Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

ग्राम परिवहन योजना को बिहार की राज्य सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना का संचालन बिहार सरकार परिवहन निगम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। योजना के द्वारा ऐसे सभी बिहार के निवासियों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी जो अपना खुद का वाहन खरीदना चाहते हैं।

दरअसल बिहार में आज भी लाखों की संख्या में लोग रहते हैं जो अपना खुद का परिवहन खरीदना तो चाहते हैं लेकिन पैसे ना होने की वजह से खरीद नहीं सकते हैं। लेकिन अब इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के जरिए से 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

इस तरह से हम आपको बता दें कि यदि आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको आज का यह पोस्ट मदद कर सकता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का विवरण, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा ग्राम परिवहन योजना को शुरू किया गया है। बिहार के जो लोग अपना खुद का वाहन आर्थिक तंगी की वजह से खरीदने में सक्षम नहीं है इन सबके लिए यह योजना लाई गई है। इस प्रकार से योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के रहने वाले लोगों को वाहन खरीदने पर 50% सब्सिडी का फायदा बिहार सरकार प्रदान करेगी।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि योजना के जरिए से आवेदक व्यक्ति को 3 पहिएं से लेकर 10 पहियों तक के वाहन को खरीदने के लिए मदद की जाएगी। इस तरह से आवेदक कार, बस, ट्रक इत्यादि जैसे वाहन को इस योजना के अंतर्गत खरीद सकते हैं।

दरअसल बिहार की राज्य सरकार चाहती है कि अपने राज्य के रहने वाले निवासियों को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाई जाए। इस प्रकार से जो लोग वाहन खरीद कर स्वरोजगार करना चाहते हैं तो वे योजना का लाभ लेकर अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य अपने राज्य के निवासियों को वित्तीय तौर पर विकसित करना है। इस प्रकार से राज्य सरकार चाहती है कि राज्य में रहने वाले नागरिकों को बेरोजगारी से छुटकारा दिलाकर आर्थिक तंगी से राहत दी जाए।

तो यहां हम आपको बताते चलें कि बिहार के रहने वाले बहुत से निवासी अपने कारोबार के लिए या फिर अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए वाहन खरीदना चाहते हैं, परंतु पैसे ना होने की वजह से ऐसा नहीं कर सकते। तो इस समस्या को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना संचालित की गई है।

इस तरह से योजना के अंतर्गत 50% तक की सब्सिडी राज्य सरकार से आर्थिक सहायता के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के जरिए से बिहार के लोगों को रोजगार के लिए भी कई प्रकार के मौके भी दिए जाएंगे। तो बिहार में रहने वाले लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने खुद का परिवहन का कारोबार आरंभ कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के फायदे

बिहार राज्य में शुरू की गई ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत क्षेत्र के निवासियों को बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे –

  • ग्राम परिवहन योजना के जरिए से सिर्फ बिहार के रहने वाले लोगों को ही लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य सरकार के द्वारा तीन या फिर 10 पहिएं तक के नए वाहन की खरीदारी के लिए सब्सिडी की राशि प्रदान की जाएगी।
  • बिहार के ऐसे नागरिक जो अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं इन्हें फायदा मिलेगा।
  • बिहार के ऐसे व्यक्ति जो बेरोजगार हैं इन्हें ग्राम परिवहन योजना का फायदा दिया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन पाएं।
  • बिहार सरकार ने इस योजना में अपने राज्य की तकरीबन 8405 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया है।
  • योजना के जरिए से लगभग 42025 बेरोजगार युवाओं को सहायता की जाएगी।
  • हर पंचायत में से ग्राम परिवहन योजना हेतु पांच सबसे योग्य आवेदकों को चयनित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए पात्रता मानदंड

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए जो भी व्यक्ति अपने आवेदन पत्र को जमा करने में रुचि रखते हैं तो इन्हें निम्नलिखित बताई गई सारी पात्रता को पूरा करना होगा –

  • ग्राम परिवहन योजना के आवेदन हेतु अनिवार्य है कि व्यक्ति बिहार राज्य का मूल निवासी हो।
  • आवेदनकर्ता की आयु 21 साल तक या फिर इससे ज्यादा हो क्योंकि 21 वर्ष से कम आयु होने पर योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
  • योजना का फायदा उठाने और आवेदन देने हेतु आप सभी आवेदकों के पास अहम दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
  • अगर किसी बिहार के व्यक्ति के पास कोई सरकारी नौकरी है या पहले से ही कोई वाहन मौजूद है तो वे इस योजना के लिए पात्र नहीं माने गए हैं।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

ग्राम परिवहन योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिक्षा योग्यता के प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए यदि आप अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन तरीके से हमारे द्वारा बताई गई इस प्रक्रिया का पालन कर लेना है –

  • सर्वप्रथम आपको बिहार ग्राम परिवहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां अब आपको होम पेज पर पहुंचकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट वाले लिंक को क्लिक करना है।
  • आगे फिर आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना वाला लिंक ढूंढ कर इसे भी दबा देना है।
  • इसके बाद एक नया पेज आपके सामने आएगा आपको इसमें का अप्लाई ऑनलाइन सेवंथ फेस क्लिक हियर के विकल्प को दबाना है।
  • अब नए पेज में आपको प्रत्येक पूछी गई जानकारी को लिखना है जैसे ईमेल आईडी, नया पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर आदि।
  • सारे विवरण को लिखने के बाद फिर सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • तो इस प्रकार से अब पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको दोबारा होम पेज पर चले जाना है।
  • अब आपको लॉगिन करने वाले विकल्प को दबाकर लॉगिन फॉर्म में सारी जानकारी को लिखना है।
  • आगे आपको लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म को भरने वाले विकल्प के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब तुरंत आपके समक्ष योजना का एप्लीकेशन फॉर्म आएगा जिसे आपको पूरा सही से भरना है।
  • यहां सारे दस्तावेज भी आपको एक-एक करते हुए अपलोड करके सबमिट वाले बटन को दबाना है।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के आवेदन की स्थिति को कैसे चेक करे?

अगर आप ग्राम परिवहन योजना के अपने आवेदन पत्र की स्थिति को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना है –

  • सर्वप्रथम आपको बिहार सरकार परिवहन निगम की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • फिर होम पेज पर आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का लिंक दबाना है और आगे मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का बटन क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने जो नया पेज आएगा आपको इसमें अपने जमा किए गए आवेदन की स्थिति को चेक करने हेतु 1 से 6 फेस पर या सातवां फेस के ऊपर क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपना यूजरनेम व अपना पासवर्ड लिखकर कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन का बटन दबा देना है।
  • लॉगिन के बाद आपके समक्ष आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी जिसे अब आप चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram