Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है यह योजना भी अन्य योजनाओं की तरह महिलाओं के लिए काफी खास योजना होने वाली है क्योंकि इस योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय राशि मिलेगी और अभी हाल ही में भी राशि प्रदान की गई है जिसमें प्रत्येक महिला को 10,000 रूपये की राशि प्रदान की गई है और 75 लाख महिलाओं को राशि मिली है।

इस योजना में मिलने वाले पैसे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे गए है। अनेक उद्देश्यों के साथ में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है और इस योजना के जरिए सरकार बिहार राज्य में निवास करने वाली महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी। इस योजना से मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर महिलाएं खुद का कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती है वहीं दूसरी तरफ नौकरी को ढूंढने के लिए भी राशि को उपयोग में ले सकती हैं।

महिला रोजगार योजना

भारत सरकार के द्वारा अलग-अलग प्रकार की नई योजनाएं शुरू की जाती है और अब उन योजनाओं में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी शामिल हो गई है। दिवाली से पहले ही बिहार में महिलाओं को इस योजना का सबसे बड़ा गिफ्ट मिला है। वर्तमान समय में तो महिलाओं को इस योजना के माध्यम से राशि मिली ही है साथ ही आगे भी सरकार आर्थिक मदद महिलाओं को प्रदान कर सकती है ताकि महिलाएं रोजगार प्राप्त करने के लिए कोई कार्य शुरू कर पाए।

Mahila Rojgar Scheme Overview

समिति का नामबिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन समिति
योजना का नाममहिला रोजगार योजना
योजना की शुरुआत29 अगस्त 2025
राज्यबिहार
लाभार्थी75 लाख महिलाए
आयु सीमा18 वर्ष से 60 वर्ष
राशि₹10,000 + ₹2 लाख
उद्देश्यस्वरोजगार को बढ़ावा देना 
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmry.brlps.in/

महिला रोजगार योजना में मिलने वाली राशि

अभी इस योजना के माध्यम से प्रत्येक महिला को जो भी इस योजना के लिए पात्र है और चयनित हुई है उन सभी को 10,000 रूपये की राशि प्रदान की गई है। इसके बाद में सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेकर महिलाओं को 2,00,000 की आर्थिक सहायता भी आगे प्रदान कर सकती है। वही बिहार राज्य के अंतर्गत चुनाव भी है जिसे देखते हुए सरकार इस योजना को लेकर और भी अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है।

महिला रोजगार योजना के लाभ

  • ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र दोनों में निवास करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं सिलाई का कार्य कृषि का कार्य छोटा व्यवसाय कोई भी इस प्रकार का काम शुरू कर सकती हैं।
  • मिलने वाली राशि की वजह से महिलाएं आगे बढ़ पाएगी और रोजगार प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी तथा अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएगी।
  • राज्य के सभी जिलों से महिलाएं बिना किसी भेदभाव के इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • महिला बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में ही होनी चाहिए।
  • महिला विवाहित होनी चाहिए या फिर जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई होनी चाहिए।
  • सीएम महिला रोजगार योजना के लिए निर्धारित सभी शर्तें महिला को स्वीकार होनी चाहिए।
  • बैंक खाते से आधार कार्ड जरूर लिंक होना चाहिए।

महिला रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए महिलाएं जीविका समूह से संपर्क या फिर ग्राम संगठन से संपर्क करें।
  • वहां से पूरी जानकारी को हासिल करें और आवेदन को लेकर भी जानकारी जाने।
  • फिर आवेदन को लेकर बताई जाने वाली प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद आगे से फॉर्म स्वीकार किया जाएगा और फिर इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • एक बार सभी महिलाएं आवेदन के समय को लेकर भी जानकारी अवश्य हासिल कर ले और उसके बाद ही आवेदन करें।

FAQs

क्या महिला रोजगार योजना से हर महीने 10,000 रूपये मिलेंगे?

जी नहीं महिलाओं को इस योजना से हर महीने 10,000 रूपये की राशि प्रदान नहीं की जाएगी।

महिलाओं के लिए नई योजना क्या है?

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एक नई योजना है।

क्या सभी राज्यों से नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

जी नहीं इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।

Leave a Comment

Join Telegram