नगर निगम भर्ती के लिए उन सभी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो पंजाब राज्य में रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बठिंडा नगर निगम की तरफ से सफाई कर्मचारी और सीवरमैन के खाली पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
यहां आपको हम बताते चलें कि इसके माध्यम से 500 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों को काम करने का मौका मिलेगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस भर्ती को खासतौर से पंजाब के रहने वाले मूल निवासियों के लिए आयोजित करवाया जा रहा है।
अगर आपको नगर निगम भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख पढ़ना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको इस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतन, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया, दस्तावेज इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
नगर निगम भर्ती 2025
राज्य के नागरिकों के लिए नगर निगम की तरफ से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं वे 4 नवंबर तक अपना आवेदन दे सकते हैं।
इस तरह से हम आपको यहां पर जानकारी के लिए बताते चलें कि सफाई कर्मचारियों के लिए 538 रिक्त पद रखें गए हैं। जबकि 59 खाली पद सीवरमैन के लिए निर्धारित किए गए हैं। तो हम आपको बता दें कि सभी इच्छुक उम्मीदवार नगर निगम की वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन दे सकते हैं।
Nagar Nigam Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | बठिंडा नगर निगम |
| भर्ती का नाम | नगर निगम भर्ती |
| पद का नाम | सफाई कर्मचारी और सीवरमैन |
| कुल पद | 597 |
| योग्यता | कक्षा 5वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 22 सितम्बर 2025 |
| अंतिम तिथि | 4 नवंबर 2025 |
| आयु सीमा | 18 साल से लेकर 37 साल |
| वेतन | ₹25,100 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://recruitment.mcbathinda.com/ |
नगर निगम भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता को पूरा करना होगा-
- आवेदन देने वाले उम्मीदवार ने पांचवी कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आवेदक को सफाई अथवा सीवर रख-रखाव का अच्छा अनुभव होना चाहिए।
- ऐसे उम्मीदवार जिनमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है लेकिन जो इस कार्य को करना सही से जानते हैं इन्हें वरीयता मिलेगी।
नगर निगम भर्ती के लिए आयु सीमा
नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपको जिन आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा इनका विवरण हमने नीचे दिया है-
- आवेदन देने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 साल से लेकर 37 साल रखी गई है।
- वहीं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दिए जाने का प्रावधान है।
- जो आवेदक केंद्रीय या राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत हैं इन्हें 45 साल तक की आयु तक आवेदन देने हेतु योग्य माना गया है।
नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस वैकेंसी के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन देना चाहते हैं तो इन सबको आवेदन शुल्क का भुगतान भी जरूर जमा करना पड़ेगा। इस तरह से सभी उम्मीदवारों को इनकी श्रेणी के अनुसार जो शुल्क जमा करना होगा वह कुछ इस तरह से है-
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को नगर निगम भर्ती के तहत 500 रूपए जमा करने पड़ेंगे।
- वे अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग श्रेणी या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं इन्हें 100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।
- भूतपूर्व सैनिकों को इस भर्ती के लिए 200 रुपए की आवेदन फीस जमा करनी पड़ेगी।
- आवेदन देने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से ही चुकाना होगा जिसके लिए वे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
नगर निगम भर्ती की चयन प्रक्रिया
नगर निगम की तरफ से किसी भी उम्मीदवार से लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से इनकी शिक्षा और कार्य अनुभव के अनुसार पूरा किया जाएगा।
इसका सीधा सा अर्थ है कि जिन उम्मीदवारों को सीवर रखरखाव या फिर सफाई का काम अच्छी तरह से करना आता होगा इन्हें मूल्यांकन प्रक्रिया में ज्यादा अंक मिलेंगे। दरअसल यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि कुशल कर्मियों को और अनुभवी लोगों को सरकारी नौकरी आसानी से मिल सके।
नगर निगम भर्ती के तहत वेतन
जितने भी उम्मीदवारों को नगर निगम द्वारा नियुक्त किया जाएगा इन सबको सरकार के नियमों के मुताबिक वेतन और भत्ते मिलेंगे। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि नियुक्त किए गए कर्मियों को हर महीने वेतन और इसके अलावा सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
तो इससे यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि इस रोजगार के माध्यम से उम्मीदवारों को ना केवल आर्थिक सुरक्षा मिलेगी बल्कि इनका भविष्य भी बेहतर बनेगा। इस तरह से उम्मीदवारों को इस सरकारी नौकरी की वजह से दूसरे फायदे जैसे कि अवकाश लाभ और चिकित्सा सुविधा एवं पेंशन योजना भी उपलब्ध कराएं जाएंगे।
नगर निगम भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
सभी आवेदन देने वाले उम्मीदवारों को नगर निगम वैकेंसी के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज आवेदन के दौरान जमा करने होंगे जैसे-
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध है
- मोबाइल नंबर
नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आप सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं-
- सर्वप्रथम आपको बठिंडा नगर निगम की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर नवीन पंजीकरण वाला विकल्प क्लिक करना है।
- पंजीकरण करने के बाद फिर आपको जो यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा इसके माध्यम से लॉगिन करना है।
- आगे फिर आपको नगर निगम भर्ती का फॉर्म भरना है और सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- इसके बाद आपको अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर देना है।
- आगे आपको नगर निगम भर्ती के आवेदन पत्र को जमा कर देना है।
- यहां आपको अपने आवेदन का प्रिंट सुरक्षित तरीके से निकाल कर रख लेना है ताकि भविष्य में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
FAQs
नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख कौन सी है?
इसके लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2025 है।
नगर निगम भर्ती के माध्यम से कितने पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है?
इस भर्ती के अंतर्गत 597 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी।
क्या मुझे इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी?
नहीं इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जाएगी।



Form
Rahul gurjar murena madhaya pradesh