विद्यार्थियों के द्वारा वर्तमान समय में अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है जिसके लिए सभी विद्यार्थी कहीं ना कहीं कोचिंग जाकर वहां पर पढ़ाई जरूर कर रहे हैं। लेकिन अनेक विद्यार्थियों के पास पैसे नहीं होने की वजह से वह कोचिंग में पढ़ाई ही नहीं कर पाते हैं ऐसे में ऐसे विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को निशुल्क ही कोचिंग की सुविधा मिलती है।
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और बड़ी संख्या में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करने वाले हैं। ऐसे में जो भी किसी परीक्षा को लेकर तैयारी कर रहे हैं और इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है वह जल्दी आवेदन करें इससे चयन होने पर कोचिंग संस्थान में एडमिशन मिल जाएगा और फिर निशुल्क ही परीक्षा की तैयारी की जा सकेगी।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य सरकार ने की है इस योजना की शुरुआत सरकार ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए की है और इन वर्गों में आने वाले उम्मीदवारों तक ही इस योजना का लाभ पहुंचाया जाता है ऐसे में बताए जाने वाले वर्ग में आने वाले सभी उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।
राज्य में इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा की गई थी लेकिन वर्तमान समय में भी यह योजना लागू है जिसकी वजह से अभी भी उम्मीदवारों के द्वारा इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। लेकिन जो भी उम्मीदवार इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं सभी सबसे पहले संपूर्ण जानकारी को जाने आधिकारिक रूप से भी कंफर्म करें पात्रता की जानकारी को हासिल करें और फिर सभी दस्तावेज के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के फायदे
- अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षाओं के लिए कोचिंग की सुविधा मिलती है जिनमें यूपीएससी, बैंकिंग, रेलवे, नीट, रीट और आईआईटी जी जैसी आदि परीक्षाए शामिल है। तो किसी की भी तैयारी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- इस योजना के माध्यम से परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान की टॉप कोचिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिलता है।
- 15 अगस्त 2025 से इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है तो वर्तमान में इस योजना के लिए आवेदन करने का एक अच्छा मौका है।
- इस योजना का लाभ लेकर विद्यार्थी अपने सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के सपने को पूरा कर सकते हैं।
- राजस्थान राज्य के निवासी किसी भी जिले से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए पात्रता
- अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी एससी एसटी ओबीसी ईबीसी और ईडब्ल्यूएस या अल्पसंख्यक वर्ग से ही होना चाहिए।
- निर्धारित परीक्षाओं की ही तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की चयन प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए सबसे पहले पात्रता चेक की जाती है और उसके बाद में मेरिट सूची बनाई जाती है मेरिट सूची शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर तथा अन्य जानकारी को देखते हुए बनाई जाती है और उसके बाद में चयनित विद्यार्थियों को सूचना दी जाती है इस प्रकार से विद्यार्थियों का चयन इस योजना के तहत कोचिंग में एडमिशन के लिए होता है।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सभी अभ्यर्थी सबसे पहले राजस्थान के एसएसओ पोर्टल पर चले जाएं।
- अब आवेदन करने के लिए एसएसओ आईडी को दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। आईडी नहीं होने पर आईडी बनाएं।
- इतना करके एसजेएमएस एसएमएस के आइकॉन पर क्लिक करके मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के आइकॉन पर क्लिक करें।
- अब कुछ जरूरी जानकारियां पोर्टल पर मांगी जाएगी तो प्रत्येक जानकारी को सही ढंग से दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें और फॉर्म को लास्ट में पूरा करके सबमिट करें।
- इसके बाद कुछ दिन इंतजार करना है और फिर इस योजना का लाभ मिल जाएगा।

