Mahila Work From Home Yojana: महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम? नए आवेदन शुरू

हमारे देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की तरफ से मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर कर बनाने के लिए कई काम किए जा रहें हैं। ऐसे में बहुत सी योजनाएं भी महिलाओं के लिए आरंभ की गई हैं। इसी के अंतर्गत राजस्थान सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना को आरंभ किया गया है।

यह योजना इसलिए काफी अधिक खास है क्योंकि इसके माध्यम से महिलाओं को घर पर रहते ही काम करने के मौके मिलते हैं। योजना के द्वारा उन सब महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाता है जो घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पाती हैं। इस तरह से घर बैठे काम करके महिलाएं अपने घर की जिम्मेदारियां को भी पूरा कर सकती हैं और कमाई भी कर सकती हैं।

यदि आप भी राजस्थान में रहने वाली एक महिला हैं तो आपको मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की जानकारी जरूर होनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि इस योजना का उद्देश्य और विशेषताएं, आवेदन जमा करने की योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया क्या है।

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना

राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना को शुरू किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि योजना के द्वारा उन सभी महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा जो घर से ही काम करने की इच्छुक हैं।

दरअसल राजस्थान सरकार चाहती है कि राज्य की सभी महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारा जाए और इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस तरह से राज्य सरकार के द्वारा वर्क फ्रॉम होम योजना के जरिए से यह लक्ष्य भी बनाया गया है कि आगामी 6 माह में राज्य की 20 लाख महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का फायदा शहर में रहने वाली और गांव में रहने वाली सब महिलाओं को एक समान प्राप्त होगा। इस प्रकार से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के जरिए से महिलाओं को यह भी अवसर मिलेगा कि इनका तकनीकी कौशल बेहतर बने।‌

Mahila Work From Home Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
लेख का नाममहिला वर्क फ्रॉम होम
योजना की शुरुआतवर्ष 2022
राज्यराजस्थान
लाभार्थीकेवल राजस्थान की महिलाए
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
योग्यता 8वी पास
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाना
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahilawfh.rajasthan.gov.in

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना का उद्देश्य

राजस्थान महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा यह उद्देश्य बनाया गया है कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाया जाए। इस तरह से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से यह एक ऐसी महत्वपूर्ण पहल है जिसका फायदा घर में रहने वाली महिलाओं को बहुत ज्यादा होगा।

तो यहां आपको हम बता दें कि राजस्थान सरकार की तरफ से इस योजना को साल 2022 में शुरू किया गया था। तो उस समय के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने इस योजना हेतु घोषणा की थी। जब से अब तक योजना के माध्यम से 3400 से भी ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिया जा चुका है।

इस प्रकार से अब वर्तमान की राजस्थान राज्य सरकार ने इस योजना को पहले के मुकाबले और भी ज्यादा मजबूत बनाने का फैसला लिया है। दरअसल राज्य सरकार का यही प्रयास है कि इस योजना से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाए।

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत काम

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के माध्यम से राजस्थान की महिलाओं को जो रोजगार के मौके प्रदान किए जाएंगे इन सबके तहत वे निम्नलिखित काम कर सकतीं हैं-

  • वेब डेवलपमेंट
  • सोशल मीडिया हैंडलिंग
  • एकाउंटिंग और टैक्स कंसलटेंसी का काम
  • शैक्षिक परामर्श अथवा ट्यूशन जैसे काम
  • टेलीफोन सपोर्ट और ऑनलाइन सर्विस कार्य
  • डिजिटल मार्केटिंग कार्य
  • सिलाई और कढ़ाई का काम

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए योग्यता

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का जो भी राजस्थान की महिलाएं फायदा लेना चाहती हैं और अपना आवेदन जमा करना चाहतीं हैं तो इन्हें निम्नलिखित योग्यता को पूरा करना होगा-

  • आवेदन देने वाली महिला राजस्थान राज्य की मूल निवासी हो।
  • महिला की आयु आवश्यक है कि 18 साल से अधिक हो।
  • जरूरी है कि महिला ने न्यूनतम आठवी या दसवीं कक्षा पास की हो।
  • महिला जिस पद के लिए भी अपना आवेदन देना चाहती है इससे संबंधित अनुभव और कौशल जरूर होना चाहिए।

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान की जो महिलाएं मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन देने की इच्छुक हैं तो इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने जरूरी हैं-

  • जन आधार कार्ड अथवा आधार कार्ड
  • शिक्षा के प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

इस योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन जमा करना चाहती हैं इन्हें निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  • सबसे शुरुआत में आपको मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां होम पेज पर ऑपच्यरुनिटीज वाले सेक्शन में जाना है और जो उपलब्ध कार्यों की सूची है इसे चेक करना है।
  • फिर आपको पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक करना है और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करनी है।
  • यहां पर आपको अब अपने जन आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब जो भी आपसे व्यक्तिगत और शिक्षा से जुड़ी हुई जानकारी मांगी गई है आपको इसे बिल्कुल ठीक तरह से भरना है।
  • अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज आपको अपलोड करने के बाद अपना फार्म जमा करना है।
  • यदि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाता है तो फिर आपको इसके बारे में ईमेल या फिर एसएमएस के जरिए से बता दिया जाएगा।

FAQs

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना कहां शुरू की गई है?

यह योजना राजस्थान राज्य में शुरू की गई है।

कौन सी महिलाएं इस योजना का फायदा ले सकती हैं?

जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और जिन्होंने कम से कम आठवीं कक्षा पास कर ली है।

मैं महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए कैसे आवेदन दे सकती हूं?

आप इस योजना का आवेदन फॉर्म संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जमा कर सकतीं हैं।

Leave a Comment

Join Telegram