मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि प्रदान की जाती है। लंबे समय से राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है और अभी भी इस योजना का लाभ मिल रहा है ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी 12वीं किस्त की जानकारी हासिल नहीं की है वह इससे संबंधित जानकारी को हासिल करें।
राज्य के अंतर्गत शुरू की जाने वाली इस योजना का लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचे इसके लिए झारखंड राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 9609 करोड रुपए का बजट बनाया हुआ है और इस बजट की राशि से ही महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है यह बजट वर्ष 2025-26 के लिए हैं। 12वीं किस्त से जुड़ी अनेक प्रकार की जानकारियां सामने आ रही है और सभी जानकारियां महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
Maiya Samman Yojana 12th Kist
मंईयां सम्मान योजना वर्तमान समय में राज्य की एक बहुत ही बढ़िया योजना बन चुकी है और राज्य के अलग-अलग सभी जिलों के अंतर्गत महिलाओं के द्वारा इस योजना का लाभ लिया जा रहा है। इसी बीच 12वीं किस्त का इंतजार करने वाली अनेक महिलाओं के बैंक खाते में सफलतापूर्वक राज्य सरकार के द्वारा 12वीं किस्त की राशि भेज दी गई है तथा अनेक महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाली है।
लगातार सरकार के द्वारा इसके ऊपर कार्य किया जा रहा है। और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि सभी तक 12वीं क़िस्त की राशि पहुंच सके। हाल ही में राज्य के रांची जिले में 86693 महिलाओं के बैंक खाते में जुलाई महीने की किस्त भेजी गई है जिसमें महिलाओं को ₹2500 की राशि मिली है और जिले की सभी महिलाओं तक राशि पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा 86 करोड़ 97 लाख 32 हज़ार 500 रूपये की राशि जारी की गई है।
मंईयां सम्मान योजना की 12वीं किस्त की पूरी जानकारी
मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से जिन महिलाओं को अभी 12वीं की राशि नहीं मिली है ऐसी सभी महिलाओं को संपूर्ण तैयारी के साथ बहुत ही जल्द सीधे बैंक खाते में 12वीं किस्त की राशि मिलेगी। जो कि किसी भी समय प्रदान की जा सकती है ऐसे में सभी लाभार्थी महिलाएं 12वीं किस्त से जुड़ी आधिकारिक जानकारी को लेकर इंतजार करें।
मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाले लाभ
- मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ही आर्थिक सहायता मिलती है।
- इस राशि की वजह से महिलाएं अपनी अनेक महत्वपूर्ण ज़रूरतें पूरी कर सकती है।
- राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में और शहरी इलाकों में दोनों में इस योजना का लाभ प्रदान कर रही है।
- केवल एक ही बार इस योजना के लिए आवेदन करना है जिसके बाद में हर महीने लंबे समय तक इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- महिलाएं मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर अपना कोई भी छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती है।
मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये
राज्य की अनेक महिलाओं को एक साथ ₹5000 की राशि भी मिलेगी क्योंकि अनेक ऐसी महिलाएं मौजूद है जिन्हें किसी कारण की वजह से 11वीं किस्त की राशि नहीं मिल पाई है तो 11वीं की राशि और 12वीं की राशि दोनों को मिलाकर कुल ₹5000 की राशि बन रही है इसी कारण की वजह से महिलाओं को ₹5000 की राशि भी मिलेगी। लेकिन जिन्हें 11वीं किस्त मिल चुकी है उन्हें 12वीं किस्त में केवल ₹2500 की राशि मिलेगी।
मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक कार्य
बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सम्मान योजना के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन इस योजना से जुड़े जरूरी कार्य पूरे नहीं करवाए हैं जिसकी वजह से ऐसी सभी महिलाओं से अपील की गई है कि सभी जरूरी कार्य पूरे करवाए जिसमें महिलाओं को बैंक खाते से आधार सीडिंग करवा लेनी है इसके अलावा जिनका भौतिक सत्यापन बाकी है उन्हें भौतिक सत्यापन करवा लेना है।
मंईयां सम्मान योजना की 12वीं किस्त को कैसे चेक करें?
- 12वीं किस्त की राशि का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले नेट बैंकिंग एप्लीकेशन को ओपन करें।
- अब नेट बैंकिंग एप्लीकेशन में लॉगिन की जानकारी पूछी जाएगी तो लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवश्यक ऑप्शन में से हिस्ट्री का चयन करें।
- इसके बाद हिस्ट्री में चेक करना है कि पैसे क्रेडिट होने का मैसेज है या नहीं।
- यदि ₹2500 की राशि क्रेडिट हुई है इस प्रकार का मैसेज मौजूद है तो राशि मिल चुकी है।
- इसके अलावा सीधे एसएमएस को चेक करके भी पता कर सकते हैं की 12वीं क़िस्त की राशि मिली है या नहीं।

