं के एडमिशन के लिए आप सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का एडमिशन फॉर्म भरना जरूरी है क्योंकि आवेदन करने के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया जा सकता है। आप सभी अभिभावकों के लिए एडमिशन फॉर्म भरने हेतु कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भी अप्लाई किया जा सकता है।

आप सभी अभिभावक अपने अपने बच्चों का कक्षा छठवीं के प्रवेश के लिए एडमिशन फॉर्म नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर भर सकते हैं और आवेदन पूरा करसकते हैं। यदि फिर भी आपको आवेदन करने में समस्या है तो आप आर्टिकल में दी गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करसकते हैं।

सीट आरक्षण के नियम

बता दे की नवोदय विद्यालय में जो प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाती है उसमें सीट आरक्षण का नियम निर्धारित किया जाता है जिसके अंतर्गत विद्यालय में 75% सीट ग्रामीण क्षेत्र के लिए आरक्षित है यानी की 75% ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश मिलेगा जबकि शेष 75% सीटों को ग्रामीण शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सकता है।

जो विद्यार्थी ग्रामीण कोट के माध्यम से एडमिशन लेना चाहते हैं उनका अपने किसी जिला के ग्रामीण क्षेत्र के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से शासकीय ,अशासकीय विद्यालय से कक्षा 3,4 और 5वीं पास की गई हो।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शहरी छात्रों की पात्रता

शहरी क्षेत्र के ऐसे विद्यार्थी जो शहरी क्षेत्र के किसी विद्यालय से कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं उनको छठवीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए योग्य माना जा सकता है हालांकि वे ग्रामीण कोटे के पात्र नहीं होंगे। नवोदय विद्यालय द्वारा बनाया गया यह नियम यह प्रदर्शित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र की विद्यार्थियों को विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर अपेक्षाकृत अधिक दिया जा रहा है।

9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री

नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं के अलावा 9वी एवं 11वीं में अभी विद्यार्थियों को प्रवेश प्राप्त हो सकता है लेकिन कक्षा 9वी एवं 11वीं के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश मिल सकता है। आप सभी बच्चों को उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक इसका आवेदन हर हाल में पूरा कर सकते हैं और इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवोदय विद्यालय संगठन द्वारा 7 फरवरी 2025 को किया जाएगा जिसका आपको हिस्सा बनना अनिवार्य है।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदक को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा :-

  • सबसे पहले तो आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in ओपन करना है।
  • इसके बाद में होम पेज पर Class 6 Admission 2026 की लिंक मिलेगी जिस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने की ठीक बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन पेज में विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनीहै।
  • इसके बाद में जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक दस्तावेज और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • उसके बाद एक बार दर्ज की गई जानकारी चेक करें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद में फार्म का सुरक्षित प्रिंटआउट अपने पास रख ले।

Leave a Comment

Join Telegram